Instagram Reels वीडियो डाउनलोड कैसे करें बिना वॉटरमार्क 2023 में

Instagram Reels Video Download Kaise Kare

आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की Instagram Reels Video Download Kaise Kare बिना वॉटरमार्क के 2023 में? भारत में टिकटोक बंद होने के बाद Instagram Reels काफी पॉपुलर हो गया है। टिकटोक के जितने भी Creator थे वो अब Instagram Reels पर अपना शॉर्ट वीडियो बनाकर डालते है। दुनियाभर के बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी Instagram Reels पर अपना शॉर्ट वीडियो डालते है। आपको बता दें कि Instagram ने 2020 जुलाई में Instagram Reels फीचर को लॉन्च किया था। Instagram के Reels में आप 15 सेकंड के वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो लूप वीडियो क्लिप भी बना सकते हैं। आप Tiktok की तरह ही अलग से म्यूजिक और क्लिप्स भी जोड़ सकते हैं। 

अगर आप भी Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि इसमें दूसरे यूजर के Instagram Reels के वीडियो डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। अगर उसे देखना है तो सिर्फ ऑनलाइन रहकर ही देखा जा सकता है। आज हम आपको इंस्टाग्राम रील वीडियो को डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इंस्टाग्राम की रील वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की मदद लेनी होगी। आप चाहें तो इन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे आप अपनी पसंदीदा रील वीडियो को तुरंत डाउनलोड कर सकते वो भी बिना वॉटरमार्क के। आइए जानते हैं कि Instagram Reels Video Download Kaise Kare बिना वॉटरमार्क के 2023 में?

Instagram Reels Video Download Kaise Kare

Instagram Reels वीडियो डाउनलोड कैसे करें

कई बार हम मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर देखते है और उन्हें डाउनलोड करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो वीडियो डाउनलोड नहीं होता है। आपको बता दे इंस्टाग्राम ने फोटो या वीडियो को डाउनलोड करने का कोई ऑप्शन नही दिया है, लेकिन अगर आप नीचे दिए स्टेप फॉलो करके आप Instagram Reels के वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

1. सबसे पहले Instagram Reels में उस वीडियो को ओपन करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है।     

2. Instagram Reels के वीडियो के नीचे आपको थ्री डॉट दिखाई देंगे आपको इस थ्री डॉट पर क्लिक करना है।

Instagram Reels Video

3. थ्री डॉट पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको Copy लिंक पर क्लिक करना है इससे वीडियो का लिंक कॉपी हो जायेगा।

4. इसके बाद आपको कोई भी ब्राउजर ओपन कर लेना है और वहां w3toys.com वेबसाइट सर्च करके ओपन कर लेना है।

Instagram Reels

5. w3toyes.com वेबसाइट के होमपेज में आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा जिसपर आपको Reels से कॉपी किये वीडियो के लिंक को पेस्ट कर देना है इसके बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें।

Instagram Reels Video Download

6. क्लिक करते ही आपके सामने वीडियो आ जायेगा और इसके नीचे डाउनलोड का बटन मिल जायेगा।

7.जैसे ही आप डाउनलोड पर क्लिक करते है ये वीडियो आपकी गैलरी में में सेव हो जायेगा वो भी बिना वॉटरमार्क के।इस तरह आप बहुत आसानी से Instagram Reels के किसी भी वीडियोज को सेव कर सकते हैं।

Mobile App से Instagram Reels वीडियो डाउनलोड कैसे करें

वेबसाइट की तरह आप Mobile App के जरिये भी Instagram Reels के  वीडियो को अपने मोबाइल gallery में डाउनलोड कर सकते है आप नीचे दिए स्टेप फॉलो करके Instagram Reels के वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

1. सबसे पहले Instagram Reels के वीडियो की लिंक को कॉपी करे। 

2. इसके बाद Google Play Store से Instagram Reels Downloader APP को मोबाइल में इनस्टॉल करे।

3. इसके बाद कॉपी किए वीडियो कि लिंक को इस APP में Paste करे और वीडियो को डाउनलोड करे।

तो अब आप जान गए होंगे Instagram Reels Video Download Kaise Kare बिना वॉटरमार्क के 2023 में? हमने आपको थर्ड पार्टी ऐप और वेबसाइट की मदद से Instagram Reels के वीडियो डाउनलोड करने के तरीके बताए है जिनसे आप Instagram Reels  के कोई भी वीडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते है उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Previous articleNetwork Marketing क्या है? नेटवर्क मार्केटिंग कैसे शुरू करें?
Next article25+ Best Instant Loan App in India | इंडिया के बेस्ट इंस्टेंट लोन ऐप
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.