SP का फुल फॉर्म क्या है? एसपी कैसे बने, योग्यता, परीक्षा, सैलरी

SP Full Form in Hindi

SP Full Form in Hindi : आज के समय में ज्यादातर छात्र सिविल सर्विस में अपना करियर बनाना चाहते है इसके लिए स्टूडेंट UPSC (Union Public Service Commission) एग्जाम की तैयारी करते है ताकि उनका सिलेक्शन आईएएस, आईपीएस, एसपी जैसी पोस्ट के लिए हो जाए। दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में एसपी के बारे में सारी जानकरी देने जा रहे है जैसे एसपी क्या है? एसपी का फुल फॉर्म क्या है? एसपी बनने के लिए योग्यता? एसपी कैसे बने? एसपी की सैलरी? एसपी के कार्य? आदि। तो चलिए जानते है SP Full Form in Hindi के बारे में?

SP Full Form in Hindi

एसपी का फुल फॉर्म “Superintendent of Police” होता है। इसको हिंदी में “पुलिस अधीक्षक” कहा जाता है।

SP Full Form in Police

S – Superintendent of

P – Police

एसपी पूरे जिले की पुलिस प्रशासन का अधिकारी होता हैं। एसपी के अंतर्गत पूरे जिले की पुलिस काम करती है।

एसपी क्या होता है?

एसपी पूरे जिले के पुलिस विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। एसपी पूरे जिले में कानून व्यवस्था को संभालता है। एसपी का मुख्य कार्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखने का होता है। जिले के जितने भी पुलिस कांस्टेबल, SI, TI, DSP  होते है वो सभी एसपी की निगरानी में काम करते है।

एसपी बनने के लिए योग्यता? (Eligiblity Criteria for SP)

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
  • एसपी बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल औरअधिकतम  32 साल होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के लोगों के छात्रों को 3 साल और SC/ST वर्ग के छात्रों को 5 साल की छूट दी जाती है।
  • पुरुष की लंबाई 165 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग OBC/ST/SC के पुरुष की लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार की लंबाई 150 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग OBC/ST/SC वर्ग की महिला की लंबाई 145 सेंटीमीटर होना चाहिए है।
  • पुरुष की छाती 84 सेंटीमीटर से 87 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

एसपी कैसे बने? (SP Kaise Bane)

SP बनने के लिए सबसे पहले आपको UPSC या State PSC की परीक्षा पास करनी होगी। अगर आप PSC परीक्षा को अच्छे नंबर से पास होते है तो आपको DSP बना दिया जाता है इसके बाद आपको DSP के पद पर 5 से 10 साल अच्छे से काम करने के बाद आपको ASP के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसके बाद कुछ वर्षों तक सेवा देने के उपरांत SP के पद पर नियुक्त किया जाता है। और अगर आप UPSC परीक्षा पास करते है तो आपको ASP के पद पर नियुक्त किया जाता है उसके बाद पदोन्नति मिलने पर SP का पद मिलता है।

एसपी की चयन प्रक्रिया? (Selection Process)

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • इंटरव्यू

एसपी की सैलरी? (sp salary)

एसपी की सैलरी हर महीने 75000 से ज्यादा होती है। इसके अलावा एसपी को कई प्रकार की सरकारी सुविधाएं भी मिलती है जैसे गाड़ी, ड्राइवर, सुरक्षा कर्मी, खाना बनाने और सफाई के लिए नौकर आदि।

एसपी के कार्य?

  • एसपी का काम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का होता है
  • थाने में जितने भी केस दर्ज होते है उनकी निगरानी करता है।
  • मंत्री और VIP की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी की होती है।
  • पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करने का काम एसपी करता है।

अब आपको SP Full Form in Hindi के बारे में  सारी इनफार्मेशन मिल गई होगी। हमने आपको इस आर्टिकल में एसपी क्या है? एसपी (sp ka full form in hindi) का फुल फॉर्म क्या है? एसपी बनने के लिए योग्यता? एसपी कैसे बने? एसपी की सैलरी? आदि के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ और जानकारी चाहिए तो आप हमें बता सकते है।

ये भी पढ़े –

Previous articleCRPC Full Form in Hindi | सीआरपीसी का फुल फॉर्म क्या है?
Next article1 से 100 तक गिनती हिंदी में | Hindi Numbers 1 To 100
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.