हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ

Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya हेलीकाप्टर एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हो चाहे बड़े-बड़े पहाड़ हो या फिर समुन्द्र आप हेलीकाप्टर के मदद से कहीं भी घूम सकते हैं। आज के समय में हेलीकॉप्टर में सफर करना बड़ी आमबात हो गई है। आज हेलीकॉप्टर में सफर करना ज्यादा महंगा नहीं है ऐसे में इससे आम लोग भी बड़ी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। हेलीकाप्टर का घरेलू छेत्रों में काफी योगदान है। आज बड़े-बड़े नेता, अभिनेता और अमीर लोग हेलीकाप्टर में सफर  करना ही पसंद करते है इनमे से कुछ के पास तो खुद का भी हेलीकाप्टर हैं।

आज से कुछ सालों पहले आसमान में उड़ना एक कल्पना मात्र थी लेकिन टेक्नोलॉजी के विकास से आज आसमान में उड़ना  संभव हो चूका है। आपको बता दे हेलीकाप्टर का इस्तेमाल रक्षा के छेत्र में काफी समय से किया जाता है। जिस स्थान पर हवाई जहाज नहीं पहुँच सकते उन स्थानों पर हेलीकाप्टर की मदद ली जाती है। आपने भी कभी न कभी हेलीकाप्टर का सफर जरूर किया होगा आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की इतना बड़ा हेलीकाप्टर आसमान में उड़ता कैसे है और हेलीकाप्टर का आविष्कार किसने किया था? आइए जानते हैं कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya?

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था

आपको बता दे हेलीकॉप्टर का आविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर 1939 को किया था यह दुनिया का पहला एक रोटर वाला प्रायोगिक Helicopter था जिसे अमेरिका के स्ट्रैटफ़ोर्ड सिटी में उड़ा कर दिखाया गया था। हालाकि VS 300 नाम का यह हेलीकॉप्टर महज कुछ मिनटों के लिए उड़ा था इसके बाद  Igor Sikorsky ने अपने हेलीकॉप्टरों में कई सुधार किये और 13 मई 1940 को इसकी कई सार्वजनिक उड़ाने पूरी की थी।

helicopter ka avishkar kisne kiya tha

Igor Sikorsky  एक अमेरिकन रशियन इंजीनियर और विमान विशेषज्ञ थे। ऐसा माना जाता है कि Igor Sikorsky साल 1910 से ही हेलीकॉप्टर पर काम करना शुरू कर दिया था जिसमें उनको 1940 आते आते सफलता मिली। इसके बाद उनके VS 300 नाम के Helicopter को आधार बना कर हेलीकॉप्टर का निर्माण शुरू कर दिया गया था Sikorsky R-4 दुनिया का पहला ऐसा हेलीकॉप्टर था जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया था।

इसके बाद Igor Sikorsky ने  इसे अमेरिकी वायु सेना को सौंपा दिया था अमेरिकी वायु सेना ने इसका इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। इसके साथ ही सिकोर्स्की की कंपनी ने अमेरिकी सेना को काफी संख्या में अलग अलग तरह के Helicopter बना कर दिए थे इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध में लोगो की खोज और बचाव और राहत दल भेजने के लिए किया था।

वर्तमान के हेलीकॉप्टर का आविष्कार कब हुआ

साल 1958 में सिकोर्स्की की कंपनी ने दुनिया के पहले पानी की सतह से उड़ने वाला और पानी में लैंड करने वाला हेलीकॉप्टर को बनाया था। सिकोर्स्की के अलावा हेलीकॉप्टर को आधुनिक बनाने में कई लोगो ने कोशिश की थी। साल 1944 में अमेरिकी इंजीनियर स्टेनली हिलर ने धातु का उपयोग कर Helicopter के रोटर के ब्लेडों को कठोर बनाया था इस परिवर्तन के बाद हेलीकॉप्टर पहले की तुलना में काफी तेज उड़ने लग गए थे। साल 1949 में स्टेनली हिलर ने खुद के बनाये हेलीकॉप्टर Hiller 360 से पूरे अमेरिका का चक्कर लगाया था।

आपको बता दे Helicopter बनाने की कोशिश सिर्फ अमेरिकन इंजीनियर ने ही की थी बल्कि सिकोर्स्की से पहले फ्रांस के दो भाइयों Jacques और Louis Breguet ने साल 1907 में Gyroplane No.1 नाम के हेलीकॉप्टर बनाया था। इस मशीन ने 2 फिट की उंचाई तक करीब 1 मिनिट तक उड़ान भरी थी लेकिन यह संतुलित नहीं था इसी वर्ष Paul Cornu नामक आविष्कारक ने भी ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया था जिसने करीब 20 सेकंड तक उड़ान भरी थी।

हेलीकॉप्टर के प्रकार 

आज के समय में हेलीकाप्टर के कई प्रकार हैं और सभी अलग अलग कामों के लिए इस्तेमाल किये जाते है। आप नीचे मुख्य तीन प्रकार के हेलीकाप्टर के बारे में देख सकते है।

1.अटैक हेलीकाप्टर

2. रेस्क्यू हेलीकाप्टर

3. ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर 

1. अटैक हेलीकाप्टर

इस हेलीकाप्टर का मुख्य काम होता है दुश्मनो के हमलों का करारा जवाब देना, इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से देश की सुरक्षा के लिए किया जाता है। इस प्रकार के हेलीकाप्टर में मशीन गन, मिसाइल, और रॉकेट्स को लोड करके रखा जाता है। इस प्रकार के हेलीकाप्टर में रडार टेक्नोलॉजी भी मौजूद होती है जो की दुश्मन के सही ठिकानो को पता लगाने में मदद करता है।

2. रेस्क्यू हेलीकाप्टर

इस प्रकार के हेलीकप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदा के समय किया जाता है, ये हेलीकाप्टर हर मौसम और हर तूफ़ान से लड़ सके इसलिए इसको काफी मजबूत बनाया जाता है।

3. ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर

इस प्रकार के हेलीकप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से सामानो को एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए किया जाता है।

तो अब आप जान गए होंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya Tha हमने आपको हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया है? इसकी जानकारी दी है। हेलीकॉप्टर का आविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर 1939 को किया था। Igor Sikorsky एक अमेरिकन रशियन इंजीनियर और विमान विशेषज्ञ थे। ऐसा माना जाता है कि Igor Sikorsky साल 1910 से ही हेलीकॉप्टर पर काम करना शुरू कर दिया था जिसमें उनको 1940 आते आते सफलता मिली।

ये भी पढ़े-

हेलीकॉप्टर का आविष्कार सम्बंधित FAQ

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था?

हेलीकॉप्टर का आविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर 1939 को किया था।

Previous articleCGPA Full Form In Hindi | सीजीपीए क्या है पूरी जानकारी हिंदी में
Next articleये Top 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस हुईं Oops Moment का शिकार
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.