आम खाने के फायदे | Mango Khane Ke Fayde

Mango Khane Ke Fayde

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Mango Khane Ke Fayde? आम को  फलों का राजा कहा जाता है। आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

आम में मैग्नीनिशयम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन और फोलेट, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में आम खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि आम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं। आम में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन-ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम फाइबर और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि Mango Khane Ke Fayde?

आम खाने के फायदे? (Aam Khane Ke Fayde In Hindi)

आम की उत्पति अंग्रेजी शब्द मैगों के मैगोस शब्द से हुई हैं। आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। आम खाने में जितना स्वाद भरा रहता हैं उतना ही यह हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें भर पुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है जो हमें स्वस्थ्य रखने में सहायक होते है। आम खाने से हमें कई तरह के बीमारियों से निजात मिलता हैं। आम खाने से आपको कैंसर, डायबिटीज, कैंसर और अपच जैसी गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा में निखार आता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। आम खाने के क्या-क्या फायदे होते है आप नीचे देख सकते है?

1. कैंसर से बचाव

आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि आम खाने से आपको कोलोन कैंसर से बचने में मदद मिलती है। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

2. स्किन पर ग्लो आता है

आम एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।

3. पाचन क्रिया को ठीक रखने में

आम में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पाचन को नियमित करने में बहुत ही सहायक है। दरअसल, इसमें ऐसे एंजाइम मौजूद हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कब्ज और पेट के अल्सर से राहत मिल सकती है। 

4. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम 

अगर आप नियमित रूप से आम का सेवन करते हैं तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में विटामिन-सी, पेक्टिन और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं और ये तो आप जानते ही होंगे कि अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो जाए तो हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 

5. इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

आम में विटामिन-सी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल, विटामिन-सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे हमारी इम्यूनिटी और भी मजबूत हो जाती है। 

6. दृष्टि में लाता है सुधार 

आम को आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन-ए नेत्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। दरअसल, विटामिन-ए अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है और आंख से संबंधित विकारों से आंखों की रक्षा करता है। 

7. टापा कम करने में

मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है। आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

8. स्मरण शक्ति में मददगार

जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है। साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है।

तो अब आप जान गए होंगे कि कि Mango Khane Ke Fayde? हमने आपको आम खाने के फायदे बताये है। आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ अच्छी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आम में मैग्नीनिशयम, पोटैशियम,  प्रोटीन, विटामिन और फोलेट, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ये भी पढ़े-

Previous articleघर पर Sanitizer कैसे बनाये 2023 में
Next articleTOP 10 Highest Paid South Indian Actresses 2023
My name is Anaya Sharma. I am studying engineer. I write on the Health and Food Recipes Topic.