भारत का प्रधानमंत्री कौन है 2024 में

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Bharat Ka Pradhanmantri Kaun Hai 2024 में? भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है। भारत के संविधान में प्रधानमंत्री के निर्वाचन और नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है। अनुच्छेद 75 केवल यह कहता है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी। प्रधानमंत्री देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार का नेता होता है। प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। प्रधानमंत्री अपने साथ एक कैबिनेट का चयन भी करता है और उसकी सिफारिश पर ही राष्ट्रपति अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को पद की शपथ दिलाता है। हालांकि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया जायेगा इसका फैसला प्रधानमंत्री करता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे थे।

आज हम आपको वर्तमान में इंडिया के प्राइम मिनिस्टर कौन है। इसके साथ ही भारत देश में आज तक कितने प्रधानमंत्री हुए हैं तथा उनका कार्यकाल कितने समय का था, उन्होंने कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल की थी, उनके नाम क्या है तथा उन्होंने कौन-कौन से काम किए हैं सभी जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि Bharat Ka Pradhanmantri Kaun Hai 2024 में?

Bharat Ka Pradhanmantri Kaun Hai

भारत का प्रधानमंत्री कौन है

वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। जिन्होंने साल 2014 में भी प्राइम मिनिस्टर की शपथ ली थी। इस तरह मोदी जी अपने पद का दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। बता दे कि मोदी जी देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। साल 2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में एतिहासिक जीत हासिल की हैं। देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे PM मोदी के बारे में पता नहीं होगा। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में हुआ था। इनके माता पिता का नाम दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन है।

इनके पिता रेलवे स्टेशन में चाय बेंचने का काम करते थे और इसमें मोदी जी अपने पिता की सहायता करते थे। साल 1965 में भारत पाक युद्ध में इन्होने स्टेशन से गुजर रहे सैनकों को चाय पिलाई थी। मोदी जी वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में पढ़ते थे और स्कूल में ये एक औसत छात्र थे। इनको बचपन में एक्टिंग का शौक था जिसके चलते ये एक्टिंग वाद विवाद और नाटकों में हिस्सा लेकर पुरुस्कार जीतते थे। बचपन में ही मोदी जी RSS से जुड़ गए थे और RSS में काफी मेहनती कार्यकर्ता माने जाते थे। मोदी जी का विवाह 18 साल की उम्र में बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने वाली जसोदा बेन से हुआ था। हालाकि विवाह के बाद उन्होंने घर छोड़कर संघ के प्रचारक बन गए थे।

भारत के प्रधानमंत्री की सूची

क्र.प्रधानमंत्री नामकार्यकाल
1.जवाहरलाल नेहरू1947 से 1964 तक
2.गुलजारी लाल नंदा1964
3.लाल बहादुर शास्त्री1964 से 1966 तक
4.गुलजारीलाल नंदा1966
5.इंदिरा गांधी1966 से 1977 तक
6.मोरारजी देसाई1977 से 1979 तक
7.चरण सिंह1979 से 1980 तक
8.इंदिरा गांधी1980 से 1984 तक
9.राजीव गांधी1984 से 1989 तक
10.वी.पी. सिंह1989 से 1990 तक
11.चंद्रशेखर सिंह1990 से 1991 तक
12.पी.वी. नरसिंह राव1991 से 1996 तक
13.अटल बिहारी वाजपेई1996
14.एच.डी. देवगौड़ा1996 से 1997 तक
15.इंद्रकुमार गुजराल1997 से 1998 तक
16.अटल बिहारी वाजपेई1998 से 2004 तक
17.डॉ. मनमोहन सिंह2004 से 2014 तक
18.नरेंद्र मोदी2014 से अब तक

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे (bharat ka pratham pradhanmantri kaun hai)

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे जिनका जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत के इलाहाबाद शहर में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी

भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थी। पहली बार 1966 मे इनको प्रधानमंत्री पद पर बिठाया गया, उस समय यह देश की तीसरी तथा पहली महिला प्रधानमंत्री थी। इनका यह सफर 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 के लंबे समय तक चला।

प्रधानमंत्री बनने हेतु पात्रता

  • भारत देश का नागरिक होना आवश्यक है।
  • प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करनें वाले व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का सदस्य होना आवश्यक है।
  • यदि वह लोकसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 25 वर्ष व उससे अधिक, यदि वह राज्यसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 30 साल व उससे अधिक होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री पद ग्रहण कर लेता है, तो उन्हें प्राइवेट व गवर्नमेंट या किसी भी सेक्टर से अपने पद से त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा।

प्रधानमंत्री का कार्यकाल

  • प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष होता है परंतु उसका कार्यकाल लोकसभा के बहुमत के समर्थन पर निर्भर होता है।
  • लोकसभा में बहुमत खो देने तथा अविश्वास प्रस्ताव पास हो जानें पर प्रधानमंत्री को अपनें पद से त्यागपत्र देना पड़ता है।
  • प्रधानमंत्री का त्यागपत्र सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का त्यागपत्र समझा जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री का वेतन

भारत के प्रधानमंत्री को वेतन के रूप में प्रतिमाह 1,25,000 रुपये मिलते हैं, इसके साथ ही उन्हें रहनें के लिए आवास, यात्रा, टेलीफ़ोन और चिकित्सा आदि की सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध करायी जाती हैं। प्रधानमंत्री को भत्ते के रूप में निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है।

तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ka Pradhanmantri Kaun Hai 2024 में? वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। जिन्होंने साल 2014 में भी प्राइम मिनिस्टर की शपथ ली थी। इस तरह मोदी जी अपने पद का दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-

भारत का प्रधानमंत्री कौन है सम्बंधित FAQ

भारत का प्रधानमंत्री कौन है

वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। 

Previous article300+ ए की मात्रा वाले शब्द | A Ki Matra Wale Shabd
Next articleभारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है 2024 में
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.