CNG Ka Full Form क्या है? सीएनजी गैस का आविष्कार और फायदे क्या है

CNG Ka Full Form

आइये आज जानते हैं CNG Ka Full Form क्या है? आज कई देशों में प्रदूषण को रोकने के लिए CNG Gas के द्वारा परिवहन के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसको बढ़ावा देने के लिए गवर्नमेंट लोगों को जागरूक कर रही है, इसका वितरण भी बहुत तेजी से किया जा रहा है। यह एक विकल्प के रूप में सामने प्रस्तुत किया जा रहा है आप पेट्रोल, डीजल और रसोईघर में प्रयोग होने वाली गैस के स्थान पर CNG Gas का उपयोग कर सकते है। CNG पेट्रोल, डीजल और बाकि जगहों में उपयोग होने वाले गैस की तुलना में हमारे पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचता है।

CNG प्राकृतिक रूप से जमीन के अंदर पाई जाने वाली ज्वलनशील गैस को अत्यधिक दबाव के साथ स्टोर करने पर बने तरल को CNG कहते हैं। गाड़ियों में CNG प्रयोग करने के लिए इसे 200 से 250 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर तक दबाया जाता है यानि Compress किया जाता है। आज हम आपको सीएनजी की पूरी जानकारी देने वाले हैं, जैसे सीएनजी का फुल फॉर्म (cng gas full form), CNG के गुण क्या है, CNG के Advantage क्या है, CNG के नुक़सान, CNG गैस का आविष्कार, CNG Gas के मुख्य अवयव, CNG कैसे काम करती है, क्या CNG सुरक्षित है? आइए जानते हैं कि CNG Ka Full Form क्या है?

CNG Ka Full Form

CNG Ka Full Form

आपको बता दे कि CNG का फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होता है। सीएनजी का फुल फॉर्म हिंदी में इसे आप संपीडित प्राकृतिक गैस भी कह सकते हैं। यह गैस हवा से भी हल्की होती है, तथा यह ईधन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है। सीएनजी पेट्रोल की तुलना में CO2, CO, NOx के रूप में कम प्रदूषण फैलाती है। यदि आप अपने वाहन को CNG Gas से चलाते है तो यह पेट्रोल डीजल के मुकाबले सस्ती पढ़ती है और इससे पर्यावरण को प्रदूषण भी न के बराबर होता है। यही वजह है कि सरकार भी सीएनजी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है जिससे वाहन से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके। आपको बता दे सबसे पहले CNG वाहन का आविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया था।

CNG क्या है? (what is cng)

CNG प्राकृतिक गैस का संकुचित (compressed) रूप है, जो मुख्य रूप से मीथेन [CH4] से बना है। CNG एक प्रकार का प्राकृतिक ईंधन है। CNG का प्रयोग वाहनों को चलाने में किया जाता है। CNG Gas को गैसोलीन, पैट्रोल तथा डीजल के स्थान पर इस्तेमाल किया किया जाता है। CNG पर्यावरण के लिए कम हानिकारक होती है इसके इस्तेमाल से वाहन में बहुत कम मात्रा में CO2 गैस निकलती है जो कि प्रदूषण का प्रमुख कारण है। CNG अन्य प्राकृतिक ईंधनों के बजाय अधिक सुरक्षित होती है। पेट्रोल तथा डीजल की अपेक्षा CNG कम ज्वलनशील होती है। CNG गैस हवा से भी हल्का होता है यदि गलती से कभी CNG Gas लिक हो जाये तो ये बहुत तेजी से हवा में घुल जाती है जिसके किसी तरह का नुकसान या खतरा नहीं होता इसी कारण से सीएनजी गैस को अन्य गैसों की तुलना में सुरक्षित माना जाता है।

CNG गैस का आविष्कार किसने किया है? (Who invented CNG gas)

CNG Gas का आविष्कार अमेरिका में सन 1800 के समय मे हुआ था इसके बाद इटली, और अन्य यूरोप के देशों ने इसे ईंधन के रूप में स्वीकार किया और इसके इस्तेमाल पर जोर देने लगे। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके यह गैस हवा से भी हल्की होती है। जिसे 200 से लेकर 250 किलो प्रति वर्ग सेमी तक दबाया जाता है। इसके दबाने का मुख्य कारण यह है कि ये आसानी से किसी बेलनाकार पात्र में कम जगह में फिट हो जाये। आपको बता दे सबसे पहले प्राकृतिक गैस की खोज की शुरुआत 1626 में अमेरिका में शुरू की गई, प्राकृतिक गैस (natural gas) की खोज करने का श्रेय William Hart को जाता है।

CNG के गुण (Properties of CNG)

  • CNG रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन यौगिक है।
  • यह हवा से 40 प्रतिशत तक हल्की होती है।
  • इसका उपयोग प्राथमिक रूप से ऑटोमोबाइल में गैसोलीन के रूप में होता है।
  • CNG का मुख्य घटक मीथेन है।
  • यह कुछ ग्रीनहाउस गैसों का उत्पादन किरती है।
  • CNG तेज ज्वाला और तापमान के साथ जलती है।
  • यह वायु में बहुत जल्दी से बिखर जाती है। इसलिए यह कम नुकसानदायक होती है।
  • CNG मुख्य रूप से प्राकृतिक गैस कुओं, कोयला कुओं या तेल कुओं से प्राप्त की जाती है।
  • यह अन्य पेन्ट्रोलियम पदार्थों जैसे पेट्रोल/डीजल के प्रतिस्थापन में भी उपयोग में लाई जा सकती है।

CNG Gas के मुख्य अवयव (components of cng)

  • Natural गैस को कंप्रेस करके CNG गैस बनाई जाती है।
  • CNG गैस का निर्माण मुख्य रूप से तीन अवयवों Methane, Propane तथा Athene से मिलकर होता है।
  • CNG में सबसे अधिक मात्रा में मेथेन होती है।
  • CNG गैस को सिलेंडर के अंदर 3000-3600 Psi दाब पर स्टोर किया जाता है।

CNG कैसे काम करती है? 

जब CNG दहन कक्ष में पहुंचता है, तो यह हवा के साथ मिश्रित होता है, एक चिंगारी से प्रज्वलित होता है और विस्फोट से ऊर्जा वाहन को ले जाती है। हालांकि वाहन प्राकृतिक गैस का उपयोग तरल या गैस के रूप में कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश वाहन गैसीय रूप का उपयोग करते हैं जो 3,000 psi तक संकुचित होते हैं।

CNG के फायदे (advantages of cng)

  • CNG गैस से चलने वाले वाहनों की मेंटेनेंस कम होती है।
  • सीएनजी वाहन के रखरखाव की लागत काफ़ी कम होती है|
  • CNG का ज्वलनशील तापमान अधिक होता है इस गर्मी में इसके पेट्रोल तथा डीजल की बजाय आग पकड़ने के चांसेस कम होते हैं।
  • CNG से चलने वाले वाहन पेट्रोल से चलने वाले वाहन की बजाय अधिक सुरक्षित होते हैं।
  • पेट्रोल डीजल की तुलना में यह बहुत कम प्रदूषण करती है जिसके कारण इसका प्रयोग पर्यावरण के लिए कम हानिकारक होता है।
  • CNG गैस पेट्रोल तथा डीजल की अपेक्षा बहुत सस्ती होती है पेट्रोल की तुलना में इसकी कीमत लगभग आधी होती है।
  • हवा में CNG को छोड़ने पर यह एकदम से उड़ जाती है CNG गैस काफी हल्की होती है।
  • CNG गैस को जलाने के लिए हाई टेंपरेचर की आवश्यकता होती है जो कि 540 डिग्री सेंटीग्रेड होता है जबकि पेट्रोल का प्रज्वलन तापमान 250 डिग्री सेंटीग्रेड होता है।

CNG के नुक़सान (Disadvantages of CNG)

  • गाड़ी में CNG टैंक को पेट्रोल तथा डीजल टैंक की अपेक्षा ज्यादा जगह की जरूरत होती है।
  • सिटी बसों में CNG सिलेंडर छत पर लगे होते हैं।
  • CNG गैस की वॉल्यूमैट्रिक एफिशिएंसी कम होती है इस कारण गाड़ी का पिकअप काफी कम आता है पेट्रोल वाली गाड़ी की तुलना में काफी कम होता है।
  • यह एक गंधहीन गैस है और CNG लीक होने की अवस्था में Leakage का पता लगना मुश्किल हो जाता है
  • CNG से चलने वाली गाड़ियों में CNG की smell आती है जिससे सिर दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
  • सीएनजी वाहनों के कन्वर्जन किट की कीमत 30,000 से 40,000 के बीच होती है| और बसों में कन्वर्जन किट की कीमत लगभग 3 लाख रूपये होती है |
  • CNG कार की इंजन डेंसिटी पेट्रोल कार की तुलना में काफी कम होती है मतलब CNG, पेट्रोल की तुलना में कम पावरफुल होती है।

क्या CNG सुरक्षित है?

CNG पेट्रोल से ज्यादा सुरक्षित ईंधन है। 5% -15% की एक संकीर्ण ज्वलनशीलता सीमा और उच्च ऑटो-इग्निशन तापमान के साथ, सीएनजी गर्म सतहों पर आसानी से आग नहीं पकड़ती है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। कारों के लिए CNG ईंधन खरीदना अधिक किफायती है क्योंकि इसकी कीमत पेट्रोल की कीमत से लगभग आधी है।

तो अब आप जान गए होंगे कि CNG Ka Full Form in Hindi क्या है? हमने आपको सीएनजी की पूरी जानकारी दी है जैसे सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है?(cng ka full form in english), CNG के गुण क्या है, CNG के Advantage क्या है, CNG के नुक़सान, CNG गैस का आविष्कार, CNG Gas के मुख्य अवयव, CNG कैसे काम करती है, क्या CNG सुरक्षित है? उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में CNG ka full form kya hota hai इसके बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको इसको लेकर कोई प्रश्न है तो आप नीचे comment लिख कर पूछ सकते है।

ये भी पढ़े –

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है सम्बंधित FAQ

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है

CNG का फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होता है।

Previous articleदुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है 2023 में
Next articleCID का फुल फॉर्म क्या है? CID Officer कैसे बनें?
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.