1 Hectare में कितना बीघा होता है पूरी जानकारी हिंदी में?

1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि 1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai? आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हे Hectare और बीघा के बारे में नहीं पता होगा। भारत में जो लोग गाँव में रहते हैं उनमे से अधिकतर लोगों को पता होता है की Hectare और बीघा क्या होता है लेकिन जो लोग शहर में रहते हैं उनमे से अधिकांश लोगों को Hectare और बीघा के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है।

आपको बता दे हर राज्य में जमीन मापने के अलग अलग माप होते हैं। जिसमें कई जगह बीघा के आधार पर जमीन मापी जाती है कई जगह एकड़ के हिसाब से मापी जाती है। शहरों में तो जमीन गज के आधार पर मापी जाती है और उसके हिसाब से उनके सौदे होते हैं। कई शहरों में सौदे स्कवायर फुट के हिसाब से किए जाते हैं और फ्लैट में ज्यादातर स्कवायर फुट ही चलता है। आइए जानते हैं कि 1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai?

1 Hectare में कितना बीघा होता है? (1 hectare mein kitne bigha hote hain)

एक हेक्टेयर में कितने बीघा = 10000/2530 = 3.95 बीघा

अगर आपके क्षेत्र में पक्का बीघा होता है। तो इसका मतलब यह है कि एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। एक हेक्टेयर में 10000 वर्ग मीटर होता है, और 1 बीघा 2530 वर्ग मीटर का होता है। क्योंकि हमें 1 हेक्टेयर में कितना बीघा (1 hectare mein kitne bigha hoti hai) होता है। यह निकालना है तो इसके लिए हम 10000 वर्ग मीटर में 2530 वर्ग मीटर का भाग देंगे। जिसके बाद जो उत्तर निकलेगा वह हमारा एक बीघा होगा। अगर आपके क्षेत्र में कच्चा बीघा चलता है। तो यहां पर आपका उत्तर चेंज हो जाएगा। क्योंकि कच्चा बीघा में 10 बिस्वा होता है। तो इसलिए यहां पर 1 हेक्टेयर में लगभग 8 बीघा होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को मापने के लिए अलग-अलग तरीकों का प्रयोग किया जाता है। जिसमें से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को मापने के लिए बीघा शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। पर कहीं-कहीं पर लोगों के बीच में पक्का बीघा और कच्चा बीघा में कंफ्यूजन होता है। पक्का बीघा में 20 बिस्वा होता है और कच्चा बीघा में 10 बिस्वा होता है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में कच्चा बीघा लगता है या फिर पक्का बीघा। तो इसके लिए आप अपने लेखपाल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत के अलग-अलग राज्यों में 1 Hectare में कितना बीघा होता है?

राज्यHectare to बीघा
आंध्र प्रदेश1 Hectare = 3.95 बीघा
असम1 Hectare = 7.47 बीघा
बिहार1 Hectare = 3.95 बीघा
छत्तीसगढ़‌1 Hectare = 3.95 बीघा
गुजरात1 Hectare = 6.17 बीघा
हरियाणा1 Hectare = 9.88 बीघा
हिमाचल प्रदेश1 Hectare = 12.35 बीघा
जम्मू-कश्मीर1 Hectare = 3.95 बीघा
झारखंड1 Hectare = 3.95 बीघा
कर्नाटक‌1 Hectare = 3.95 बीघा
केरल1 Hectare = 3.95 बीघा
मध्य प्रदेश1 Hectare = 8.96 बीघा
महाराष्ट्र1 Hectare = 3.95 बीघा
मणिपुर1 Hectare = 3.95 बीघा
मेघालय1 Hectare = 3.95 बीघा
ओड़िशा1 Hectare = 3.95 बीघा
पुडुचेरी‌1 Hectare = 3.95 बीघा
पंजाब1 Hectare = 9.88 बीघा
राजस्थान1 Hectare = 3.95 बीघा
सिक्किम1 Hectare = 3.95 बीघा
तमिल नाडु1 Hectare = 3.95 बीघा
तेलंगाना1 Hectare = 3.95 बीघा
त्रिपुरा1 Hectare = 3.95 बीघा
उत्तर प्रदेश1 Hectare = 3.98 बीघा
उत्तराखंड1 Hectare = 12.35 बीघा
पश्चिम बंगाल‌1 Hectare = 7.47 बीघा

बीघा

बीघा दो तरीके के होते हैं। राजस्थान में इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है और बीघा के हिसाब से ही जमीनों के भाव आदि तय किए जाते हैं।इसमें दो तरह के बीघा होते हैं और दोनों बीघा की लंबाई-चौड़ाई अलग होती है। कई राज्य में कच्चा बीघा तो कई राज्य में पक्का बीघा को मानक माना जाता है।

अगर कच्चा बीघा की बात करें तो इसमें 1008 वर्ग गज जमीन होती है। वहीं, इससे दूसरे हिसाब से देखें तो इसमें 843 वर्ग मीटर, 0.843 हेक्टेयर, 0.20831 एकड़ होते हैं।वहीं एक पक्का बीघा में 27225 वर्गफुट होता है और 3025 वर्ग गज और 2529 वर्ग मीटर जमीन होती है।

एकड़

अगर एकड़ की बात करें तो एक एकड़ में 4840 वर्ग गज होते हैं। वहीं एक एकड़ में 4046.8 वर्ग मीटर, 43560 वर्ग फुट और 0.4047 हैक्टेयर होते हैं।

हैक्टेयर

सबसे बड़ा हैक्टेयर होता है। एक हैक्टेयर में 3.96 पक्का बीघा होता है और अगर कच्चा बीघा में हिसाब लगाएं तो एक हेक्टेयर में 11.87 कच्चा बीघा होता है। वहीं, एक हेक्टेयर में 2.4711 एकड़ होता है और मीटर में अंदाजा लगाए तो इसमें दस हजार वर्ग मीटर होते हैं।

तो अब आप जान गए होंगे कि 1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai? एक हेक्टेयर में कितने बीघा = 10000/2530 = 3.95 बीघा। अगर आपके क्षेत्र में पक्का बीघा होता है। तो इसका मतलब यह है कि एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। एक हेक्टेयर में 10000 वर्ग मीटर होता है, और 1 बीघा 2530 वर्ग मीटर का होता है।

ये भी पढ़े –

1 Hectare में कितना बीघा होता है? सम्बंधित FAQ

1 Hectare में कितना बीघा होता है?

एक हैक्टेयर में 3.96 बीघा होता है।

1 एकड़ में कितना बीघा होता है।

1 एकड़ में 1.62 बीघा होता है।

एक एकड़ में कितने हेक्टेयर होते हैं ?

एक एकड़ में 0.405 हेक्टेयर होते हैं।

Previous articleJio Phone से पैसे कैसे कमाए 2024 में नया तरीका
Next article1 Million कितना होता हैं – 1 Million Kitna Hota Hai
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.