DGP का फुल फॉर्म क्या है? डीजीपी कैसे बने

DGP Full Form in Hindi

DGP Full Form in Hindi : आज ज्यादातर स्टूडेंट का सपना बड़ी एग्जाम जैसे यूपीएससी परीक्षा पास करने का होता है क्योंकि यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद रैंक के हिसाब से या तो आप आईएएस बन सकते है या तो आईपीएस बन सकते है। बहुत से लोगों का सपना आईपीएस बनने का होता है लेकिन आपको बता दे पुलिस विभाग में सबसे बड़ा पद आईपीएस का नहीं होता है पुलिस विभाग में सबसे बड़ा पद डीजीपी (DGP) का होता है। डीजीपी पुलिस विभाग में एक सम्मानित पद है। पुलिस विभाग में डीजीपी से बड़ा कोई पद नहीं होता है। आप सभी ने डीजीपी का नाम टीवी और मूवी में तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप डीजीपी के फुल फॉर्म के बारे में जानते है अगर नहीं तो आज हम आपको डीजीपी से संबंधित सारी जानकारी साझा करने जा रहे जैसे डीजीपी क्या है? डीजीपी का फुल फॉर्म क्या है? डीजीपी की योग्यता? डीजीपी कैसे बने?, डीजीपी का वेतन? आदि तो चलिए विस्तार से जानते है DGP Full Form in Hindi के बारे में?

DGP Full Form in Hindi

डीजीपी का फुल फॉर्म “Director General Of Police” होता है। इसको हिंदी में पुलिस महानिदेशक भी कहते हैं।

D – DIRECTOR

G – GENERAL

O – Of

P – POLICE

डीजीपी किसी भी राज्य का सबसे बड़ा पुलिस विभाग का अधिकारी होता है। एक डीजीपी को राज्य में कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्ज़ा प्राप्त होता है। एक डीजीपी अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाये रखने का काम करता है।

डीजीपी का मतलब क्या होता है? (dgp meaning)

डीजीपी का हिंदी में मतलब पुलिस महानिदेशक होता है। डीजीपी पुलिस विभाग का एक बड़ा पद होता है। डीजीपी के पद पर नियुक्त व्यक्ति को राज्य में कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्ज़ा प्राप्त होता है। एक डीजीपी अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाये रखने का कार्य करता है।

डीजीपी बनने के लिए योग्यता? (DGP Eligibility)

  • डीजीपी बनने के लिए छात्र को 12वी पास करना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को ग्रेजुएशन पास करना जरूरी है।
  • डीजीपी बनने के लिए आपको UPSC परीक्षा को पास करना आवश्यक है।
  • UPSC  परीक्षा करने के बाद आप डायरेक्ट डीजीपी नहीं बन सकते है पहले आपको आईपीएस बनना होता इसके बाद आप डीजीपी सकते है।
  • अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 तक होना चाहिए।

डीजीपी कैसे बने? (DGP kaise bane)

डीजीपी बनने के लिए आपको UPSC परीक्षा पास करनी होगी। लेकिन आपको बता दे UPSC परीक्षा पास करने के बाद आपको सीधे डीजीपी का पद नहीं मिलता है। पहले आपको आईपीएस बनना पड़ता है इसके बाद आपको आईपीएस के पद पर सालों काम करने के बाद डीजीपी का पद दिया जाता है। आपको बता दे एक राज्य में 1 या इससे ज्यादा 4 डीजीपी के पद हो सकते है।

डीजीपी की सैलरी? (dgp salary)

डीजीपी की लगभग 56,100 से लेकर 2,25,000 प्रतिमाह तक होता है। इसके साथ ही डीजीपी को कुछ सरकार की तरह से सेवाएं भी दी जाती है जैसे सरकारी गाड़ी और ड्राइवर, गॉर्ड, आदि।

डीजीपी के कार्य?

  • डीजीपी का काम अपने राज्य में कानून विवस्था को बनाए रखना होता है।
  • डीजीपी राज्य के सभी पुलिस विभाग का नेतृत्व करता है।
  • राज्य की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट राज्य सरकार को देना का काम होता है।
  • राज्य सरकार के साथ मिलकर राज्य के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करता है।

इस लेख में हमने आपको DGP Full Form in Hindi के बारे में जानकारी दी है। डीजीपी का पद पूरे राज्य में पुलिस विभाग का सबसे बड़ा पद होता है जो राज्य में कानून विवस्था को बनाए रखने का काम करता है। उम्मीद करते है आपको डीजीपी के फुल फॉर्म (dgp ka full form) के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आप आर्टिकल में कुछ सुझाव देना चाहते है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

ये भी पढ़े –

Previous articleTop 10 Highest Paid Bollywood Actress 2024
Next articleदुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2024 में
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.