Instagram का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है

Instagram Ka Malik Kaun Hai

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Instagram Ka Malik Kaun Hai 2023 में? और इंस्टाग्राम किस देश की कंपनी है? Instagram एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है। आज के समय में आपको सभी के मोबाइल में इंस्टाग्राम देखने को मिल जाएगा। Instagram एक पॉपुलर सोशल मीडिया साइट है जहां पर हम अपनी कोई भी वीडियो या फोटो शेयर कर सकते हैं और यहां पर हम बहुत सारे दोस्त भी बना सकते हैं। इंस्टाग्राम को  बच्चों से लेकर बड़े और सेलिब्रिटी सभी Instagram का उपयोग करते है। इंस्टाग्राम के दुनिया भर में लाखों यूजर हैं।

इंस्टाग्राम के इंस्टाल की बात करे तो एंड्राइड के प्लेस्टोर से इसके 1 बिलियन से ज्यादा इंस्टाल है। इसके अलावा एप्पल के App Store में भी इसके मिलियन में डाउनलोड है। इससे पता चलता है कि दुनियाभर में Instagram के चाहने वालो की संख्या करोड़ो में पहुँच गयी है। आप भी इंस्टाग्राम का यूज़ करते होंगे पर कभी आपने सोचा है। इंस्टाग्राम का मालिक कौन है? और इंस्टाग्राम किस देश की कंपनी है? तो चलिए जानते है कि Instagram Ka Malik Kaun Hai 2023 में?

Instagram Ka Malik Kaun Hai

इंस्टाग्राम का मालिक कौन है

वर्तमान समय में Instagram का मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) है। ये अमेरिका के रहने वाले हैं और वर्तमान में यह Facebook के CEO भी हैं। इंस्टाग्राम को Facebook द्वारा संचालित किया जाता है। अप्रैल 2012 में, फेसबुक ने एक बिलियन डॉलर में इंस्टाग्राम को खरीदा लिया था। यदि इंस्टाग्राम के Founder या असली मालिक की बात की जाए तो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो युवा केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर ने मिलकर इस App को बनाया था और इन्होंने इंस्टाग्राम को 6 अक्टूबर 2010 में लॉन्च किया था सिस्ट्रोम ने इंस्टाग्राम की स्थापना से पहले Google में दो साल तक काम किया।

इंस्टाग्राम किस देश की कंपनी है

इंस्टाग्राम के संस्थापक केविन सिस्ट्रोम का जन्म 30 दिसंबर 1983 को Holliston, Massachusetts, United States में हुआ था। इस तरह Kevin Systrom एक अमेरिकन नागरिक है और इनके ऐप इंस्टाग्राम को खरीदने वाले Mark Zuckerberg भी अमेरिका के रहने वाले है। ऐसे में Instagram अमेरिका देश की कंपनी है। इंस्टाग्राम पुरे दुनिया में अपनी Services देती है और एक लोकप्रिय सोशल मीडिया App और Website के रूप में काफी प्रचलन में है। कंपनी का मुख्यालय कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

इंस्टाग्राम कंपनी के CEO कौन है

2018 से अब तक Adam Mosseri, Instagram के CEO हैं। Adam फेसबुक मोबाइल ऐप के लिए design director और News Feed के प्रमुख तौर पर दस साल से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं।

Instagram भारत में कब आया?

Instagram के IOS Version आने के बाद से यह न सिर्फ भारत बल्कि इसका इस्तेमाल दुनिया भर में किया किया जाने लगा। इसका IOS Version अक्टूबर 2011 में आया। इसके बाद इसका एंड्राइड वर्जन अप्रैल 2012 में लांच किया गया। आगे चलकर अक्टूबर 2016 में Instagram को Windows 10 के App के रूप में लांच किया गया।

Instagram को किसने बनाया?

इंस्टाग्राम के संस्थापक Kevin Systrom का जन्म 1983 में Holliston, Massachusetts में हुआ था। उन्होंने Stanford University से प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री किया। इसी दौरान वे फोटोग्राफी में रुचि रखने लगे और अपने खाली समय में अपने relatives के लिए एक फोटो-शेयरिंग साइट का निर्माण किया। स्नातक होने के बाद, उन्होंने Google में नौकरी की। तीन साल बाद Google छोड़कर, उन्होंने ‘Nextstop’ नामक एक स्टार्टअप कंपनी शुरू किया जिसे फेसबुक ने जुलाई 2010 में अधिग्रहण कर लिया। लगभग उसी समय, Kevin ने एक ऐप पर काम करना शुरू कर दिया, जिसे उन्होंने Burbn नाम दिया था। जिसे बाद में Mike Krieger ने join किया। यह पूरी तरह से फोटो शेयरिंग पर केंद्रित था, लेकिन बाद में image filter की सुविधा जोड़ा गया। सिस्ट्रोम और क्राइगर ने आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2010 में नाम बदलकर “Instagram” कर दिया।

इंस्टाग्राम का इतिहास

केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर ने मिलकर 6 अक्टूबर 2010 में सैन फ्रांसिस्को में App Store पर BURBN नाम से ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य फोटो शेयर करना था। दिसंबर में इसके 1 मिलियन यूजर हुए इसके बाद  मार्च 2011 में यह 5 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया। बाद में अप्रैल 2012 में Instagram को मार्क जुकरबर्ग (Mark zuckerberg) की Facebook company ने खरीद लिया।

द न्यू यॉर्क टाइम्स में केविन सिस्ट्रॉम के साथ एक इंटरव्यू में Instagram पर चर्चा किया गया इसके बाद इसे Google Play पर प्रकाशित किया गया। Google Play पर इंस्टाग्राम की उपस्थिति के बाद, हर मिनट लगभग 2 हजार लोगों ने इस पर Registration किया।

तो अब आप जान गए होंगे कि Instagram Ka Malik Kaun Hai 2023 में? और इंस्टाग्राम किस देश की कंपनी है? वर्तमान समय में Instagram का मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) है। ये अमेरिका के रहने वाले हैं और वर्तमान में यह Facebook के CEO भी हैं। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Previous article10+ डीलरशिप बिजनेस आइडियाज | Dealership Business Ideas
Next articleTwitter पर सबसे ज्यादा Followers किसके है 2023 में
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.