आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai 2023 में? अगर आप भारत देश में रहते हो तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए की भारत के राष्ट्रपति कौन है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। दुनिया के कई देशों में राष्ट्रपति के पास सबसे अधिक संवैधानिक शक्ति होती है। लेकिन कुछ देशों में जैसे भारत और ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के पास सबसे अधिक संवैधानिक शक्ति होती है। भारत में देश की बागडोर प्रधानमंत्री ही संभालते है। साथ ही देश से जुड़े सभी छोटे और बड़े निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा ही लिए जाते है। लेकिन भारत में सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का ही माना जाता है। भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया और प्रथम नागरिक कहलाता है।
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव जनता द्वारा नहीं किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों और विधायकों के वोट से होता है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव हर 5 साल में होता है। भारत की आजादी के बाद से अब तक 15 राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56(1) के अनुसार देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है जो अपने पद ग्रहण करने से लेकर अगले पांच साल तक वे इस पद पर बने रहते हैं। अनुच्छेद 62 के अनुसार देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्ति के पूर्व ही चुनाव कराकर देश के अगले राष्ट्रपति को चुन लिया जाता है। आइए जानते हैं कि Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai 2023 में?
भारत के राष्ट्रपति कौन है 2023 में
वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को 15वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। आपको बता दे द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को भारत के ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के एक आदिवासी परिवार में हुआ था। पिता बिरांची नारायण टुडू गांव के मुखिया थे।
द्रौपदी मुर्मू ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने स्नातक की डिग्री के लिए रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर में दाखिला लिया। द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में भी काम किया। 2007 में उड़ीसा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” के रूप में सम्मानित किया गया।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति कौन हैं?
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। जो वर्ष 2017 से अपना कार्यभार संभाल रहे थे। इनका जन्म उतरप्रदेश के कानपुर जिले के परौख नामक गांव में 1 अक्टूबर 1955 में हुआ था। रामनाथ कोविंद ने बी. कॉम. और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की हुई है। रामनाथ कोविंद ने अपने करियर के शुरूआत में दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रांरभ की थी। इसके बाद केन्द्र सरकार के वकील पद पर बने रहे।
इसके बाद रामनाथ कोविंद को 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के रूप में चुना गया। राज्यपाल रहते हुए इन्होंने अपने कार्यों को निष्ठा के साथ पूरा किया। जिसके परिणाम स्वरूप इनको भारतीय जनता पार्टी की और से राष्ट्रपति पद को उम्मीदवार घोषित किया गया।
राष्ट्रपति चुनाव के बाद 20 जुलाई 2017 को जब निर्वाचन का परिणाम आया तो इन्होने कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमारी को लगभग 3 लाख से भी अधिक वोटों से हरा दिया। इसके बाद इन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। रामनाथ कोविंद भारतीय जनता पार्टी के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भारत के अब तक के राष्ट्रपति की लिस्ट
संविधान के अनुच्छेद 56 के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का तय किया गया है। आज़ादी के बाद Governor General of India के पद को खत्म करके राष्ट्रपति पद की शुरुआत की गई थी। राष्ट्रपति पद का चुनाव जनता द्वारा चुने गए संसद सदस्य एवं सभी प्रदेशों के विधानसभा के सदस्यों के द्वारा होता है। राष्ट्रपति अपने पद की शपथ देश के मुख्य न्यायाधीश (सुप्रीम कोर्ट के जज) के सामने लेते है।
आपको बता दे देश को 1950 से लेकर वर्तमान 2022 तक कुल 15 राष्ट्रपति मिल चुके है। देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को जाना जाता है, जबकि वर्तमान में इस पद का कार्यभार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) संभाल रही है। आप भारत के अबतक के राष्ट्रपति की लिस्ट नीचे देख सकते है।
क्र. | राष्ट्रपति नाम | कार्यकाल |
1. | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 1950 से 1962 तक |
2. | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1962 से 1967 तक |
3. | डॉ. जाकिर हुसैन | 1967 से 1969 तक |
वी.वी. गिरि (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1969 से 1969 तक | |
मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1969 से 1969 तक | |
4. | वी.वी. गिरि | 1969 से 1974 तक |
5. | फखरुद्दीन अली अहमद | 1974 से 1977 तक |
बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1977 से 1977 तक | |
6. | नीलम संजीव रेड्डी | 1977 से 1982 तक |
7. | ज्ञानी जेल सिंह | 1982 से 1987 तक |
8. | आर.वेंकटरमन | 1987 से 1992 तक |
9. | शंकर दयाल शर्मा | 1992 से 1997 तक |
10. | के.आर. नारायणन | 1997 से 2002 तक |
11. | एपीजे अब्दुल कलाम | 1992 से 1997 तक |
12. | प्रतिभा पाटिल | 2007 से 2012 तक |
13. | प्रणव मुखर्जी | 2012 से 2017 तक |
14. | रामनाथ कोविंद | 2017 से 2021 तक |
15 | द्रौपदी मुर्मू | 2022 से वर्तमान तक |
भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन है
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म 3 दिसंबर 1884 को भारत के पटना, बिहार राज्य में हुआ था 26 जनवरी 1950 से 12 वर्षों से अधिक समय तक भारत के राष्ट्रपति रहे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद पेशे से वकील थे। अपने छात्र जीवन के दौरान वे कलकत्ता में वार्षिक बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ राजेंद्र प्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर खाद एवं कृषि विभाग का कार्य सौंप दिया तथा इसके साथ हैं भारत का संविधान के लिए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं। उन्होंने 2006 में भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उस समय भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे। प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को जलगाँव महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।
भारत के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है
आपको बता दे राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है, 2017 के पहले राष्ट्रपति की सैलरी 1.50 लाख प्रतिमाह थी। कई सरकारी पद ऐसे भी है जिनका वेतन राष्ट्रपति से भी अधिक है। जिसे देखते हुए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट में प्रेसिडेट के वेतन को बढ़ाकर 5 लाख प्रतिमाह कर दिया गया था। साल 2017 के बाद राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख कर दी गयी है जो टैक्स रहित है। इसके साथ ही राष्ट्रपति को मिलने वाली फ्री सुविधाओं में चिकित्सा, निवास, वाहन, सुरक्षा तथा दूरभाष शामिल की जाती है। राष्ट्रपति को अपनी सेवायें देने वाले लोगो के लिए भी सरकार एक अलग बजट देती है जो वह अपने व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च के सकते हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai 2023 में? हमने आपको वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही हमने भारत के अब तक के राष्ट्रपति की लिस्ट आपके साथ साझा की है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।
ये भी पढ़े-
- भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में
- दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन सा है 2023 में
- पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2023 में
- भारत में कितने जिले है 2023 में
भारत के राष्ट्रपति कौन है से सम्बंधित FAQ
द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में भारत का राष्ट्रपति है।
देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं।