आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Bihar Me Kitne Jile Hai 2023 में? भारत की जनसंख्या 139 करोड़ से भी ज्यादा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात करे तो दुनिया में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार भारत की जनसंख्या के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। अगर हम बिहार कुल जनसंख्या के बारे में बात करे तो लगभग 10 करोड़ 40 लाख 99 हजार है।
बिहार राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। इसके पूर्व बिहार को कई प्रचलित नामों से जाना जाता था। बिहार का पुराना नाम पुराना नाम विहार और मगध के रूप में जाना जाता था। जबकि बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम, पालिबोथरा, पालिनफ और अजीमाबाद रहा है। बिहार की राज्य भाषा हिंदी है। जबकि उर्दू को इस राज्य की दूसरी राज्यभाषा का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बिहार में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका का प्रचालन सबसे ज्यादा है। बिहार राज्य की सीमाएं भारत के तीन राज्यों और एक पडोसी देश से मिलती है जिसमे बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। आइए जानते हैं कि Bihar Me Kitne Jile Hai 2023 में?
बिहार में कितने जिले है 2023 में
2023 में बिहार में कुल 38 जिले हैं। जो 9 प्रशासनिक प्रमण्डलों में बांटे गए है। क्षेत्रफल के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण और सबसे छोटा जिला शिवहर है तथा जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला पटना और शेखपुर सबसे छोटा जिला है। लेकिन ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाये तो बिहार के जिलों की संख्या बदलती रही है। 1947 में भारत की स्वतंत्रता से लेकर 2022 तक बिहार की सीमा में भी काफी परिवर्तन आया है। बिहार के गठन से समय पूरे बिहार में कुल 18 जिले थे। जो बाद में 1981 में इन जिलों के संख्या बढ़ कर 31 हो गयी इसके बाद 1991 में 55 तक जा पहुंची। इसके बाद 15 नवम्बर 2000 को बिहार राज्य का विभाजन हुआ और परिणाम स्वरुप एक नए राज्य का गठन हुआ जिसे झारखण्ड के नाम से जाना जाता है। विभाजन के समय तत्कालीन बिहार के 18 जिले झारखण्ड में चले गए जिसके बाद में बिहार में कुल जिलों की संख्या 37 रह गयी थी। इसके बाद अगस्त 2001 में जेहानाबाद जिले से अलग होकर एक और नए जिले का गठन हुआ जिसका नाम अरवल है। वर्तमान 2022 में बिहार में जिलों की संख्या 38 है जो 9 मण्डलों में बँटे हैं। आप नीचे बिहार के सभी राज्यों जिलों की संख्या देख सकते है।
क्र. | जिलों के नाम | जनसंख्या 2011 में | क्षेत्रफल वर्ग कि. मी. |
1 | अररिया | 28,11,569 | 2,829 |
2 | अरवल | 6,99,000 | 637 |
3 | औरंगाबाद | 25,40,073 | 3,303 |
4 | बांका | 20,34,763 | 3,018 |
5 | बेगूसराय | 29,70,541 | 1,917 |
6 | भागलपुर | 30,37,766 | 2,569 |
7 | भोजपुर | 27,28,407 | 2,473 |
8 | बक्सर | 17,06,352 | 1,624 |
9 | दरभंगा | 39,37,385 | 2,278 |
10 | पूर्वी चंपारण | 50,99,371 | 3,969 |
11 | गया | 43,91,418 | 4,978 |
12 | गोपालगंज | 25,62,012 | 2,033 |
13 | जमुई | 17,60,405 | 3,099 |
14 | जहानाबाद | 11,25,313 | 1,569 |
15 | खगड़िया | 16,66,886 | 1,486 |
16 | किशनगंज | 16,90,400 | 1,884 |
17 | कैमूर | 16,26,384 | 3,363 |
18 | कटिहार | 30,71,029 | 3,056 |
19 | लखीसराय | 10,00,912 | 1,229 |
20 | मधुबनी | 44,87,379 | 3,501 |
21 | मुंगेर | 13,67,765 | 1,419 |
22 | मधेपुरा | 20,01,762 | 1,787 |
23 | मुजफ्फरपुर | 48,01,062 | 3,173 |
24 | नालंदा | 28,77,653 | 2,354 |
25 | नवादा | 22,19,146 | 2,492 |
26 | पटना | 58,38,465 | 3,202 |
27 | पूर्णिया | 32,64,619 | 3,228 |
28 | रोहतास | 29,59,918 | 3,850 |
29 | सहरसा | 19,00,661 | 1,702 |
30 | समस्तीपुर | 42,61,566 | 2,905 |
31 | शिवहर | 6,56,916 | 443 |
32 | शेखपुरा | 6,34,927 | 689 |
33 | सारण | 39,51,862 | 2,641 |
34 | सीतामढ़ी | 34,23,574 | 2,199 |
35 | सुपौल | 22,29,076 | 2,410 |
36 | सिवान | 33,30,464 | 2,219 |
37 | वैशाली | 34,95,021 | 2,036 |
38 | पश्चिम चंपारण | 39,35,042 | 5,229 |
बिहार के कुल 9 प्रमंडल एवं मुख्यालय
क्रमांक | प्रमंडल | मुख्यालय |
1. | सारण | सारण |
2. | भागलपुर | भागलपुर |
3. | मुंगेर | मुंगेर |
4. | तिरहुत | मुजफ्फरपुर |
5. | दरभंगा | दरभंगा |
6. | पटना | पटना |
7. | कोसी | सहरसा |
8. | मगध | गया |
9. | पूर्णिया | पूर्णिया |
बिहार के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले
क्र. | जिला का नाम | साक्षरता |
1 | रोहतास | 73.37 |
2 | पटना | 70.68 |
3 | भोजपुर | 70.47 |
4 | मुंगेर | 70.46 |
5 | औरंगाबाद | 70.32 |
6 | बक्सर | 70.14 |
सर्वाधिक जनसँख्या वाले बिहार के जिलों के नाम
क्र.सं. | जिला का नाम | जनसंख्या (2011) |
1 | पटना | 5838465 |
2 | पूर्व चंपारण | 5099371 |
3 | मुजफ्फरपुर | 4801062 |
4 | मधुबनी | 4487379 |
5 | गया | 4391418 |
6 | समस्तीपुर | 4261566 |
बिहार में जिला निर्माण का इतिहास
1947 में भारत की स्वतंत्रता से लेकर 2022 तक बिहार की सीमा में भी काफी परिवर्तन आया है। बिहार के गठन से समय पूरे बिहार में कुल 18 जिले थे। जो बाद में 1981 में इन जिलों के संख्या बढ़ कर 31 हो गयी इसके बाद 1991 में 55 तक जा पहुंची। इसके बाद 15 नवम्बर 2000 को बिहार राज्य का विभाजन हुआ और परिणाम स्वरुप एक नए राज्य का गठन हुआ जिसे झारखण्ड के नाम से जाना जाता है। विभाजन के समय तत्कालीन बिहार के 18 जिले झारखण्ड में चले गए जिसके बाद में बिहार में कुल जिलों की संख्या 37 रह गयी थी। इसके बाद अगस्त 2001 में जेहानाबाद जिले से अलग होकर एक और नए जिले का गठन हुआ जिसका नाम अरवल है। वर्तमान 2022 में बिहार के कुल 38 जिलों में 44,874 राजस्व गांव, 538 ब्लॉक, 12 नगर निगम, 49 नगर परिषद एवं 80 नगर पंचायत का निर्माण हुआ।
तो अब आप जान गए होंगे कि Bihar Me Kitne Jile Hai 2023 में? हमने आपको बिहार में कितना जिला है इसकी कुल संख्या बताई है। 2023 में बिहार में कुल 38 जिले हैं। जो 9 प्रशासनिक प्रमण्डलों में बांटे गए है क्षेत्रफल के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण और सबसे छोटा जिला शिवहर है तथा जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला पटना और शेखपुर सबसे छोटा जिला है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।
ये भी पढ़े-
- भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2023 में
- मध्य प्रदेश में कितने जिले है 2023 में
- पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2023 में
- भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में