आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Duniya Ka Sabse Amir Aadmi कौन है 2022 में? हालही में दुनिआ के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 2022 जारी की गयी है इस लिस्ट में कई बड़े उलटफेर हुए हैं। आपको बता दे की पहले इस सूची में पहले स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हुआ करते थे अब उनकी जगह Amazon के फाउंडर जेफ़ बेजोस ने ले ली है। जेफ़ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन नहीं बनना चाहता है लेकिन दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस सूची मे कुछ लोग ऐसे हैं जो पहले से ही आमिर थे पर कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने कड़ी मेहनत की है और इस मुकाम को हासिल किया है।
आपको सुनने में तो बहुत सरल लगता होगा पर इस कामयाबी के पीछे इन लोगों ने दिन रात मेहनत की है जिसका परिणाम ये है की आज ये लोग दुनिआ के सबसे अमीर आदमी में शामिल है। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची कैसे तैयार की जाती है आपको बता दे कि दुनिया की सबसे चर्चित बिजनेस पत्रिका Forbes हर साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची निकालता है। फोर्ब्स साल 1987 से आज तक प्रतिवर्ष नेटवर्थ के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी करती आ रही है। आइए जानते हैं कि Duniya Ka Sabse Amir Aadmi कौन है 2022 में?
दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022
हम आपको दुनिया का सबसे अमीर आदमी की टॉप 10 लिस्ट बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में दुनिया का सबसे आमिर आदमी (Richest Man in World) जेफ़ बेजोस पहले स्थान पर है। जेफ़ बेजोस की कुल संपति 177 बिलियन डॉलर है। आप नीचे टॉप 10 की लिस्ट देख सकते हैं।
स्थान | नाम | कंपनी | संपति (बिलियन डॉलर) |
1 | जेफ बेज़ोस | अमेजन के फाउंडर | 177 बिलियन डॉलर |
2 | एलन मस्क | टेस्ला के सीईओ | 151 बिलियन डॉलर |
3 | बर्नार्ड अर्नाल्ट | LVMH के सीईओ | 150 बिलियन डॉलर |
4 | बिल गेट्स | माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर | 124 बिलियन डॉलर |
5 | मार्क जुकरबर्ग | फेसबुक के सीईओ | 97 बिलियन डॉलर |
6 | वॉरेन बफेट | बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन | 96 बिलियन डॉलर |
7 | लैरी एलिसन | सॉफ्टवेयर | 93 बिलियन डॉलर |
8 | लैरी पेज | गूगल | 91.5 बिलियन डॉलर |
9 | सर्जी ब्रिन | गूगल | 89 बिलियन डॉलर |
10 | मुकेश अंबानी | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के मालिक | 84.5 बिलियन डॉलर |
1. जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos)
इस लिस्ट में दुनिआ का सबसे आमिर आदमी जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) पहले स्थान पर है। जेफ बेजोस जिनका पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन बेजोस है। जेफ बेजोस का जन्म 12 जनवरी 1964 को अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको यूएस में हुआ था। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। जेफ बेजोस ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक हैं। फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नई सूची जारी की है, जिसमें बेजोस पहले पायदान पर हैं। जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़कर विश्व के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर है जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
आपको बता दे की Amazon दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट ऑनलाइन शौपिंग कंपनी है और साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की प्रदाता भी है। Amazon डॉट कॉम की मदद से जेफ़ ने लोगों को खरीददारी करने का एक नया नज़रिया दिया है। इसमें ग्राहक को ऑनलाइन सामान आर्डर करना होता है और एक कंपनी का कर्मचारी आकर सामान घर दे जाता है या कूरियर के माध्यम से व्यक्ति के पते पर सामन भेजा जाता है।
2. एलन मस्क (Elon Musk)
इस लिस्ट में दुनिआ के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) हैं। एलन मस्क अमेरिका के रहने वाले हैं। एलन मस्क ने दुनिया को नई टेक्नोलॉजी प्रदान करने का कार्य किया है जिसमें Tesla जो एक इलेक्ट्रॉनिक कार है। उसके साथ-साथ SpeceX और हाइपरलूप ट्रेन जैसे बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इन्होंने PayPal भी बनाया था एलन मस्क की कुल संपत्ति 151 बिलियन डॉलर की है।
3. बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)
इस लिस्ट में तीसरे दुनिआ के सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) है। बर्नार्ड अर्नाल्ट एक बिजनेसमैन हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 1949 में फ्रांस में हुआ था। बर्नार्ड अर्नाल्ट की LVMH नाम की कंपनी है जिसके यह मुख्य शेयर होल्डर है। लगभग 1987 में LVMH कंपनी बाजार में उतरी, उन्होंने इस कंपनी के बहुत सारे शेयर खरीदे और कंपनी के पहले शेयर होल्डर बन गए। इनकी कंपनी Worldwide Luxury चीजें बनाती है और पूरे देश में बेचती है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर की है।
4. बिल गेट्स (Bill Gates)
इस लिस्ट में चौथे दुनिआ के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स (Bill Gates) है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के स्थापक है, जिन्होंने कई साल पहले माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। आजकल हर कोई कंप्यूटर का उपयोग करता है उसमें Windows Program अनिवार्य है। माइक्रोसॉफ्ट एक बहुत बड़ी कंपनी है जो ऑपरेटिंग सिस्टम बनाती है और लगभग कंप्यूटर में ज्यादातर माइक्रोसॉफ्ट का ही इस्तेमाल किया जाता है। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 124 बिलियन डॉलर की है।
5. मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) है। आज पूरे दुनिया में करोड़ों लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। उनमें से अधिकतर लोग फेसबुक का इस्तेमाल जरूर करते हैं। मार्क जुकरबर्ग Facebook के मालिक है। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 97 बिलियन डॉलर की है।
6. वॉरेन बफेट (Warren Buffett)
इस लिस्ट में बफेट (Warren Buffett) छठे स्थान पर आते है। वॉरेन बफेट को शेयर बाजार का जादूगर कहा जाता है। दुनिया के कुछ बड़े कंपनी, जैसे कोका कोला, अमेरिकन एक्सप्रेस, बैंक ऑफ अमेरिका और एप्पल मैं उनका बहुत ही बड़ा निवेश है। वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 96 बिलियन डॉलर की है।
7. लैरी एलिसन (Larry Ellison)
इस लिस्ट में लैरी एलिसन (Larry Ellison) सातवे स्थान पर है। लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के को फाउंडर है। लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 93 बिलियन डॉलर की है।
8. लैरी पेज (Larry Page)
इस लिस्ट में लैरी पेज (Larry Page) आठवे स्थान पर है। लैरी पेज अमेरिका के रहने वाले हैं और कंप्यूटर के इंजीनियर हैं। पूरी दुनिया में अधिकतर लोग Google का इस्तेमाल करते हैं। Google पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। लैरी पेज इसी कंपनी के को फाउंडर है। लैरी पेज की कुल संपत्ति 91.5 बिलियन डॉलर की है।
9. सर्जी ब्रिन (Sergey Brin)
इस लिस्ट में सर्जी ब्रिन (Sergey Brin)नावें स्थान पर है। सर्गी ब्रिन और लैरी पेज दोनों ने मिलकर 4 सितंबर 1998 में Google को शुरू किया था। Google आज के समय पर दुनिया के सफल कंपनी में से एक है। सर्जी ब्रिन की कुल संपत्ति 91.5 बिलियन डॉलर की है।
10. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
इस लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दसवें स्थान पर है। 2016 में मुकेश अंबानी ने जिओ की स्थापना की थी और पूरे देश में मुफ्त में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध कराई थी तब से जियो इंडिया में बहुत लोकप्रिय बन चुका है।रिलाइंस जिओ भारत कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी है। मुकेश अंबानी रिलाइंस के अलावा अन्य बिजनेस भी करते हैं। जिसमें रिलाइंस मोबाइल, रिलाइंस केवल, रिलाइंस पेट्रोलियम का प्रमुख बिजनेस है। मुकेश अंबानी कि कुल संपत्ति 88.7 बिलियन डॉलर है।
तो अब आप जान गए होंगे की Duniya Ka Sabse Amir Aadmi कौन है 2022 में? जेफ़ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है Amazon कंपनी के फाउंडर है। हालाकि जिस तरह से Amazon कंपनी आगे बढ़ रही है उसे पीछे छोड़ना किसी भी कंपनी के लिए आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़े-
- दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2022
- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी 2022
- दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022
- भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2022 में