भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2024 में

Bharat Ka Sabse Bada Rajya

आज आप जानेंगे कि Bharat Ka Sabse Bada Rajya कौन सा है 2024 में? भारत की जनसंख्या 139 करोड़ से भी ज्यादा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात करे तो दुनिया में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के हर राज्य में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती है, प्रत्येक राज्य की संस्कृति अलग है इसके बावजूद आपको भारत देश में एकता देखने को मिलती है। अगर आप भारत देश में रहते है तो ये आपको पता होना चाहिए की  भारत में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।

आपको बता दे वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। अगस्त 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। इससे भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई। और केंद्र शासित प्रदेशो की संख्या 7 से बढ़कर 8 हो गई। भारत को ही राज्य के हिसाब से नहीं बाटा गया है बल्कि दुनिया के लगभग सभी देश राज्य के हिसाब से बटे हुए है। देशो को राज्यों  में इसलिए बांटा जाता है ताकि देश की तरक्की में कोई बाधा न आये, क्योंकि जब राज्य की तरक्की होती है तो देश की भी तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि Bharat Ka Sabse Bada Rajya कौन सा है 2024 में?

Bharat Ka Sabse Bada Rajya

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai)

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। राजस्तान की राजधानी जयपुर है जिसे पिंक सिटी ओर भारत का पेरिस भी कहाँ जाता है। राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,85,48,237 है। यहाँ की प्रमुख बोली राजस्थानी है। आपको बता दे कि राजस्थान के पच्छिम में पाकिस्तान बसा हुआ है। आप नीचे क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।

S. No.राज्य का नामक्षेत्रफल  (km2)
1राजस्थान (Rajasthan)342,239
2मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)308,245
3महाराष्ट्र (Maharashtra)307,713
4उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)240,928
5गुजरात (Gujrat)196,024
6कर्नाटक (Karnataka)191,791
7आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)162,968
8ओडिशा (Odisha)155,707
9छत्तीसगढ़ (Chhatisgadh)135,191
10तमिल नाडु (Tamilnadu)130,058
11तेलंगाना (Telangana)112,077
12बिहार (Bihar)94,163
13वेस्ट बंगाल (West Bengal)88,752
14अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)83,743
15झारखण्ड (Jharkhand)79,714
16असम (Assam)78,438
17हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)55,673
18उत्तराखंड (Uttarakhand)53,483
19पंजाब (Punjab)50,362
20हरियाणा (Haryana)44,212
21केरला (Kerala)38,863
22मेघालय (Meghalaya)22,429
23मणिपुर (Manipur)22,327
24मिजोरम (Mizoram)21,081
25नागालैंड (Nagaland)16,579
26त्रिपुरा (Tripura)10,486
27सिक्किम (Sikkim)7,096
28गोवा (Goa)3,702

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (जनसंख्या के आधार पर) (bharat ka sabse bada rajya kaun hai)

जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है। क्षेत्रफल के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का 4 बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर सिर्फ 67 % है जो भारत के सबसे कम साक्षरता वाले राज्यों में आता है। आप नीचे जनसंख्या के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।

S. No.राज्य का नामजनसंख्या ( 2011 की जनगणना के अनुसार)
1उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)199,812,341
2महाराष्ट्र (Maharashtra)112,374,333
3बिहार (Bihar)104,099,452
4पश्चिम बंगाल (West Bengal)91,276,115
5आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)84,580,777
6मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)72,626,809
7तमिलनाडु (Tamilnadu)72,147,030
8राजस्थान (Rajasthan)68,548,437
9कर्नाटक (Karnataka)61,095,297
10गुजरात (Gujrat)60,439,692

तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ka Sabse Bada Rajya कौन सा है 2024 में? हमने आपको भारत का सबसे बड़ा राज्य (bharat ka sabse bada state kaun sa hai) कौन सा है इसके बारे में बताया है। साथ ही हमने जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ये भी बताया। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है सम्बंधित FAQ

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।

Previous articleटेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?
Next articleदुनिया के 10 सबसे बड़े देश कौनसे है 2024 में
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.