आइये आज जानते हैं CBI Ka Full Form क्या है? इस आर्टिकल में हम आपको सीबीआई की पूरी जानकारी देने वाले हैं, जैसे सीबीआई का फुल फॉर्म, सीबीआई कैसे काम करती है, सीबीआई की स्थापना कब हुई थी, सीबीआई का मुख्यालय कहा स्थित है और सीबीआई ऑफिसर कैसे बने उसके लिए आपने क्या योग्यता होनी चाहिए।
सीबीआई एक केन्द्रीय जाँच एजेंसी है। सीबीआई देश और विदेश स्तर पर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जाँच करती है। भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से किसी भी अपराधिक मामले की जाँच करने कि जिम्मेदारी CBI को सौपतीं है। आइए जानते हैं कि CBI Ka Full Form क्या है।
CBI का फुल फॉर्म
आपको बता दे कि CBI का फुल फॉर्म Central Bureau of Investigation होता है। जिसे हिंदी भाषा में केंद्रीय जांच ब्यूरो भी कहते हैं। ये भारत की सबसे बड़ी जाँच एजेंसी है। जो देश के बड़े से बड़े मामलों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच गहराई से करती है, इसके बाद सभी प्रकार की जाँच की रिपोर्टे गृह मंत्रालय को भेजती है।
सीबीआई कैसे काम करती है
सीबीआई भारत की जानी मानी केन्द्रीय जांच एजेंसी है। आपको बता दे कि हर देश की केन्द्रीय जाँच एजेंसी होती है, जो देश के बड़े-बड़े मामलों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच गहराई से करती है। इस एजेंसी का हर एक कर्मचारी बहुत ही ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करते है। भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से किसी भी अपराधिक मामले की जांच करने कि जिम्मेदारी CBI को सौपतीं है। वैसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय बिना राज्य सरकार की सहमति के भी CBI को जाँच करने का आदेश दे सकते हैं।
CBI की स्थापना
सीबीआई की स्थापना सन 1941 में हुई थी, इस जांच एजेंसी का नाम Central Bureau of Investigation (CBI) सन 1963 में दिया गया था। आपको बता दे पहले इस जांच एजेंसी का कार्य केवल भ्रष्टाचार और घूसखोरी के मामलों की जाँच करना था। पर आज के समाये में ये जांच एजेंसी बड़े बड़े घोटालों, हाई प्रोफाइल हत्याकांड और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों की जाँच करती है ताकि निष्पक्ष जाँच और सही परिणाम मिल सकें।
सीबीआई का मुख्यालय
आपको बता दे सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली में हैं जहां से सीबीआई भारत से जुड़े सभी मामलों को देखती हैं। सीबीआई का मुख्य उद्देश्य भारत की नेशनल सिक्योरिटी होती है जिसके लिए सीबीआई हर वक्त तैयार रहती है।
CBI ऑफिसर बनने के लिए योग्यता
- सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए SSC CGL (Staff Selection Commission) का एग्जाम पास करना जरूरी।
- CBI ऑफिसर बनने के लिए आपको 55% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी।
- फॉर्म भरने के समय आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होना आवश्यक।
- आरक्षण वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है।
सीबीआई के विभाग
CBI को अभी तक इन विभागों में बांटा गया है –
- आर्थिक अपराध प्रभाग
- विशेष अपराध विभाग
- भ्रष्टाचार निषेध विभाग
- अभियोजन निदेशालय
- प्रशासन विभाग
- नीति और समन्वय प्रभाग
- केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला
सीआईडी अधिकारी की सैलरी
सीबीआई में कई विभाग होते है, इन्हीं विभागों के आधार पर अधिकारियों को सैलरी दी जाती है। कुछ विभागों की सैलरी कम होती है तथा कुछ विभागों की सैलरी बहुत ज्यादा होती है। यदि औसतन सैलरी की बात करें तो सीबीआई विभाग में आपको 9300-34800 रूपये मिलेगी, जबकि 4200 रूपये का ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी मिलते हैं सभी विभाग के लिए अलग अलग वेतमान दिया जाता है।
तो अब आप जान गए होंगे कि CBI Ka Full Form क्या है? उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में CBI के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको इसको लेकर कोई प्रश्न है तो आप नीचे comment लिख कर पूछ सकते है।
ये भी पढ़े –
- CID का फुल फॉर्म क्या है?
- भारत में कितने राज्य हैं 2022 में
- दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022
- दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2022