NABH क्या है? NABH का फुल फॉर्म क्या है

NABH Full Form

NABH Full Form : भारत में लाखों की संख्या में हॉस्पिटल है और हजारों ऐसी संस्था है जो मरीजों का इलाज करती है। ये सभी हॉस्पिटल और संस्था सभी अपना काम सही तरीके से कर रही है की नहीं इसके लिए भारत सरकार ने एक संगठन का निर्माण किया है जिसे NABH कहते है। ये संस्था पूरे देश के हॉस्पिटल की जाँच करती है की हॉस्पिटल में सही से मरीजों का इलाज हो रहा है या नहीं। ये संस्था सभी हॉस्पिटल के कार्य करने के आधार पर ही उन्हें मान्यता प्रदान भी करती है। आप सभी NABH के बारे में जरूर सुना होगा पर आप क्या जानते है की NABH का फुल फॉर्म क्या होता है? आप में से बहुत से लोग इसके फुल फॉर्म के बारे में नहीं जानते होंगे तो दोस्तों आज हम आपको NABH के बारे में सारी जानकारी बतायंगे जैसे NABH क्या है? NABH का फुल फॉर्म क्या है? आदि। तो चलिए शुरू करते है NABH फुल फॉर्म के बारे में?

NABH Full Form In Hindi

NABH का फुल फॉर्म “National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers” होता है। इस हिंदी में नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स और हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स” कहते है।

NABH Hindi Meaning

इसे हिंदी में “अस्पतालों के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड’ कहते है।

NABH क्या है?

NABH एक सरकारी संस्था जो पूरे भारत के राज्यों के हॉस्पिटल्स की गुणवत्ता की जांच करती है। आपको बता दे इस संस्था में मेडिकल क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी होते है जो ये चेक करते है की अस्पतालों और संस्थानों में मरीजों का सही से इलाज हो रहा है या नहीं। बता दे अगर आप अपना हॉस्पिटल या स्वास्थ्य सुविधा केंद्र चालू करना चाहते है तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद NABH संस्था के अधिकारी आपके हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सुविधा केंद्र की गुणवत्ता की जांच करेंगे अगर सब सही हुआ तो ही आपको इस संस्था से मान्यता मिलेगी।

भारत में NABH की स्थापना 2006 में की गई थी। इस संस्था ने पहली बार 2007 में मालाबार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मान्यता प्रदान की थी। ये हॉस्पिटल केरल में है। इस हॉस्पिटल में 700 से भी ज्यादा मरीजों का इलाज किया जाता है। आपको बता दे इस NABH संस्था ने अब तक 400 से अधिक हॉस्पिटल को मान्यता प्रदान की है।

NABH संस्था द्वारा दी जाने वाली मान्यताएं?

  • हॉस्पिटल
  • मेडिकल इमेजिंग सर्विसेज
  • ब्लड बैंक
  • दंत चिकित्सा सुविधाएं
  • एलोपैथिक क्लीनिक
  • आयुष अस्पताल
  • आई केयर ऑर्गेनाइजेशन

टॉप 10 NABH संस्था के द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल (nabh hospital list)

  • मणिपाल हॉस्पिटल, बेंगलुरु
  • अपोलो अस्पताल, चेन्नई
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
  • मेदांता – द मेडिसिटी, गुड़गांव
  • फोर्टिस अस्पताल, दिल्ली
  • मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली
  • नारायण हेल्थ, बैंगलोर
  • सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली
  • कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई
  • जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई

NABH संस्था से होने वाले लाभ?

  • मरीजों का अच्छे से इलाज होता है।
  • मरीजों को हॉस्पिटल में हर तरह की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • रोगियों के लिए दवाइयों की अच्छी सुविधा होती है।
  • मरीजों का इलाज अच्छे डॉक्टरों की निगरानी में होता है।

अब आपको NABH के फुल फॉर्म के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है और आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।

ये भी पढ़े –

NABH का फुल फॉर्म? से सम्बंधित FAQ

NABH का फुल फॉर्म क्या है?

NABH का फुल फॉर्म National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers होता है।

भारत में NABH की स्थापना कब हुई थी।

भारत में NABH की स्थापना 2006 में हुई थी।

Previous articleFCI क्या है? एफसीआई का फुल फॉर्म, योग्यता, कार्य?
Next articleNOC क्या है? एनओसी का फुल फॉर्म, और फायदे
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.