SPG क्या है? एसपीजी फुल फॉर्म, एसपीजी कमांडो कैसे बने?

SPG Full Form : दोस्तों दुनिआ के सभी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी विशेष एजेंसी को दी जाती है वैसे ही हमारे भारत देश में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG Commando को दी गई है। आपने अक्सर देखा होगा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आस-पास बहुत सारे अफसर तैनात रहते है ये सभी एसपीजी के कमांडर होते है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के लिए लगाए जाते है। आपको बता दे एसपीजी के कमांडर को देश के उच्च पदस्थ व्यक्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी ने एसपीजी के बारे में सुना तो होगा लेकिन क्या आपको एसपीजी के फुल फॉर्म के बारे में जानकारी है अगर नहीं तो आज हम आपको एसपीजी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। जैसे एसपीजी (spg kya hai) क्या है? एसपीजी का फुल फॉर्म क्या है? एसपीजी बनने के लिए योग्यता? एसपीजी की सैलरी? एसपीजी कमांडो कैसे बने? आदि तो चलिए शुरू करते है SPG Full Form के बारे में?

SPG Full Form in Hindi

एसपीजी का फुल फॉर्म  “Special Protection Group” होता है। हिंदी में इसे “विशेष सुरक्षा दल” कहते है। एसपीजी एक स्पेशल फोर्स होती है। जो देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सुरक्षा प्रदान करती है।

S – Special

P – Protection

G – Group

एसपीजी क्या है? (SPG Security kya hai)

एसपीजी एक स्पेशल कमांडो फोर्स होती हैं जो देश के बड़े नेता जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उनके परिवारों की सुरक्षा करती है। एसपीजी के कमांडर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की 24 घंटे सुरक्षा करते है। जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कही बाहर जाना होता है तो भी उनकी गाड़ी की भी सुरक्षा एसपीजी के कमांडर ही करते है। बता दे भारत के पूर्व पीएम और उनके परिवार वालों की सुरक्षा भी एसपीजी करती है। आपको बता दे SPG का गठन साल 1988 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया था।

एसपीजी कमांडो कैसे बने? (How To Join SPG Security)

एसपीजी कमांडो बनना इतना आसान काम नहीं है। आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एसपीजी कमांडो बनने से पहले आपको BSF,  ITBP, RPF CISF, SSB जैसी सशस्त्र बलों में पहले काम करना होगा। इसके बाद अगर आपका सिलेक्शन एसपीजी के लिए हो जाता है तो उसके बाद आपको ट्रेनिंग देनी होती है। बता दे SPG Training बहुत ही कठिन मानी जाती है। अगर आप ट्रेनिंग पास कर लेते है तो उसके बाद आप एसपीजी कमांडर बन जाते है।

एसपीजी की स्थापना कब हुई?

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल एसपीजी का गठन किया गया। आपको बता दे सपीजी की स्थापना 02 जून 1988 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया था। एसपीजी का मुख्य काम प्रधानमंत्री और उनके परिवार वालो की सुरक्षा करना होता है। बता दे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 1000 से अधिक एसपीजी कमांडो तैनात रहते हैं। एसपीजी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

एसपीजी बनने के लिए योग्यता? (spg qualification)

  • कैंडिडेट को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र को 12वी क्लास पास होना चहिए।
  • कैंडिडेट की हाइट लम्बी होना चाहिए।
  • स्टूडेंट को शारीरिक रूप से  फिट होना चाहिए।

एसपीजी की सैलेरी? (spg salary)

एसपीजी की सैलेरी अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पे स्केल के तहत मिलती है। एसपीजी की सैलेरी 84236 रुपये महीने से शुरू होकर 239457 रूपये महीने तक हो सकती है। इसके साथ ही एसपीजी के कमांडर को कई तरह के भत्ते और लाभ भी मिलते हैं। एसपीजी कमांडो को साल भर में कई छुट्टियां भी मिलती है। इसके साथ ही  रेलवे में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलती हैं।

एसपीजी का इतिहास

एसपीजी का गठन 02 जून 1988 में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए एसपीजी की स्थापना की गई थी। एसपीजी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। एसपीजी का काम प्रधानमंत्री और उनके परिवार वालो की सुरक्षा करना होता है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 1000 से अधिक एसपीजी कमांडो तैनात रहते हैं।

मित्रो एसपीजी कमांडो बनने के लिए आपको फिट होना चाहिए तभी आप इसकी ट्रेनिंग में पास हो सकते है। आशा करते है आपको इस आर्टिकल में एसपीजी फुल फॉर्म के साथ-साथ एसपीजी कमांडो के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको कुछ और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

ये भी पढ़े-

SPG Full Form से संबंधित FAQ

एसपीजी के महानिदेशक कौन है?

एसपीजी के महानिदेशक अरुण कुमार सिन्हा है।

एसपीजी का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

एसपीजी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है?

एसपीजी की स्थापना कब की गई थी?

एसपीजी की स्थापना 2 जून 1988 में की गई थी।

एसपीजी का फुल फॉर्म क्या होता है?

एसपीजी का फुल फॉर्म Special Protection Group होता है।

Previous articleभारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2024 में?
Next articleभारत में कितने आईआईटी कॉलेज है 2024 में?
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.