आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai 2023 में? भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात करे तो दुनिया में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। वहीं पहले नंबर की बात की जाए तो पहले स्थान पर चीन है। लेकिन जिस तरह से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 2027 तक भारत की जनसंख्या चीन से अधिक हो जाएगी है। आपको बता दे भारत की जनसंख्या की गणना हर 10 साल में होती है। साल 2011 में हुए जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या लगभग 121 करोड़ से भी ज्यादा थी। यहीं अगर बात की जाए पूरी दुनिया की तो पूरे विश्व की आबादी लगभग 7.7 अरब से ज्यादा है। इस हिसाब से पुरे दुनिया की आबादी का 17.7% प्रतिशत भारत में ही है। आइए जानते हैं कि Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai 2023 में?
भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में
आपको बता दे भारत की जनसंख्या 141 करोड़ है। बता दें कि साल 2011 में जनगणना की गई थी जिसकी रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ थी जिसमें पुरुषो की संख्या 6,23,700,000 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58,64,00,000 करोड़ थी। हालाकि इंटरनेट में कई वेबसाइट है जो दुनिया की जनसंख्या को लगातार काउंट कर रही है। इन्ही में से एक वेबसाइट World Meter के अनुसार वर्तमान समय में इंडिया की कुल आबादी 1,396,105,140 (एक अरब 39 करोड़) है। भारत की आबादी हर दस साल में 17.64% की दर से बढ़ रही है। जो पहले दस साल में 21.54 प्रतिशत थी। इसका मतलब यह हुआ कि आबादी बढ़ने की दर में गिरावट हुई है और इसकी मुख्य वजह जागरूकता है। भारत सरकार कई योजना के चलते बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ जागरूक कर रही है। आपको बता दें की भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जो प्रथम स्थान पर है और दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र राज्य है।
भारत के राज्यों की जनसंख्या 2022
भारत में कुल 29 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेश है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है एवं उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की आबादी सबसे कम है। तो आइये जानते है इन सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की आबादी आखिर कितनी है।
क्रम | राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश | 2011 जनगणना रिपोर्ट के अनुसार कुल जनसंख्या | 2021 के अनुसार कुल जनसंख्या (अनुमान) |
1. | उत्तर प्रदेश | 19,98,12,341 | 24.1 Crores |
2. | महाराष्ट्र | 11,23,74,333 | 12.47 Crores |
3. | बिहार | 10,40,99,452 | 12.7 Crores |
4. | पश्चिम बंगाल | 9,12,76,115 | 10 Crores |
5. | आंध्र प्रदेश | 8,45,80,777 | 5.46 Crores |
6. | मध्य प्रदेश | 7,26,26,809 | 8.68 Crores |
7. | तमिलनाडु | 7,24,47,030 | 7.88 Crores |
8 | राजस्थान | 6,85,48,473 | 8.24 Crores |
9 | कर्नाटक | 6,10,95,297 | 6.84 Crores |
10. | गुजरात | 6,04,39,692 | 6.48 Crores |
11. | ओडिशा | 4,19,74,218 | 4.68 Crores |
12. | केरल | 3,34,06,061 | 3.58 Crores |
13. | झारखण्ड | 3,29,88,134 | 3.9 Crores |
14. | असम | 3,12,05,576 | 3.6 Crores |
15. | पंजाब | 2,77,43,338 | 3 Crores |
16. | छत्तीसगढ़ | 2,55,45,198 | 3 Crores |
17. | हरियाणा | 2,53,51,462 | 2.86 Crores |
18. | दिल्ली | 1,67,87,941 | 3.5 crores |
19. | जम्मू-कश्मीर | 1,25,41,302 | 1.36 Crores |
20. | उत्तराखण्ड | 1,00,86,292 | 1.14 Crores |
21. | हिमाचल प्रदेश | 68,64,602 | 75.1 Lakhs |
22. | त्रिपुरा | 36,73,917 | 42 Lakhs |
23. | मेघालय | 29,66,889 | 34.4 Lakhs |
24. | मणिपुर | 27,27,749 | 31 Lakhs |
25. | नागालैंड | 19,78,502 | 23 Lakhs |
26. | गोवा | 14,58,545 | 15.9 Lakhs |
27. | अरुणाचल प्रदेश | 13,83,727 | 16 lakhs |
28. | पुदुचेरी | 12,47,953 | 13 lakhs |
29. | मिजोरम | 10,97,206 | 12.6 Lakhs |
30. | चण्डीगढ़ | 10,55,450 | 11.6 Lakhs |
31. | सिक्किम | 6,10,577 | 7 Lakhs |
32. | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह | 3,80,581 | 4 Lakhs |
33. | दादरा एवं नागर हवेली | 3,43,709 | 3 Lakhs |
34. | दमन एवं दीव | 2,43,247 | 3 Lakhs |
35. | लक्षद्वीप | 64,473 | 66,001 |
भारत की जनसंख्या अलग-अलग धर्मों के अनुसार (India Population By Religion)
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या का 79.8 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म को मानते है। इसके अलावा भारत में अन्य धर्म को मानने वाले लोगो की जनसंख्या भी काफी है। जिनमे मुख्यतः इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन शामिल है। आप नीचे धर्मों के अनुसार जनसंख्या की लिस्ट देख सकते है।
धर्म का नाम | जनसंख्या प्रतिशत |
सिख | 1.72 % |
बौद्ध | 0.7 % |
इस्लाम | 14.2 % |
जैन | 0.37 % |
ईसाई | 2.3 % |
अन्य धर्मो को मानने वाले की कुल आबादी | 0.9 % |
दुनिआ के 10 अधिक जनसंख्या वाले देश 2023
हम आपको दुनिआ के अधिक जनसंख्या वाले देशों की टॉप 10 लिस्ट बता रहे है इस लिस्ट में चीन पहले स्थान में है आप नीचे टॉप 10 लिस्ट देख सकते है।
क्रम. | देश | जनसँख्या (अनुमान) |
01 | China | 1,445,846,085 |
02 | India | 1,396,105,140 |
03 | United States | 333,288,940 |
04 | indonesia | 276,960,763 |
05 | Pakistan | 226,075,465 |
06 | Brazil | 214,343,342 |
07 | Nigeria | 212,377,827 |
08 | Bangladesh | 166,636,966 |
09 | Russia | 146,007,425 |
10 | Mexico | 130,542,338 |
तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai 2023 में? हमने आपको भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल जनसंख्या बताई है। इसके साथ ही हमने आपको दुनिया के अधिक जनसंख्या वाले देशों की टॉप लिस्ट साझा की है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।
ये भी पढ़े-
- भारत में कितने जिले है 2023 में
- भारत में कितने राज्य हैं 2023 में
- दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2023 में
- भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2023 में
भारत की जनसंख्या कितनी है सम्बंधित FAQ
भारत की जनसंख्या 141 करोड़ है।