आज आप जानेंगे कि Duniya Ka Sabse Bada Registan कौन सा है 2022 में? आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है इसकी TOP 10 लिस्ट बताएंगे। रेगिस्तान ऐसे क्षेत्रों अथवा स्थानों कहा जाता है जो शुष्क यानी सूखे होते है। इन क्षेत्रों में वर्षा का अभाव होता है। रेगिस्तान तापमान के आधर पर गर्म अथवा ठंडे हो सकते है। रेगिस्तानों में वनस्पति का अभाव होता है इन क्षेत्रों में केवल कांटेदार झाड़ियाँ पायी जाती है।
इन क्षेत्रों में मनुष्य का जीवन मुश्किल होता है यहां सुविधाओं अभाव होता है। गर्म रेगिस्तानों में ऊंट पाले जाते है ये ही रेगिस्तान के जीवन का आधार होता है ऊंट किसी अन्य पशु के मुकाबले रेगिस्तानों में चल सकता है साथ ही रेगिस्तान के वातावरण को झेल सकता है। इसी लिए ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जात है। आइए जानते हैं कि Duniya Ka Sabse Bada Registan कौन सा है 2022 में?
दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है 2022
हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान की टॉप 10 की लिस्ट बता रहे हैं है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान अंटार्कटिका (Antarctica) रेगिस्तान है। यह चारों ओर दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है। यह लगभग 5,500,000 वर्ग मील के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पूरे महाद्वीप को लगभग एक रेगिस्तान माना जाता है। आप नीचे टॉप 10 की लिस्ट देख सकते हैं।
क्रम | नाम | प्रकार | क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.) | स्थान |
1. | अंटार्कटिका | ध्रुवीय | 14,200,000 | अंटार्कटिका |
2. | आर्कटिक | ध्रुवीय | 13,900,000 | अलास्का, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, रूस |
3. | सहारा | उपोष्णकटिबंधीय | 9,200,000 | उत्तरी अफ्रीका |
4. | अरेबियन | उपोष्णकटिबंधीय | 2,330,000 | अरबी द्वीप |
5. | गोबी | ठंडा | 1,295,000 | चीन और मंगोलिया |
6. | कालाहारी | उपोष्णकटिबंधीय | 900,000 | दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, नामीबिया |
7. | पटागोनियन | ठंडा | 673,000 | अर्जेंटीना |
8. | सीरियाई | उपोष्णकटिबंधीय | 500,000 | सीरिया, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब |
9. | ग्रेट बेसिन | ठंडा | 492,098 | संयुक्त राज्य अमेरिका |
10. | ग्रेट विक्टोरिया | उपोष्णकटिबंधीय | 348,750 | ऑस्ट्रेलिया |
1. अंटार्कटिका (Antarctica) रेगिस्तान
इस लिस्ट में पहले स्थान पर अंटार्कटिका (Antarctica) रेगिस्तान सबसे बड़ा रेगिस्तान है। अंटार्कटिका इस पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है। यह चारों ओर दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है। यह लगभग 14,200,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पूरे महाद्वीप को लगभग एक रेगिस्तान माना जाता है। यह एक ठंडा रेगिस्तान है। यहां पर पूरे साल सर्दी का मौसम रहता है। सिर्फ अक्टूबर से फरवरी तक गर्मी का मौसम रहता है। यहां पर कोई स्थायी निवासी नहीं है। यहां केवल अनुसधान केन्द्र है। जहां पर मात्र 500 से 1000 लोग निवास करते हैं। अंटार्टिका का 98% भाग 1.6 किलोमीटर बर्फ से ढका हुआ है।
2. आर्कटिक (Arctic) रेगिस्तान
इस लिस्ट में आर्कटिक (Arctic) रेगिस्तान दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। आर्कटिक रेगिस्तान लगभग 13,900,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बहुत कम बरसात होती है। जिसके कारण यह ठंड एक शुष्क जगह है। वहीं इसके आर्कटिक के टूड्रा क्षेत्र में भारी बर्षा होती है, इसलिए यहां पर अच्छे वनस्पति भी हैं। मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में सूर्य अस्त नहीं होता है। यह रेगिस्तान पृथ्वी की जलवायु के परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।
3. सहारा (Sahara) रेगिस्तान
इस लिस्ट में सहारा (Sahara) रेगिस्तान तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान 9,200,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। सहारा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ “मरुस्थल” होता है। यह रेगिस्तान अफ्रीका के उत्तरी भाग में अंटलाटिक महासागर से लाल सागर तक 56000 किलोमीटर की लंबाई तक सूडान के उत्तर तथा एटलस पर्वत के दक्षिण की 1,300 किलोमटर तक चौड़ाई में फैला हुआ है।
4. अरबी (Arabian) रेगिस्तान
इस लिस्ट में अरबी (Arabian) रेगिस्तान चौथा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान करीब 2,330,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक गर्म रेगिस्तान है। यहां पर गर्मियों के महीने में इस जगह कि तापमान लगभग 70.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। इस रेगिस्तान का पश्चिम भाग लगभग 18 ज्वालामुखीय पहाड़ों से ढका है।
5. गोबी (Gobi) रेगिस्तान
इस लिस्ट में गोबी (Gobi) रेगिस्तान पांचवा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 1,295,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस रेगिस्तान में मुख्य रूप से मंगोलिया और चीन आते हैं। यह एक अद्वितीय रेगिस्तान है क्योंकि यहां रेत कि बजाय कठोर चट्टाने है। ऐसा माना जाता है कि रेगिस्तान का निर्माण हिमालय पर्वत के कारण हुआ है। गर्मियां में इस रेगिस्तान का तापमान लगभग 60.0 डिग्री से तक तथा सर्दियों के मौसम में -24.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है।
6. कालाहारी (Kalahari) रेगिस्तान
इस लिस्ट में कालाहारी (Kalahari) रेगिस्तान छठा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 900,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। गर्मियों के मौसम में यहां के तापमान 62.2 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों के मौसम में 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यह रेगिस्तान अन्य रेगिस्तानों के जैसा शुष्क नहीं है।
7. पेंटागोनिया (Patagonian) रेगिस्तान
इस लिस्ट में पेंटागोनिया (Patagonian) रेगिस्तान सातवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 673,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां कि औसतान तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां कि आबादी भेड़-बकरियों जैसे पशुपालन पर निर्भर रहती है। यह रेगिस्तान भी अंटार्कटिका रेगिस्तान और आर्कटिक रेगिस्तान तरह “ठंडा रेगिस्तान” है।
8. सीरियाई (Syrian) रेगिस्तान
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सीरियाई (Syrian) रेगिस्तान है। ये रेगिस्तान लगभग 500,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह सीरिया, जॉर्डन तथा अन्य देशों का हिस्सा है। यहां पर शुष्क मौसम के कारण यहां पर कृषि तथा पशुओं का पालन करना बहुत कठिन है। यहां पर पूरे साल सूखा पड़ा रहता है।
9. ग्रेट बेसिन (Great Basin) रेगिस्तान
इस लिस्ट में नौवें नंबर ग्रेट बेसिन (Great Basin) रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान करीब 492,098 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फ़ैला हुआ है। इस रेगिस्तान में लगभग 33 पर्वत चोटियां है। इस चोटियां कि ऊंचाई के अनुसार यहां कि तापमान बदलता रहता है। इस रेगिस्तान में वनस्पतियों और जीव–जंतुओं कि कई विलुप्त प्रजातियां यहां पाई जाती है।
10. ग्रेट विक्टोरिया (Great Victoria) रेगिस्तान
इस लिस्ट में ग्रेट विक्टोरिया (Great Victoria) रेगिस्तान सातवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 348,750 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फ़ैला हुआ है। यहां गर्मियों के मौसम में तापमान 57.0 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में मौसम में 36.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। यह रेगिस्तान भी पूरी तरह से शुष्क है।
तो अब आप जान गए होंगे कि Duniya Ka Sabse Bada Registan कौन सा है 2021 में? हमने आपके साथ दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान की टॉप 10 की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अंटार्कटिका (Antarctica) रेगिस्तान सबसे बड़ा रेगिस्तान है। अंटार्कटिका इस पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है। यह चारों ओर दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है। यह लगभग 14,200,000 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है।
ये भी पढ़े-
- दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है 2022
- दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2022
- भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है 2022
- भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है 2022