हरियाणा में कितने जिले हैं 2023 में?

Haryana Me Kitne Jile Hai

Haryana Me Kitne Jile Hai : हरियाणा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में कुश्ती और पहलवानी का ख्याल आता है क्योकि हरियाणा पहलवानी और कुश्ती जैसे खेलो के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दे पहले हरियाणा और पंजाब एक ही राज्य हुआ करते थे लेकिन 1 नवंबर साल 1966 को हरियाणा को पंजाब से अलग करके हरियाणा को एक अलग राज्य घोषित कर दिया गया। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा भी प्राप्त है। वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल है। हरियाणा के लोग ज्यादातर केवल खेती पर निर्भर रहते है। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी है। हरियाणा का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से भिवानी है जिसका क्षेत्रफल 4778 वर्ग किमी है और हरियाणा का सबसे बड़ा जिला जनसंख्या की दृष्टि से फरीदाबाद है इसकी जनसंख्या 1809733 से अधिक है। दोस्तों आज हम आपको 2023 में हरियाणा में कितने जिले हैं इसके बारे में पूरी जानकारी बताने जा रहे है।

Haryana Me Kitne Jile Hai

आपको बता दे हरियाणा राज्य का जब साल 1966 में गठन हुआ तब हरियाणा में केवल 7 जिले हुआ करते थे इन साथ जिलों के नाम जींद, रोहतक, हिसार, गुड़गांव, अंबाला, करनाल और महेंद्रगढ़ थे। इसके बाद हरियाणा में और जिलों को शामिल किया गया है जिससे हरियाणा में अब कुल जिलों की संख्या 22 हो गई है। आप हरियाणा के 22 जिलों के नाम नीचे देख सकते है।

Haryana District List

S.noजिलामुख्यालय
1अंबालाअंबाला
2भिवानीभिवानी
3फतेहाबादफतेहाबाद
4फरीदाबादफरीदाबाद
5चरखी दादरीचरखी दादरी
6गुरुग्रामगुरुग्राम
7हिसारहिसार
8झज्जरझज्जर
9जींदजींद
10कैथलकैथल
11करनालकरनाल
12कुरुक्षेत्रकुरुक्षेत्र
13महेंद्रगढ़नारनौल
14नूहनूह
15पलवलपलवल
16पंचकुलापंचकुला
17पानीपतपानीपत
18रेवाड़ीरेवाड़ी
19रोहतकरोहतक
20यमुनानगरयमुनानगर
21सोनीपतसोनीपत
22सिरसासिरसा

हरियाणा के सभी जिलों का क्षेत्रफल

हरियाणा का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से भिवानी है जिसका क्षेत्रफल 4778 वर्ग किमी है।

S.noजिलेक्षेत्र (वर्ग किमी)
1अम्बाला1574
2भिवानी5140
3फरीदाबाद2151
4फतेहाबाद2538
5गुड़गांव1253
6हिसार3983
7झज्जर1834
8जिंद2702
9कैथल2317
10करनाल2520
11कुरुक्षेत्र1530
12महेंद्रगढ़1859
13नूँह1874
14पलवल1359
15पंचकूला898
16पानीपत1268
17रेवाड़ी1,594
18रोहतक1745
19सिरसा4277
20सोनीपत2,260
21यमुना नगर1,756
22चरखी दादरी3,983

हरियाणा के सभी मंडल के नाम

हरियाणा में 6 मंडल है इन सभी मंडल में जिलों को भी शामिल किया गया है। हम आपको सभी मंडल के नाम और उनमें कौनसा जिला शामिल है इसके बारे में बता रहे है।

S.noजिलामंडल
1अंबालाअंबाला
2कुरुक्षेत्रअंबाला
3यमुनानगरअंबाला
4पंचकुलाअंबाला
5कैथलकरनाल
6करनालकरनाल
7पानीपतकरनाल
8गुरुग्रामगुरुग्राम
9महेंद्रगढ़गुरुग्राम
10रेवाड़ीगुरुग्राम
11फरीदाबादफरीदाबाद
12नूहफरीदाबाद
13पलवलफरीदाबाद
14भिवानीरोहतक
15चरखी दादरीरोहतक
16झज्जररोहतक
17रोहतकरोहतक
18सोनीपतरोहतक
19हिसारहिसार
20फतेहाबादहिसार
21सिरसाहिसार
22जींदहिसार

हरियाणा में कुल कितने जिले हैं? से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर (FAQs)

हरियाणा में कुल कितने जिले हैं?

वर्तमान समय में हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं।

हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद और क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है।

हरियाणा राज्य का कब गठन किया गया था?

1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन किया गया था।

अब आपको समझ आ गया होगा की Haryana Me Kitne Jile Hai 2023 मे? दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में हरियाणा के जिलों की संख्या के अलावा सभी जिलों के क्षेत्रफल और सभी मंडल के बारे में भी जानकारी दी है। उम्मीद करते है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

ये भी पढ़े-

Previous articleAaj Kiska Birthday Hai | आज किसका जन्मदिन है?
Next articleगणित के सभी चिन्हों के नाम हिंदी में और इंग्लिश में जानिए?
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.