IRDA Full Form | IRDA का फुल फॉर्म क्या है?

आइये आज जानते हैं IRDA Full Form in Hindi क्या है? आज के समय में बीमा योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति उठा रहा है। बीमा योजना हमारे देश के आर्थिक विकास में विशेष भूमिका निभाता है। लाभ लेने के साथ साथ हम बीमाधारकों के साथ कई प्रकार की धोकाधड़ी और पैसे फसने या बीमा का पैसा न मिलने के मामलें देखने को मिलते रहते है।

बीमा सम्बन्धित इस प्रकार के सभी मामलों का निपटारा करने के लिए आईआरडीए (IRDA) संघठन को बनाया गया है। यह संघठन बीमा सम्बन्धित किसी भी समस्या का निवारण करता है। आईआरडीए (IRDA) को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, इसका संचालन भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। यह भारत में बीमा की नीतियों को बनाने तथा सभी बीमा कंपनियों की नीतियों की निगरानी करने का कार्य करती है। आइए जानते हैं कि IRDA Full Form in Hindi क्या है?

IRDA Full Form in Hindi

IRDA का फुल फॉर्म “Insurance Regulatory and Development Authority of India” होता है। और आईआरडीए का हिंदी में फुल फॉर्म भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण होता है। IRDA संस्था का गठन 1999 में हुआ था। IRDA का मुख्य कार्यलय हैदराबाद में स्थित है। भारतीय बीमा उद्योग की कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए IRDA को साल 2000 में संशोधन किया गया था जैसे की पालिसीधारकों के दावों का अतिशीघ्र निपटान करना, पालिसीधारकों के हितों की रक्षा करना, बीमा एजेंटों को प्रशिक्षित करना, बीमा कारोबार को बढ़ावा देना और बीमा उद्योग की सुधारात्मक वृद्धि को सुनिश्चित करना इत्यादि शामिल है। वर्तमान समय में IRDA के अध्यक्ष श्री T. S. विजयन है। आईआरडीए के द्वारा निकाले गए सभी नियमों को देशभर के सभी बीमा कंपनियों को मानना पड़ता है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC भी IRDA के अंतर्गत ही आती है।

आईआरडीए का उद्देश्य क्या है?

IRDA पॉलिसी धारकों के हितों को और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का काम करती है।

  • धोखाधड़ी को रोकने का काम और वास्तविक दावों का तुरंत निपटान करने का काम भी IRDA करती है।
  • इंश्योरेंस से निपटने वाले वित्तीय मार्केट में ट्रांसपेरेंसी और उचित आचार संहिता के कामों को भी IRDA करती है।
  • बीमा इंडस्ट्री के डेवलपमेंट को बढ़ावा देने का काम और उसे कंट्रोल करने का काम भी IRDA इंस्टिट्यूट ही करता है।

IRDA की संरचना क्या है?

आपको बता दें कि IRDA टोटल 10 लोगों का ग्रुप है, जो निम्नानुसार है।

  • इसमें एक अध्यक्ष होता है जिसका कार्यकाल 5 साल होता है और उसकी उम्र 60 साल होती है।
  • इसमें 5 पूर्णकालिक मेंबर होते हैं जिनका कार्यकाल 5 साल का होता है और उनकी अधिकतम उम्र 62 साल होती है।
  • इसमें चार अंशकालीन मेंबर होते हैं, जिनका कार्यकाल 5 साल से ज्यादा नहीं होता है।
  • आईआरडीए के मेंबर और आईआरडीए के अध्यक्ष को हमारे भारत देश की सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा पोस्ट किया जाता है।

IRDA का उपयोग

  • यह बीमा कंपनियो द्वारा धन के निवेश को नियंत्रित करता है।
  • यह धोखाधड़ी और बीमा उत्पादो की गलत वर्तनी को रोकता है।
  • यह बीमाकर्ताओं और बीमा मध्यस्थो के बीच विवादो का मानहानि करता है।
  • यह सर्वेक्षणकर्ताओ और हानि निर्धारको के लिए आचार संहिता को निर्दिष्ट करता है।
  • IRDA भारत में सभी बीमा कंपनियों की नीतियो को बनाने और निगरानी करने के लिए ज़िम्मेंदार होता है।
  • यह अपेक्षित योग्यता संचालन संहिता और बीमा मध्यस्थो और एजेंटो के लिए प्रशिक्षण निर्दिष्ट करता है।
  • यह दावे के निपटारे से संबंधित पॉलिसीधारकों के हितो की रक्षा करता है पॉलिसी के सरेंडर मूल्य इत्यादि।

तो अब आप जान गए होंगे कि IRDA Full Form in Hindi क्या है? IRDA भारत में बीमा की नीतियों को बनाने तथा सभी बीमा कंपनियों की नीतियों की निगरानी करने का कार्य करती है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में IRDA के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Previous articleCCC का फुल फॉर्म क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
Next articleGST Full Form क्या है GST के प्रकार और फायदे?
Aditi Jain
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.