Chole Bhature Recipe in Hindi: छोले भटूरे बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। उत्तर भारत में छोले भटूरे बहुत ही फेमस हैं। छोले भटूरे बच्चों से लेकर बड़ो को काफी पसंद होते हैं। आपने रेस्टोरेंट में छोले भटूरे खाए होंगे लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर बनाकर इसका मजा ले सकते हैं। छोले भटुरे एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर किसी भी खा सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। छोले भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले छोलों में मसाला आदि डालकर तैयार किया जाता है। इसके बाद मैदा गूंथकर भटूरे बनाएं जाते हैं। तो चलिए जानते हैं। छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी…
Chole Bhature Recipe बनाने की सामग्री:
- 2 कप चने
- चाय पत्ती
- सूखा आवंला
- 1 तेजपता
- 1 दालचीनी स्टिक
- 2 इलाइची
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 बड़ी इलाइची
- 8 काली मिर्च के दाने
- 3 लौंग
- 2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून लहसुन
- 1 टी स्पून अदरक
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 3 टी स्पून नमक
- 1 कप पानी
- 1 टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 गुच्छा हरा धनिया
- 1 टी स्पून यीस्ट
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 2 कप मैदा
- 1/2 कप गेंहू का आटा
Chole Bhature Recipe बनाने की विधि:
छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe in Hindi) बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में छोले के साथ चाय पत्ती और सूखे आवंला डालकर उबाल लें। इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और लौंग डालें। इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसमें लहसुन, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में पानी मिलाएं और अब इसमें उबले हुए छोले और कटा हुआ टमाटर डालें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद दूसरे कुकर में निकाल लें। हरा धनिया डालकर प्रेशर कुकर में पकाएं।
इसके बाद अब एक बाउल में यीस्ट लें और थोड़ी चीनी और पानी डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक बड़े बाउल में मैदा लें, थोड़ा सा गेंहू का आटा, नमक और यीस्ट को मिक्स करें। इसे हल्का सा मिक्स करके पानी मिलाएं। इसे मिलाकर आटा गूंथ लें। अब इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि उसमें खमीर आ जाए। थोड़ा सा आटा लेकर इसकी रोटी बना लें। एक पैन में तेल गर्म करके इन्हें फ्राई कर लें। इस तरह छोले भटूरे रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी अब इसे सर्व करें।
ये भी पढ़े-
- Kimchi Recipe in Hindi | किमची रेसिपी
- Broccoli Soup Recipe in Hindi | ब्रोकली सूप रेसिपी
- Chocolate Ice Cream Recipe in Hindi | चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी
- Rasmalai Recipe in Hindi | रसमलाई रेसिपी