RRB का फुल फॉर्म क्या है? जानिए योग्यता, सैलरी   

RRB full form in Hindi : सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी करना सबका सपना होता है इसके लिए लोग आरआरबी जैसी परीक्षा की तैयारी करते है ताकि उनका भारतीय रेलवे में सिलेक्शन हो जाए। आपको बता दे आरआरबी पूरे देश में ग्रेजुएशन और इंटरमीडिएट के स्तर पर भर्ती निकाली जाती है। इन सभी भर्ती के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट परीक्षा देते है। ज्यादातर स्टूडेंट आरआरबी की परीक्षा तो देते है लेकिन बहुत से स्टूडेंट को आरआरबी का फुल फॉर्म क्या होता है इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आरआरबी के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे है जैसे आरआरबी क्या है? आरआरबी का फुल फॉर्म क्या है? आरआरबी के लिए योग्यता? आरआरबी की सैलरी कितनी होती है आदि। तो चलिए सारी जानकारी जानते है RRB full form in Hindi के बारे में?

RRB full form in Hindi

आरआरबी का फुल फॉर्म “RAILWAY RECRUITMENT BOARD” होता है और हिंदी में इसको रेलवे भर्ती बोर्ड कहते है।

R – RAILWAY

R – RECRUITMENT

B – BOARD

आरआरबी क्या है? (What is RRB)

आरआरबी एक सरकारी संस्था है जो की भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर नए कर्मचारियों की भर्ती करता है। आरआरबी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। आरआरबी  देश की सबसे बड़ी भर्ती संस्थाओं में से एक है। आरआरबी NTPC, JE, Group D, और ALP। जैसी चार प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करवाता है। आपको बता दे RRB को पहले रेलवे सेवा बोर्ड के नाम से जानते थे लेकिन साल 1985 में इसका नाम बदलकर रेलवे भर्ती बोर्ड रख दिया गया था। इस समय RRB के भारत मे 21 बोर्ड जैसे अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बंग्लुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, तिरुवंतपुरम आदि काम करते है।

आरआरबी के लिए योग्यता? (RRB Eligibility)

  • उम्मीदवार को 12 वी क्लास पास होना जरूरी है।
  • आरआरबी के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
  • कैंडिडेट का उम्र 18 से 33 साल के बीच होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

आरआरबी की सैलरी? (RRB Salary)

12वीं क्लास पद और वेतन

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट19,900 रूपए
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट19,900 रूपए
जूनियर टाइम कीपर19,900 रूपए
ट्रेन क्लर्क19,900 रूपए
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क21,700 रूपए

ग्रेजुएशन पद और वेतन

यातायात सहायक25,000 रूपए
स्टेशन मास्टर35,400 रूपए
गुड्स गार्ड29,200 रूपए
वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क29,200 रूपए
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट29,200 रूपए
कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट29,200 रूपए
वरिष्ठ टाइम कीपर29,200 रूपए
वाणिज्यिक अपरेंटिस35,400 रूपए

अगर आप भी आरआरबी की एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आपको इस आर्टिकल में RRB full form in Hindi के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको इस लेख में आरआरबी से संबंधित कुछ और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर पूछ सकते है।

ये भी पढ़े –

Previous articleCV Full Form in Hindi | सीवी का फुल फॉर्म क्या है?
Next articleमध्य प्रदेश में कितने जिले है 2024 में
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here