7 महाद्वीपों के नाम और उनकी पूरी जानकारी हिंदी में?

7 mahadeep ke naam

7 Mahadeep Ke Naam : हमारी पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 71% क्षेत्रफल में जल है और केवल 29% क्षेत्रफल में भूभाग है और ये भूभाग बड़े और छोटे द्वीपों में बंटे हुए है। दोस्तों छोटे बच्चों को स्कूल में महाद्वीपों के बारे में पढ़ाया जाता है। अगर आपको महाद्वीपों के बारे में जानकारी नहीं है तो आज हम आपको पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इसकी पूरी जानकारी बताने जा रहे है। आपको बता दे हमारी पृथ्वी पर जितने भी महाद्वीप है इन सभी महाद्वीपों में लगभग 195 देश स्थित है ये सभी देश अलग-अलग महाद्वीप में स्थित है। तो चलिए विस्तार से जानते है 7 Mahadeep Ke Naam के बारे में?

7 महाद्वीप के नाम (7 Mahadeep Ke Naam)

आपको बता दे पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप है जिनके नाम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ओसियाना है। आप सभी महाद्वीपों की पूरी जानकारी नीचे देख सकते है।

S.No महाद्वीप (Continent) जनसंख्या (Population)क्षेत्रफल (Area(Km²)
1 एशिया (Asia) 4,753,079,726 44,614,000
2 अफ्रीका (Africa)1,460,481,77230,365,000
3नार्थअमेरिका (North America)604,182,51724,230,000
4दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America)  439,719,00917,814,000
5अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)014,200,000
6 यूरोप (Europe)740,433,71310,000,000
7 ऑस्ट्रेलिया/ओशिनिया (Australia/Oceania)46,004,8668,510,926

1. एशिया महाद्वीप (Asia)

एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश स्थित है। एशिया महाद्वीप में दुनिया की 80% आबादी शामिल है। एशिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 44,614,000 वर्ग किमी है। एशिया महाद्वीप पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में यूरोप से घिरा हुआ है।

2. अफ्रीका महाद्वीप (Africa)

दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप है। अफ्रीका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 30,365,000 वर्ग किमी है। अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54देश स्थित है। महाद्वीप अफ्रीका पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में लाल सागर और हिंद महासागर और दक्षिण में अटलांटिक और हिंद महासागर से घिरा हुआ है।

3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America)

उत्तरी अमेरिका तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 24,230,000 वर्ग किमी है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश स्थित है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण में दक्षिण अमेरिका से लगती है। इस महाद्वीप में सुपीरियर झील स्थित है।

4. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America)

दक्षिण अमेरिका चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 17,814,000 वर्ग किमी है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 12 देश स्थित है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के बीच में स्थित है। दुनिया विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन भी इस महाद्वीप पर स्थित है।

5. अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)

अंटार्कटिका महाद्वीप पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। अंटार्कटिका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल14,200,000 वर्ग किमी है। अंटार्कटिका महाद्वीप का लगभग 98% प्रतिशत भाग बर्फ से ढाका हुआ है। अंटार्कटिका महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप भी कहते हैं।

6. यूरोप महाद्वीप (Europe)

यूरोप छटा सबसे बड़ा महाद्वीप है यूरोप महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 10,000,000 वर्ग किमी है। यूरोप महाद्वीप में कुल 48 देश स्थित है। यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है और सबसे चौथा देश वेटिकन सिटी है।

7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सातवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 8,510,926 वर्ग किमी है।ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 14 देश स्थित है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है और सबसे छोटा देश नॉरू है।

उम्मीद करते है आपको इस आर्टिकल में 7 Mahadeep Ke Naam के बारे में पूरी जानकरी मिल गई होगी। आपको बता दे सबसे बड़ा एशिया महाद्वीप है। इस एशिया महाद्वीप में दुनिया की 80% आबादी रहती है और सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। ये पूरी जानकारी विकिपीडिया से ली गई है

ये भी पढ़े –

Previous article10+ Best Music Player Apps कौन से है 2026 में?
Next articleदुनिया के 10 सबसे बड़े शहर कौनसे है 2026 में?
Aditi Jain
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.