Credit Card Kya Hota Hai | Credit Card के फायदे क्या है  

Credit Card Kya Hota Hai

आइये जानते है Credit Card Kya Hota Hai? जब आप बैंक में अकाउंट खुलवाते है तो बैंक आपको कई सुविधा देती है जैसे ATM Card, Debit Card आदि। जिससे आप आसानी से पैसो का लेन देन कर सकते है इन्ही सुविधाओं में से एक Credit Card भी है। आज हर कोई Online Shopping करते समय, घर का Electricity Bill Payment, Movie Tickets, Mobile Recharge सभी काम अपने Credit Card से करते है। Credit Card का सबसे बड़ा फायदा ये है की आपको अपने पास नगद पैसे रखने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास पैसे ना भी हो तो भी आप Credit Card से सभी प्रकार के पेमेंट कर सकते है।

आप में से बहुत से लोग Credit Card का यूज़ करते होंगे और बहुत से ऐसे भी लोग होंगे जिने Credit Card के बारे में जानकरी नहीं होगी। आज हम आपको Credit Card क्या है? Credit Card के प्रकार क्या है? Credit Card के फायदे क्या है? Credit Card के नुकशान क्या है? Credit Card के लिए अप्लाई कैसे करे? Credit Card के लिए आवश्यक दस्तावेज? इसकी जानकारी देने जा रहे है। आइये जानते है Credit Card Kya Hota Hai?

Credit Card Kya Hota Hai

Credit Card Kya Hota Hai

क्रेडिट कार्ड एटीएम कार्ड की तरह होता है। क्रेडिट कार्ड के जरिये आप Online Shopping, Electricity Bill Payment, Mobile Recharge, Online Money Transfer कर सकते है। आपको बता दे  क्रेडिट कार्ड से Online Shopping और Online Money Transfer करने की एक लिमिट होती है। इस लिमिट के अंदर ही आप पैसे खर्च कर सकते है। इसके बाद एक निश्चित तिथि पर बैंक एक बिल जारी करती है। जिसका भुगतान 20 दिनों के अंदर करना होता है। अगर आप तय सीमा में बैंक का भुगतान नहीं करते हो। तो बैंक आपसे इस पर इंटरेस्ट चार्ज करती है।

Credit Card के प्रकार (Types of Credit Card)

अगर आप Credit Card लेने की सोच रहे है। तो ये कार्ड अलग-अलग प्रकार के होते है। हम आपको कुछ कार्ड के प्रकार बताने जा रहे। जिसके आधार आप Credit Card आसानी से ले सकते है। आप Credit Card के प्रकार नीचे देख सकते है।

Basic Credit Card

बेसिक Credit Card उन लोगो के लिए है। जो पहली बार Credit Card ले रहे है। Basic Credit Card से Online Shopping या Online Payment करने पर Cashbacks या Reward Points कम मिलते।

Travel Credit Card

ट्रेवल क्रेडिट कार्ड उन लोगो के लिए फायदेमंद होता है। जिनके ज्यादातर रिश्तेदार बाहर रहते हो या जिन्हे घूमने फिरने का शोक हो। ऐसे लोग Travel Credit Card से ज्यादा फायदा ले सकते है। Travel Credit Card से आप रेलवे, बस, एयरोप्लेन आदि टिकट बुक करके आप केश बैक जैसे कई फायदे का लाभ ले सकते है।

Shopping Credit Card

Shopping Credit Card का उपयोग आप अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुए जैसे कपडे, जूते, चप्पल या और कोई अन्य वस्तु खरीदने के लिए भी कर सकते है। और इनके बिल का पेमेंट करने पर आपको केश बैक या डिस्काउंट जैसे ऑफर्स का फायदा ले सकते है।

Fuel Credit Card

फ्यूल क्रेडिट कार्ड उन लोगो के लिए है जो ज्यादा मात्रा में पेट्रोल और डीज़ल का यूज़ करते है। ऐसे लोगो को पेट्रोल और डीज़ल पर लगने वाले सरचार्ज की छूट का लाभ ले सकते है।

Rewards Credit Card

Rewards Credit Card के हर ट्रांजैक्शन पर कोई न कोई रिवॉर्ड मिलता है। Rewards Credit Card से कहीं पेमेंट करते हैं, तो आपको एक या दो प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

Credit Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • Aadhar Card o
  • Voter Card
  • pan card
  • Bank statement
  • income tax return slip
  • passport size photo
  • bank passbook

how to apply for credit card

आपको बता दे आप किसी भी बैंक सरकारी बैंक या प्राइवेट बैंक किसी में भी Credit Card के लिए अप्लाई कर सकते है। आप Credit Card के लिए Online और Offline दो तरीके से अप्लाई कर सकते है।

1. Online

  • सबसे पहले आप जिस भी बैंक में Credit Card के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आपको बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको Online Credit Card का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपसे एकाउंट से सम्बंधित जानकारी मांगी जाएगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस तरह आप फॉर्म में जानकारी भर कर ऑनलाइन Credit Card के लिए आवेदन कर सकते है।

2. Offline

  • सबसे पहले आपको बैंक में जाकर Credit Card के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा और उसमे सभी जानकारी भरनी होगी !
  • Credit Card का आवेदन करते समय आपको आईडी प्रूफ जैसे Aadhar card, Pan Card, Voter Card की जरूरत पड़ेगी।
  • इसके साथ ही आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो भी लगेगी इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आपको income proof और income tax return बैंक में देना होगा इस तरह आप ऑफलाइन Credit Card के लिए आवेदन कर सकते है।

Credit Card के फायदे (benefits of credit card)

Credit Card के कई सारे फायदे होते है। कुछ फायदे हम आपको बताने जा रहे है। ये फायदे आप नीचे देख सकते है।

  • Credit Card का सबसे सबसे बड़ा फायदा ये है की आप कोई भी ऑनलाइन पेमेंट Credit Card से सकते है Credit Card से आप किसी भी EMI का पेमेंट कर सकते हो।
  • Credit Card से ये फायदा है की आपको अपने पास केश  रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • Credit Card को SWIPE करने की मशीन हर जगह उपलब्ध होती है चाहे वो सुपर मार्किट हो या कोई नार्मल शॉप।
  • अगर आप Credit Card का यूज़ करते है तो आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते है।

Credit Card के नुकशान (Disadvantage of credit card)

  • Credit Card का सबसे बड़ा नुकशान ये है की अगर आप समय पर बैंक के बिल का पेमेंट नहीं करते है तो बैंक आपसे हाई इंटरेस्ट चार्ज करती है।
  • बैंक सभी को Credit Card जारी नहीं करती है जिसकी इनकम अच्छी होती है उसे ही Credit Card दिया जाता है।
  • अगर आप टाइम पर Credit Card के बिल का पेमेंट नहीं करते है तो आपका रिकॉर्ड ख़राब हो जाता है और अगर आप फ्यूचर में लोन लेना चाहते है तो आपको आसानी से लोन नहीं ले सकते है।

difference between credit card and debit card

Debit Card

जब आप बैंक में अकाउंट खुलवाते है तो आपको Debit Card दिया जाता है। Debit Card से आप एटीएम से पैसे निकाल सकते है। Debit Card से आप Online पेमेंट भी कर सकते है। Debit Card के द्वारा आप उतने ही पैसे खर्च कर सकते है जितने आपके बैंक अकाउंट में है।

Credit Card

Credit Card के जरिये आप Online Shopping, Online Money Transfer कर सकते है। आपको बता दे  क्रेडिट कार्ड से Online Shopping और Online Money Transfer करने की एक लिमिट होती है। इस लिमिट के अंदर ही आप पैसे खर्च कर सकते है। इसके बाद एक निश्चित तिथि पर बैंक एक बिल जारी करती है। जिसका भुगतान 20 दिनों के अंदर करना होता है।

तो अब आप जान गए होंगे कि Credit Card Kya Hota Hai? हमने आपको credit card kya hai? Credit Card के फायदे क्या है? Credit Card के नुकशान क्या है? Credit Card के प्रकार क्या है? Credit Card के लिए अप्लाई कैसे करे? Credit Card के लिए आवश्यक दस्तावेज? इसकी जानकरी दी है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

 ये भी पढ़े-

Credit Card सम्बंधित FAQ

Credit Card क्या है

क्रेडिट कार्ड ATM card की तरह होता है। क्रेडिट कार्ड से आप Online Shopping, Electricity Bill Payment, Mobile Recharge, Online Money Transfer कर सकते है।

Credit Card के फायदे

Credit Card से आप कोई भी ऑनलाइन पेमेंट Credit Card से सकते है Credit Card से आप किसी भी EMI का पेमेंट कर सकते हो।

Credit Card के नुकशान

Credit Card का सबसे बड़ा नुकशान ये है की अगर आप समय पर बैंक के बिल का पेमेंट नहीं करते है तो बैंक आपसे हाई इंटरेस्ट चार्ज करती है।

Previous articleATM Full Form | ATM का फुल फॉर्म क्या है?
Next articleO Level Computer Course क्या है पूरी जानकारी हिंदी में?
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.