MLC full form in Hindi | एमएलसी का फुल फॉर्म क्या है?

MLC full form in Hindi

MLC full form in Hindi : हमारे भारत देश में हर साल किसी ना किसी राज्य में चुनाव होते ही रहते है जैसे कभी विधानसभा का चुनाव तो कभी लोकसभा का चुनाव तो कभी पार्षद का चुनाव आदि। जब लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होता है तो इसमें जनता वोट डालती है और अपने पसंद के नेता को चुनती है। आपको बता दे हमारे देश के कुछ राज्यों में विधान परिषद की व्यवस्था की गई है। विधान परिषद राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। वर्तमान समय में 6 राज्यों में विधान परिषद मौजूद है जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक आदि है। विधान परिषद सदस्यों के चुनाव को MLC चुनाव भी कहा जाता है। आप सभी ने एमएलसी चुनाव के बारे में टीवी और अखबारों में पढ़ा होगा लेकिन क्या आप एमएलसी फुल फॉर्म इन हिंदी के बारे में जानते है अगर नहीं तो आज हम आपको एमएलसी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है जैसे एमएलसी क्या है? एमएलसी का फुल फॉर्म क्या है? MLC बनने के लिए योग्यता? एमएलसी के कार्य? आदि तो चलिए शुरू करते है MLC full form in Hindi के बारे में?

MLC full form in Hindi

MLC का फुल फॉर्म “Member of Legislative Council” है। इसको हिंदी में विधान परिषद सदस्य भी कहा जाता है। विधान परिषद का गठन हमारे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 169, 171(1), 171 (2) के अंतर्गत किया जाता है। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है।

M – Member

L – Legislative

C – Council

एमएलसी क्या है? (what is MLC)

MLC विधान परिषद का सदस्य होता है। इनका कार्यकाल 6 साल का होता है। इन सदस्यों को निकाय और राज्यपाल स्नातक, शिक्षक, राज्य विधानसभा के द्वारा 6 साल के लिए चुना जाता है  और दो साल के बाद एक तिहाई सदस्य समाप्त हो जाते है कुछ सदस्यों को राज्यपाल द्वारा चुना जाता है। विधान परिषद का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 169, 171(1), 171 (2) के अंतर्गत किया जाता है। विधान परिषद के सदस्यों को विधान सभा सदस्यों के बराबर सभी अधिकार मिलते है जैसे गाड़ियां ,सुरक्षा आदि।

MLC बनने के लिए योग्यता?

  • MLC बनने के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु कम से कम 30 साल होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का नाम राज्य की मतदाता सूची में होना चाहिए।
  • एमएलसी बनने के लिए उम्मीदवार को मानसिक रूप से स्वास्थ्य होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को किसी भी सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

भारत के किन राज्यों में विधान परिषद लागू है?

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • तेलंगाना
  • कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश

MLC का चुनाव कैसे होता है?

MLC के चुनाव में जनता वोट नहीं करती है। इसमें विधान परिषद के एक तिहाई सदस्यों को विधानसभा के सदस्य सभी विधायक मिलकर चुनते हैं और एक तिहाई सदस्य को  नगर निगम, नगर पालिका,पंचायत समिति के सदस्य मिल कर चुनते हैं। इसके अलावा 1/22 सदस्यों को राज्य के शिक्षक चयन करते हैं। बाकी कुछ  सदस्यों को  राज्यपाल के द्वारा चुना जाता है।

एमएलसी के कार्य? (Works of MLC)

  • विधान परिषद में विधेयक पेश करना एमएलसी का काम होता है।
  • मंत्री मण्डल मे कानून व्यवस्था बनाए रखना एमएलसी का काम होता है।
  • एमएलसी राज्य के बजट प्रस्तावों की जांच करने का काम होता है।

एमएलसी की सैलरी?

MLC की सैलरी 40,000 रूपए प्रति महीने होती है। इसके अलावा एमएलसी को अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। MLC के पास राज्यसभा के बराबर ही अधिकार होते हैं जैसे सुरक्षा, गाड़ियां आदि।

तो अब आपको इस लेख में MLC full form in Hindi के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अब आपसे कोई एमएलसी के बारे में पूछेगा तो आपके पास एमएलसी के बारे में पूरी जानकारी होगी। अगर आपको हमारा आर्टिकल हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने फेसबुक अकॉउंट पर शेयर करे।

ये भी पढ़े –

Previous articleमिठाई की दुकान के लिए नाम | Mithai Shop Name Ideas
Next articleMRP Full Form in Hindi : एमआरपी की फुल फॉर्म क्या है?
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.