OTP क्या होता है? ओटीपी क्यों जरुरी होता है

Otp Kya Hota Hai

आइये आज जानते हैं Otp Kya Hota Hai? आज के डिजिटल समय में OTP एक सुरक्षा का कोड है जिसका इस्तेमाल हम ऑनलाइन लेन-देन करते समय करते है। जब हम Internet Banking की सहायता से ऑनलाइन लेन-देन जैसे Online Shopping, Mobile का रिचार्ज आदि करते है तब सभी जानकारियाँ भरने के बाद अंत मे एक कोड आता है, जिसे हम OTP कहते है। इसके आलावा ओटीपी का प्रयोग अकाउंट के वेरिफिकेशन के लिए भी OTP का उपयोग किया किया जाता है जैसे आप किसी वेबसाइट या ऐप में अकाउंट क्रिएट करते हैं। तो आपको वेरीफाई करने के लिए आपके मोबाइल में एक OTP भेजा जाता है जिसे एंटर करने के बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाता है।

अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही किये जाते हैं पैसों का ऑनलाइन लेनदेन होता है इसलिए  इनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए खासकर पैसों के मामलों में OTP का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब आप कोई भी लेनदेन करते हैं तो आपको सिक्यूरिटी के तौर पर OTP का ऑप्शन दिया जाता है जिससे फ्रौड होने से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि Otp Kya Hota Hai?

ओटीपी क्या होता है (OTP Kya Hai)

OTP भी एक तरह से आपका पासवर्ड होता है। जिसका इस्तेमाल हम ऑनलाइन लेन-देन करते समय करते है। आपको बता दे यह कोड एक समय में एक बार ही जेनेरेट होता है। जब भी आप कोई ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो उस समय आपके रजिस्टर मोबाइल में 6 अंक का कोड भेजा जाता है जिसे OTP कहते हैं। आप जितने बार भी लेनदेन करेंगे हर बार आपको नया अंक का OTP मिलता है।

ओटीपी क्यों जरुरी होता है

जब भी हम किसी वेबसाइट या ऐप में अकाउंट क्रिएट करते हैं। तो कुछ ऐसा यूजरनाम और पासवर्ड  रखते है जो हमें आसानी से याद रहे जैसी की अपनी डेट ऑफ बर्थ या अपना मोबाइल नंबर को पासवर्ड बना लेते हैं ऐसे में हैकर आसानी से ऐसे लोगों का यूजरनाम और पासवर्ड रखते हैक कर लेते है। इसी कारण सभी बैंक, ई-कॉमर्स वेबसाइट, पेमेंट करने वाले ऑनलाइन वॉलेट ने OTP का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके बिना आप न ही पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं और न ही पैसों का किसी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं।

ओटीपी इस्तेमाल कहाँ किया जाता है

ओटीपी का इस्तेमाल लगभग सभी जगह किया जाता है जैसे की बैंकों में E commerce कंपनियां जैसे Amazon, Flipkart, Snapdeal, Ebay और ऑनलाइन पेमेंट करने वाले सभी वॉलेट जैसे Paytm, Jio Money, Phonepe, Freecharge आदि सभी पेमेंट करने पर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजते हैं।

OTP के प्रकार

OTP मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है ज्यादातर लोग सिर्फ एक ही OTP के बारे में जानते है। आप नीचे सभी तरह के OTP के बारे में जान सकते है।

1. SMS

ज्यादातर वेबसाइट SMS OTP का प्रयोग करते है क्योंकि SMS के माध्यम से आने वाला ओटीपी सबसे आसान है।

2. Voice Calling

Voice Calling का अर्थ है आपके मोबाइल पर कॉल करके ओटीपी बताया जाएगा। आप इस विकल्प का प्रयोग Facebook या WhatsApp एकाउंट बनाते समय कर सकते है।

3. Email

ओटीपी जानने का एक ज़रिया Email है। इसमें OTP आपके ईमेल पर भेजी जाती है तथा आप अपने Email ID को खोलकर ओटीपी प्राप्त कर सकते है।

तो अब आप जान गए होंगे कि Otp Kya Hota Hai? OTP एक सुरक्षा का कोड है जिसका इस्तेमाल हम ऑनलाइन लेन-देन करते समय करते है। जब हम Internet Banking की सहायता से ऑनलाइन लेन-देन जैसे Online Shopping, Mobile का रिचार्ज आदि करते है तब सभी जानकारियाँ भरने के बाद अंत मे एक कोड आता है जिसे हम OTP कहते है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में Otp के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

OTP क्या होता है से सम्बंधित FAQ

ओटीपी का फुल फॉर्म क्या होता है?

OTP का पुरा नाम One Time Password होता है।

ओटीपी कितने अंक का होता है?

OTP कुल 6 अंकों का होता है।

ओटीपी को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है?

ओटीपी को केवल एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Previous articleFacebook क्या हैं? फेसबुक की पूरी जानकारी हिंदी में
Next articleISRO Full Form in Hindi  | SRO का फुल फॉर्म क्या है?
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.