घर पर Sanitizer कैसे बनाये 2023 में

आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि Ghar Par Sanitizer Kaise Banaye in Hindi इन दिनों दुनिया में कोरोना वायरस अधिक संख्या में फ़ैल रहा है। लाखों करोड़ों लोग इस वायरस के शिकार हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से भारत देश के सभी राज्य प्रभावित हो गए हैं। यह इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि लोगो को अपने घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। घर में ही रहने की सलाह चाहे वो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी हो या बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्ट्रेस सभी ने कोरोना से बचने के लिए घर में ही रहे बार बार हाथ धोए और मास्क लगाने की सलाह दी है जब आपको ज्यादा ही जरुरी काम हो तभी आप घर से बाहर निकले बिना काम के घर से न निकले और जब भी घर से बाहर जाये मास्क जरूर लगाए।

कोरोना वायरस की इस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना से बचने के लिए हाथ धोने और मास्क लगाने की सलाह दी गई है। यही कारण है की बाज़ार में मास्क और हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। जिसके कारण इन चीज़ों की कालाबाजारी भी बढ़ गई है, तय कीमत से ज्यादा दामों पर इनको बेचा जा रहा है। जबकि कई जगहों पर नकली सैनिटाइजर भी बनाकर बेचे जा रहे है। मार्केट में बिकने वाले Sanitizer की क्वालिटी अच्छी होना चाहिए। कोरोना वायरस से बचने के लिए आपके सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत एल्कोहल होना आवश्यक है। अगर अच्छी क्वालिटी का सैनिटाइजर मार्केट में नहीं मिल रहा है तो आप इसे अपने घर में भी बना सकते है।

घर पर Sanitizer बनाने का तरीका

घर पर बनाया गया सैनिटाइजर उतना ही अच्छा क्वालिटी का होता है जितना आप बाजार से खरीदकर लाते है। आपको बता दे कि कुछ कंपनियां बिना एल्कोहल वाला सैनिटाइजर भी बनाती है जो प्रभावकारी नहीं होता है भारत सरकार भी आपको एल्कोहल युक्त Sanitizer उपयोग करने की सलाह दे रही है तो चलिए जानते है सैनिटाइजर बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत पड़ती है।  

Sanitizer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • आइसोप्रोपिल एल्कोहल या रबिंग एल्कोहल या वोडका – 2/3 कप
  • एलोवेरा जेल – 1/3 कप
  • वेजिटेबल ग्लीसरीन – 1/2 कप
  • एसेंशियल आयल (जैसे टी ट्री, नीम या लौंग) – 8 से 10 बूँद
  • डिसटिल वाटर
  • सैनिटाइजर भर कर रखने के लिए एक खाली बोटल आदि।

घर पर Sanitizer बनाने की विधि:

घर पर Sanitizer बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल, वेजिटेबल ग्लीसरीन एवं एल्कोहोल को अच्छे से मिला लीजिये। इसके बाद इसमें एसेंशियल आयल की कुछ बूंदें ऐड करिये, और आखिर में डिसटिल वाटर ऐड कर इसे अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिये। इस तरह आप बहुत आसान तरीका से अपने घर पर हैंड सैनिटाइजर बना सकते है।

Hand Sanitizer का उपयोग कब और कैसे करें

Hand Sanitizer का उपयोग करना बहुत ही आसान हैं। सबसे पहले आपको अपनी हाथों की हथेली में कुछ बूँदें हैण्ड सैनिटाइजर की लेनी हैं और इसके बाद इसे आप अपने हाथों के चारों तरफ फैला लीजिये। इसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आप घर से बाहर कहीं जा रहे हैं, इसके अलावा खाना खाने के पहले और खाना खाने के बाद भी आपको अपने हाथों को सैनिटाइज करना बेहद जरुरी होता है।

घर पर Hand Sanitizer बनाने के फायदे

घर पर अपने हाथ से बनाएं गए हैण्ड सैनिटाइजर का उपयोग करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी तरह कि मिलावट नहीं होती है जो आपको किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए। इससे आपकी त्वचा एकदम सुरक्षित रहेगी, आप इसे कुछ समय तक स्टोर करके भी रख सकते है। कोरोना वायरस की इस महामारी से बचने के लिए खुद को एवं अपने परिवार को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी हैं, इस लिए अच्छी क्वालिटी के सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए।

तो अब आप जान गए होंगे की Ghar Par Sanitizer Kaise Banaye In Hindi उम्मीद करते है कि सैनिटाइजर बनाने का तरीका आपको पसंद आया होगा। आपको बता दे कि कोरोना वायरस से बचने के लिए केवल एल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे यही आपको संक्रमित होने से बचा पायेगा।

ये भी पढ़े-

Previous articleBlack Fungus क्या है?
Next articleआम खाने के फायदे | Mango Khane Ke Fayde
My name is Anaya Sharma. I am studying engineer. I write on the Health and Food Recipes Topic.