जानिए ग्रहों के नाम हिंदी में | Planets Name in Hindi and English

Planets Name in Hindi and English

Planets Name in Hindi and English : छोटे बच्चों को स्कूल में ग्रहो के बारे में पढ़ाया जाता है की पूरे सौर मंडल में कुल कितने ग्रह है बहुत सी प्रतियोगी परीक्षा में भी ग्रहों के बारे में पूछा जाता है। वैसे आपको बता दे हमारी पृथ्वी भी इस सौर मंडल का ही एक हिस्सा हैं। हमारी पृथ्वी और बाकि सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। हमारे सौरमंडल में जितने भी ग्रह हैं जैसे बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस (अरुण) और नेपच्यून (वरुण)। ये सभी ग्रह आकार में बहुत बड़े है लेकिन इन सभी ग्रहों को टेलिस्कोप की सहायता से देखा भी जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सभी ग्रहो (all planets name in hindi and English) को हिंदी और इंग्लिश भाषा में क्या कहते है इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। आप पूरा आर्टिकल विस्तार से नीचे देख सकते है। तो चलिए जानते है Planets Name In Hindi के बारे में?

Planets Name in Hindi and English

वैसे तो आपको बता दे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह (8 planets name) हैं लेकिन पहले 9 ग्रह (9 planets name) हुआ करते थे लेकिन प्लूटो को इस श्रेणी से निकाल कर इसे बौने ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। इस कारण अब सौरमंडल में 8 ग्रह हैं। आप सभी ग्रह के नाम नीचे देख सकते है।

S.NOPlanets Name In HindiPlanets Name In English
1बुधMercury
2शुक्रVenus
3पृथ्वीEarth
4मंगलMars
5बृहस्पतिJupiter
6शनिSaturn
7अरुणUranus
8वरुणNeptune

1. बुध ग्रह (Mercury planet in hindi)

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है। ये ग्रह बाकि ग्रहों से आकार में छोटा है। बुद्ध ग्रह सूरज से करीब 57.91 Million KM की दूरी पर स्थित हैं। बुध ग्रह को सूर्य का चक्कर लगाने में लगभग 88 दिन का समय लगता हैं। आपको बता दे बुध ग्रह पर मानव जीवन संभव नहीं हैं। क्योंकि बुध ग्रह ग्रह पर वायुमंडल का अभाव है। बुध ग्रह का तापमान भी बहुत अलग है बुध ग्रह पर दिन में 427°C तापमान रहता है और रात में 173°C तापमान हो जाता हैं। जिस प्रकार हमारी पृथ्वी पर मौसम बदलते है उस प्रकार बुध ग्रह पर कभी मौसम नहीं  बदलते है यहाँ हमेशा एक ही समान का मौसम रहता हैं। बुध ग्रह का लगभग 70% भाग धातु का बना है बाकि 30% भाग सिलिकेट प्रदार्थ से मिलकर बना है। बुध ग्रह देखने में हल्का भूरे रंग का दिखाई देता है वही इसकी सतह पत्थर जैसी है।

2. शुक्र ग्रह (Venus planet in hindi)

शुक्र ग्रह भी दूसरा सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह  को सूर्य के चक्कर काटने के लिए करीब 225 दिन का समय लगता हैं। शुक्र ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 108.2 Million KM हैं। शुक्र ग्रह पर भी मानव जीवन संभव नहीं हैं। क्योंकि इस शुक्र ग्रह पर करीब 90-95 % कार्बन डाइऑक्साइड गैस है। शुक्र ग्रह का तापमान लगभग 462 °C रहता है। शुक्र ग्रह की सतह सिलिकॉन, लोहा जैसी धातु से बना है।

3. पृथ्वी ग्रह (Earth planet in hindi)

तीसरे नंबर पर सूरज के करीब पृथ्वी हैं। पृथ्वी को सूर्य का चक्कर काटने में करीब 365 दिन तक का समय लगता हैं। धरती से सूर्य की दूरी करीब 15 करोड़ किलोमीटर हैं। पृथ्वी पर मानव जीवन संभव हैं। पृथ्वी सौर मंडल का सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह है। पृथ्वी का उपग्रह चाँद है। पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384,4000 किलोमीटर है। पृथ्वी के लगभग 71% भाग में पानी है और 29% भाग में भूमि है।

4. मंगल ग्रह (Mars planet in hindi)

मंगल ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में चौथा ग्रह है। सूर्य से मंगल ग्रह की दूरी लगभग 14.16 करोड़ मील है। मंगल ग्रह को सूर्य का चक्कर काटने में करीब 687 दिनों का समय लगता है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह (Red planet) भी कहा जाता है क्योंकि मंगल ग्रह की सतह जंग खाई लोहे की तरह लाल दिखाई देती है। मंगल ग्रह सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। मंगल ग्रह के दो उपग्रह है जिसका नाम फोबोस और डिमोस है।

5. बृहस्पति ग्रह (Jupiter planet in hindi)

बृहस्पति ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में पांचवा ग्रह है। बृहस्पति ग्रह सूर्य से करीब 749.57 million kms की दूरी पर हैं। बृहस्पति ग्रह को सूर्य के चक्कर काटने में करीब 11.86 साल का समय लगता हैं। बृहस्पति ग्रह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति ग्रह के एक से ज्यादा उपग्रह है बृहस्पति ग्रह के कुल 79 उपग्रह है। बृहस्पति ग्रह Hydrogen और Helium से बना हुआ है।

6. शनि ग्रह (Saturn planet in hindi)

शनि ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में छठे नंबर पर है। शनि ग्रह सूर्य से करीब 1.434 billion km की दूरी पर स्थित है। शनि ग्रहको सूर्य के चक्कर काटने में करीब 29.5 साल का समय लगता हैं। शनि ग्रह के करीब 82 उपग्रह है। शनि ग्रह सौर मंडल का बृहस्पति ग्रह के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।

7. अरुण ग्रह (Uranus planet in hindi)

अरुण ग्रह सूर्य से करीब 2.871 billion KM की दूरी पर स्थित हैं। अरुण ग्रह को सूर्य का चक्कर काटने में करीब 84 साल तक का समय लगता हैं। अरुण ग्रह की खोज विलियम हरसिल के द्वारा 1781 ई में की गई थी। अरुण ग्रह का आकार धरती से करीब 63 गुना बड़ा है। वही अरुण ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से लगभग 14.5 गुणा ज्यादा बड़ा है। अरुण ग्रह सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है जिसका न्यूनतम तापमान -224 °C तक मापा गया है। अरुण ग्रह पर हाइड्रोजन, हिलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसे पाई जाती है।

8. वरुण ग्रह (Neptune planet in hindi)

वरुण ग्रह सूर्य से करीब 4.495 billion KM दूर हैं। इस ग्रह को सूर्य का चक्कर काटने में करीब 164.79 वर्ष का समय लगता हैं। वरुण ग्रह में अमोनिया और मीथेन गैस अधिक मात्रा में पाई जाती है।

Planets Name in Hindi and English (FAQ)

दुनिया में कितने ग्रह हैं?

हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं।

ग्रहों का राजा कौन है?

सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है।

ग्रहों की रानी कौन है?

चन्द्रमा को ग्रहों की रानी कहा है।

सबसे छोटा ग्रह कौनसा हैं?

बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह हैं।

अब आपको Planets Name in Hindi and English के बारे में जानकारी मिल गई होगी हमने आपको इस आर्टिकल में सभी ग्रहो (graho ke naam hindi mein) के नाम हिंदी और इंग्लिश भाषा में बताए है। अगर आपको इस आर्टिकल में और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

ये भी पढ़े –

Previous articleBMW का फुल फॉर्म क्या है? बीएमडब्लू किस देश की कंपनी है
Next articleपीवीसी का फुल फॉर्म क्या है? | PVC Full Form In Hindi
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.