NOC क्या है? एनओसी का फुल फॉर्म, और फायदे

आप में से ज्यादातर लोगों ने जब कभी भी अपना नया मकान खरीदा होगा या जब कभी भी अपनी नई जमीन खरीदी होगी तो आपने माकन मालिक और जमीन के मालिक से एनओसी सर्टिफिकेट जरूर मांगा होगा। आपने कभी किसी बैंक से लोन लिया हो और कुछ दिनों बाद अपने उस बैंक का सभी लोन चूका दिया हो बैंक का लोन चुकाने के बाद भी आपने बैंक से एनओसी सर्टिफिकेट जरूर लिया होगा। आपको बता दे एनओसी सर्टिफिकेट एक ऐसा सर्टिफिकेट होता है जिसमें ये लिखा होता है की आपने सभी तरह का भुकतान कर दिया है।

इस सर्टिफिकेट से आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की लेन-देन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सभी ने एनओसी सर्टिफिकेट का उपयोग तो किया होगा लेकिन क्या आप ये जानते है की एनओसी का फुल फॉर्म क्या होता है? आप में से अधिकतर लोगों को इसके फुल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होगी तो  दोस्तों आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एनओसी के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे है जैसे एनओसी क्या है? एनओसी का फुल फॉर्म क्या है? एनओसी सर्टिफिकेट के फायदे? आदि।

एनओसी का फुल फॉर्म क्या है?

एनओसी का फुल फॉर्म “No Objection Certificate” होता है। एनओसी को हिंदी में “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” कहते है।

  • N – No
  • O – Objection
  • C – Certificat

एनओसी का हिंदी मीनिंग क्या होता है?

एनओसी का हिंदी मीनिंग “अनापत्ति प्रमाण पत्र” होता है।

एनओसी क्या है?

एनओसी एक प्रमाण पत्र होता है जिसे किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा दिया जाता है। इस पत्र में व्यक्ति या संस्था के द्वारा यह लिखा होता है की उनको किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। हम उदाहरण से समझते है मान लीजिए आप किसी घर में किराए से रहते है और आपको किसी कारणवश उस घर को छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट होना है तो आप अपने मकान मालिक से एनओसी प्रमाण ले सकते है। उस एनओसी प्रमाण पत्र में आपका मकान मालिक आपको ये लिखकर देता है की आपने सारा किराया दे दिया है आपका कुछ भी पैसा बाकि नहीं है ताकि भविष्य में किराए को लेकर आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।

एनओसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहा होती है?

एनओसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता कुछ विशेष मामलों में पड़ती है। जैसे गाड़ी खरीदते समय, संपत्ति बिक्री समय, नई नौकरी के समय, विदेश में पढ़ाई के समय, मोबाइल टावर लगवाते समय, आदि में हम आपको कुछ उदाहरण देकर समझाएँगे की एनओसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहा पड़ती है।

1. गाड़ी खरीदते समय

जब आप कोई भी नई गाड़ी फाइनेंस पर खरीदते है। इसके बाद जब आप सभी किस्त भर देते हैं तो इसके बाद आप कंपनी से एनओसी प्रमाण पत्र ले सकते है। इसके बाद कंपनी आपके नाम का एनओसी प्रमाण पत्र जारी करता है इस पत्र में लिखा होता है की आपने गाड़ी की सारी किस्त भर दी है।

2. नई नौकरी ज्वाइन करते समय

जब आप कोई नई कंपनी को ज्वाइन करते है तो आप उस कंपनी से एनओसी मांग सकते है। कंपनी आपको उस एनओसी प्रमाण पत्र में लिखकर देती है की इस पद पर कोई रोक नहीं है। ताकि आपको इस पद को लेकर भविष्य में कोई प्रॉब्लम नहीं हो।

3. विदेश में पढ़ाई के समय

जब आप विदेश में पढ़ने के लिए जाते है तो आप अपने स्कूल या कॉलेज से एनओसी की मांग कर सकते है। उस एनओसी में आपके स्कूल या कॉलेज द्वारा ये लिखा जाता है की इस स्टूडेंट को विदेश में पढ़ने से हमें कोई समस्या नहीं है।

4. मोबाइल टावर लगवाते समय

जब आप अपने घर की छत्त पर मोबाइल टावर लगवाते है तो आपको अपने आस-पास वालो से एक एनओसी बनवानी पड़ती है। इस एनओसी में आपके पड़ोसी लिखकर देते है की हमें इस मोबाइल टावर से कोई समस्या नहीं है।

एनओसी प्रमाण पत्र के फायदे?

  • अगर आपने बैंक से पहला लोन चुकाने के बाद एनओसी प्रमाण पत्र लिया हुआ है तो आपको बैंक से दूसरा लोन आसानी से मिल सकता है।
  • फाइनेंस में ली हुई गाड़ी का लोन भरने के बाद आपने कंपनी से एनओसी लिया है तो आप दूसरी बार फाइनेंस पर गाड़ी ले सकते है।
  • एनओसी लेने के बाद आप अपने मकान या जमीन को आसानी से बेच सकते है।
  • एनओसी लेने के बाद आप अपने वाहन को बेच सकते है।
  • एनओसी लेने के बाद आप विदेश में पढ़ाई कर सकते है।

एनओसी प्रमाण पत्र ना लेने के नुकसान?

  • एनओसी प्रमाण पत्र ना लेने पर आपको बैंक से दूसरा लोन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
  • एनओसी ना लेने पर आपको मकान या जमीन को बेचने में समस्या हो सकती है।
  • एनओसी ना लेने पर आपको वाहन बेचने में भी समस्या हो सकती है।

एनओसी एक इम्पोर्टेड दस्तावेज है आपको इसे जरूर बनवाना चाहिए ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। दोस्तों आशा करते है की आपको हमारे इस आर्टिकल में एनओसी के फुल फॉर्म के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको एनओसी से रिलेटेड कुछ भी पूछना हो तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

एनओसी का फुल फॉर्म? से सम्बंधित FAQ

एनओसी का फुल फॉर्म क्या है?

एनओसी का फुल फॉर्म No Objection Certificate है।

एनओसी की जरूरत क्यों होती है?

एनओसी की हमें जरूरत इसलिए होती है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

ये भी पढ़े –

Previous articleNABH क्या है? NABH का फुल फॉर्म क्या है
Next articleबेस्ट ट्रैन चेक करने वाला ऐप्स 2023 में?
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.