आज आप जानेंगे कि दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2024 में? आपने दुनिया के सबसे आमिर देशों के बारे सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में ऐसे भी देश है जो बहुत गरीब है। इन देशों में इतनी गरीबी है की इन देशों के लोगों को भरपेट भोजन भी ठीक से नहीं मिलता है। ये देश इतने गरीब है कि इस देश की GDP दुनिया के अमीर आदमी की कुल संपत्ति से ज्यादा नहीं है। आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों के बारे में बताने जा रहे है, साथ ही इन देशों की आर्थिक स्तिथि, साक्षरता दर और रोजगार दर के बारे में भी बातएंगे।
आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की गरीब देशों की सूची कैसे तैयार की जाती है। आपको बता दे कि गरीब देशों कि सूची तैयार करने में उस देश कि अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति कि इनकम, बिजनेस, प्रोपर्टी और विदेशों में खरीदी गयी प्रॉपर्टी को शामिल किया जाता है। इस प्रकार से गरीब देशों कि सूची तैयार कि जाती है। आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2024 में?
दुनिया के 10 सबसे गरीब देश 2024
1. हैती (Haiti)
2. इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)
3. जिंबाब्वे (Zimbabwe)
4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Congo Democratic Republic)
5. स्वाजीलैंड (Swaziland)
6. इरिट्रिया (Eritrea)
7. मेडागास्कर (Madagascar)
8. बुरुंडी (Burudi)
9. सिएरा लियोन (Sierra leone)
10. साओयोम और प्रिंसिपे (Saoyom and Principe)
1. हैती (Haiti)
दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में हैती (Haiti) पहले स्थान पर है। हैती की कुल जनसँख्या की 77% आबादी गरीबी रेखा से निचे रहती है। हैती की कुल जनसंख्या 1.06 करोड़ है। इस देश की कुल आबादी की 24% जनसंख्या 1.23 डॉलर प्रतिदिन से कम में भी अपनी जीवन यापन करती है। इसी कारण यह देश दुनिया का सबसे गरीब देश है।
2. इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)
इस लिस्ट में दूसरा सबसे गरीब देश इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea) है। इस देश की कुल जनसंख्या की 76.8% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं। इसकी कुल जनसंख्या 12 लाख है। इस देश का मुख्य स्रोत तेल है।
3. जिम्बाब्वे (Zimbabwe)
इस सूची में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) विश्व का तीसरे सबसे गरीब देश है। जिम्बाब्वे की कुल जनसंख्या की 72% आबादी गरीबी रेखा से नीचे हैं। यहां पर साल 2008 में एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य चार लाख जिंबाब्वे डॉलर पहुंच गया था। जिसके बाद इस देश कि सरकार ने सभी देशों कि मुद्रा अपने देश में चलाने कि अनुमति दी थी।
4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo)
इस लिस्ट में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo) चौथे स्थान पर आता है। इस देश में नागरिकों की 1 साल कि कमाई करीब 753 डॉलर होती है, जो कि भारत में 50 हजार रूपये सालाना के आसपास है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका में स्थित है। इस देश का कुछ हिस्सा हिन्द महासागर से मिलता है। यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। ये देश में प्राकृतिक संसाधनों में बेहद समृद्ध है, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता, बुनियादी ढांचे की कमी, भ्रष्टाचार, ये सब कही न कही इसको सबसे गरीब देशों में शामिल करने के लिए जिम्मेदार है।
5. स्वाजीलैंड (Eswatini)
इस लिस्ट में स्वाजीलैंड (Eswatini) पांचवे स्थान पर आता है। यहां की गरीबी की दर 69.2 फीसदी है। जबकि इस देश की जनसंख्या महज 10 लाख है। यह देश अफ्रीका महादेश के दक्षिण भाग में स्थित है। स्वाजीलैंड में विश्व में सबसे ज्यादा HIV/AIDS के रोगी देखने को मिलते हैं।
दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है 2024 में
6. इरिट्रिया (Eritrea)
इस लिस्ट में इरिट्रिया (Eritrea) छठे स्थान पर आता है। इरिट्रिया दुनिया का छठा सबसे गरीब देश है। इस देश की कुल जीडीपी मात्र 6.5 अरब डॉलर है। यहां कि कुल आबादी 58 लाख से ज्यादा है। यह देश अफ्रीका महाद्वीप के हॉर्न ऑफ अफ्रीका के पास स्थित मे है। इस देश में प्राथमिक नामांकन की दर सबसे कम है मात्र 35.5% है।
7. मेडागास्कर (Madagascar)
इस लिस्ट में मेडागास्कर (Madagascar) सातवे स्थान पर आता है। मेडागास्कर दुनिया का सातवां सबसे गरीब देश है। मेडागास्कर की 69% आबादी मात्र एक डॉलर से कम में जीवन यापन करती है। मेडागास्कर एक छोटा सा देश है इसकी कुल जीडीपी 10.3 अरब डॉलर है। यह देश हिन्द महासागर में स्थित है। यह देश कई छोटे-छोटे द्वीप से मिलकर बना हुआ है।
8. बुरुंडी (Burundi)
इस लिस्ट में बुरुंडी (Burundi) आठवे स्थान पर आता है। बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। बुरुंडी की 64% आबादी प्रतिदिन एक डॉलर से कम में भी अपना जीवन व्यक्त करती है। बुरंडी में शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 शिशुओं में से 87.8 शिशुओं की मौत हो जाती है। देखा जाए तो दुनिया का औसत शिशु मृत्यु दर से दोगुनी है।
9. सिएरा लियोन (Sierra Leone)
इस लिस्ट में सिएरा लियोन (Sierra Leone) नावें स्थान पर आता है। सिएरा लियोन गणराज्य दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। इस देश की कुल जीडीपी 4.08 अरब डॉलर है। सिएरा लियोन देश की गरीबी की दर कुल 66.4% है। जबकि इस देश की आबादी कुल 70.75 लाख है।
10. साओ तोमे और प्रिन्सिपी (São Tomé and Príncipe)
इस लिस्ट में साओ तोमे और प्रिन्सिपी (São Tomé and Príncipe) दसवें स्थान पर आता है। इस देश कि कुल जीडीपी 355 मिलियन डॉलर है। इस देश कि कुल आबादी 20 हजार से भी कम है। यहां की मुख्य फसल कोको है। यहां पर घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थों का उत्पादन नहीं होता है, इसलिए अपनी जरूरत का अधिकांश खाद्य का आयात अन्य देशों से करता है।
तो अब आप जान गए होंगे की दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2024 में? हमने आपके साथ दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की लिस्ट आपके साथ साझा की है। दुनिया का सबसे गरीब देश हैती (Haiti) है। हैती की कुल जनसंख्या 1.06 करोड़ है। इस देश की कुल आबादी की 24% जनसंख्या 1.23 डॉलर प्रतिदिन से कम में भी अपनी जीवन यापन करती है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।
ये भी पढ़े-
- दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2024 में
- दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2024 में
- पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2024 में
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2024
दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है सम्बंधित FAQ
दुनिया का सबसे गरीब देश हैती है।