आज आप जानेंगे कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2024 में? भारत की जनसंख्या 139 करोड़ से भी ज्यादा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात करे तो दुनिया में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के हर राज्य में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती है, प्रत्येक राज्य की संस्कृति अलग है इसके बावजूद आपको भारत देश में एकता देखने को मिलती है। अगर आप भारत देश में रहते है तो ये आपको पता होना चाहिए की भारत में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।
आपको बता दे वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। अगस्त 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। इससे भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई। और केंद्र शासित प्रदेशो की संख्या 7 से बढ़कर 8 हो गई। भारत को ही राज्य के हिसाब से नहीं बाटा गया है बल्कि दुनिया के लगभग सभी देश राज्य के हिसाब से बटे हुए है। देशो को राज्यों में इसलिए बांटा जाता है ताकि देश की तरक्की में कोई बाधा न आये, क्योंकि जब राज्य की तरक्की होती है तो देश की भी तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2024 में?
क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। राजस्तान की राजधानी जयपुर है जिसे पिंक सिटी ओर भारत का पेरिस भी कहाँ जाता है। राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,85,48,237 है। यहाँ की प्रमुख बोली राजस्थानी है। आपको बता दे कि राजस्थान के पच्छिम में पाकिस्तान बसा हुआ है। आप नीचे क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।
S. No. | राज्य का नाम | क्षेत्रफल (km2) |
1 | राजस्थान (Rajasthan) | 342,239 |
2 | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 308,245 |
3 | महाराष्ट्र (Maharashtra) | 307,713 |
4 | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 240,928 |
5 | गुजरात (Gujrat) | 196,024 |
6 | कर्नाटक (Karnataka) | 191,791 |
7 | आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | 162,968 |
8 | ओडिशा (Odisha) | 155,707 |
9 | छत्तीसगढ़ (Chhatisgadh) | 135,191 |
10 | तमिल नाडु (Tamilnadu) | 130,058 |
11 | तेलंगाना (Telangana) | 112,077 |
12 | बिहार (Bihar) | 94,163 |
13 | वेस्ट बंगाल (West Bengal) | 88,752 |
14 | अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) | 83,743 |
15 | झारखण्ड (Jharkhand) | 79,714 |
16 | असम (Assam) | 78,438 |
17 | हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) | 55,673 |
18 | उत्तराखंड (Uttarakhand) | 53,483 |
19 | पंजाब (Punjab) | 50,362 |
20 | हरियाणा (Haryana) | 44,212 |
21 | केरला (Kerala) | 38,863 |
22 | मेघालय (Meghalaya) | 22,429 |
23 | मणिपुर (Manipur) | 22,327 |
24 | मिजोरम (Mizoram) | 21,081 |
25 | नागालैंड (Nagaland) | 16,579 |
26 | त्रिपुरा (Tripura) | 10,486 |
27 | सिक्किम (Sikkim) | 7,096 |
28 | गोवा (Goa) | 3,702 |
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (जनसंख्या के आधार पर) (bharat ka sabse bada rajya kaun hai)
जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है। क्षेत्रफल के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का 4 बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर सिर्फ 67 % है जो भारत के सबसे कम साक्षरता वाले राज्यों में आता है। आप नीचे जनसंख्या के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।
S. No. | राज्य का नाम | जनसंख्या ( 2011 की जनगणना के अनुसार) |
1 | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 199,812,341 |
2 | महाराष्ट्र (Maharashtra) | 112,374,333 |
3 | बिहार (Bihar) | 104,099,452 |
4 | पश्चिम बंगाल (West Bengal) | 91,276,115 |
5 | आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | 84,580,777 |
6 | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 72,626,809 |
7 | तमिलनाडु (Tamilnadu) | 72,147,030 |
8 | राजस्थान (Rajasthan) | 68,548,437 |
9 | कर्नाटक (Karnataka) | 61,095,297 |
10 | गुजरात (Gujrat) | 60,439,692 |
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2024 में? हमने आपको भारत का सबसे बड़ा राज्य (bharat ka sabse bada state kaun sa hai) कौन सा है इसके बारे में बताया है। साथ ही हमने जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ये भी बताया। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।
ये भी पढ़े-
- भारत में कितने राज्य हैं 2024 में
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2024 में
- मध्य प्रदेश में कितने जिले है 2024 में
- भारत में कितने जिले है 2024 में
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है सम्बंधित FAQ
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।