Google का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है

Google Ka Malik Kaun Hai

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Google Ka Malik Kaun Hai 2023 में? और गूगल किस देश की कंपनी है। आज की इंटरनेट की दुनिआ में गूगल का उपयोग सभी लोग करते है। आपको कोई भी इनफार्मेशन चाहिए तो आप गूगल पर ही सर्च करते है। गूगल दुनिआ का सबसे बड़ा सर्च इंजन है आप जो एंड्राइड फ़ोन यूज़ करते है वो भी गूगल की ही देन है, और इसके अलावा जीमेल, प्ले स्टोर, गूगल मैप्स और गूगल ड्राइव ये सभी गूगल की ही सर्विसेज है साल 2020-21 के आकड़े के अनुसार पूरी दुनिया में होने वाले इंटरनेट सर्च में से 90 % से अधिक सर्च अकेले गूगल में होता है। अगर भारत की बात करें तो ये अकड़ा 98 % है। ऐसे तो बहुत से लोग प्रतिदिन गूगल का इस्तेमाल तो करते है पर उन्हें ये पता नहीं है की गूगल के मालिक (google company ka malik kaun hai) कौन है और ये किस देश की कंपनी है और वर्तमान समय में इसके के CEO कौन है। आइए जानते हैं कि Google ka Malik Kaun Hai 2023 में?

Google का मालिक कौन है 2023 में

Google के मालिक लैरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) हैं। इन दोनो ने मिलकर करीब 23 साल पहले 4 सितम्बर 1998 में गूगल एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू की गई थी। अगर कहा जाए कि इन 23 सालों में गूगल ने इंटरनेट की दुनिया पर राज किया है तो शायद गलत नहीं होगा। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ये दोनों  स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में साल 1995 में मिले थे इसके बाद ये दोनों दोस्त बन गए इनको पढाई के साथ-साथ अपना एक अलग बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया इसके बाद से इन्होंने गूगल पर अपना काम शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 1998 को इन्होंने गूगल को लांच कर दिया था। बहुत से लोग Google के मालिक के बारे में जानना चाहते हैं। तो बता दे साल 2004 में ब्रिन और पेज ने गूगल को पब्लिक कर दिया। यानी गूगल का कोई एक मालिक नहीं है बल्कि कई सारे शेयरहोल्डर हो गए हैं।

गूगल में शेयर होल्डिंग समझने के लिए यह भी जानना बेहद जरूरी है कि साल 2015 में गूगल ने अपनी एक पैरंट कंपनी, Alphabet Inc. बनाई और अपने सारे प्रॉजेक्ट्स उसके अंडर डाल दिए। गूगल की ओनरशिप और उससे जुड़े फैसले अब Alphabet के स्ट्रक्चर के हिसाब से ही किए जाते हैं। गूगल में अब शेयर के दो क्लास हैं- A और C। क्लास A के शेयर होल्डर्स को वोटिंग का अधिकार है जबकि क्लास C के शेयरहोल्डर्स को नहीं। कुछ लोगों को B क्लास में भी रखा गया है। इन लोगों को 10-10 वोट हैं और ये मार्केट में ट्रेड नहीं हो सकते।

हाल की बात करे तो गूगल के सबसे अधिक शेयर लैरी पेज व सर्गे ब्रिन के पास है सबसे ज्यादा शेयर होने के कारण गूगल के मालिक Larry Page और Sergey Brin हैं। ये दोनों दुनिया के सबसे आमिर लोगो की लिस्ट में शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में लैरी पेज की कुल सम्पति 50.6 बिलियन डॉलर थी जबकि सर्गे ब्रिन की सम्पति 49.9 बिलियन डॉलर थी। गूगल कंपनी प्रतिदिन बेहद ही तेजी से प्रगति कर रही है जिससे कहा जा सकता है की आने वाले समय में ये विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है।

गूगल किस देश की कंपनी है

गूगल एक American Multinational Technology Company है। जो ज्यादातर इंटरनेट से जुड़ी सर्विसेज और प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे ऑनलाइन विज्ञापन टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और Search Engine जिसमे ये सबसे फेमस है। गूगल के  संस्थापक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन भी अमेरिका देश के नागरिक है गूगल का  हेडक्वार्टर अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित है। भारत में गूगल का कार्यालय  बंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गुड़गांव में है। बता दे वर्तमान में गूगल में 1 लाख से भी अधिक एम्प्लाइज काम कर रहे हैं।

Google का CEO कौन है।

वर्त्तमान समय में Google के CEO सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) है। सुन्दर पिचाई 2 अक्टूबर 2015 से अभी तक गूगल के CEO हैं। सूंदर पिचाई ने गूगल को साल 2004 में Head Of Product Development के पद पर ज्वाइन किया, इसके बाद पिचाई ने गूगल के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और साल 2015 में गूगल का CEO  बनाया गया इसके बाद सूंदर पिचाई को साल 2019 में गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet का भी CEO बनाया गया  सुन्दर पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकन इंडियन बिज़नेस एक्सक्यूटिव है। सुन्दर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 में तमिलनाडु में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। पिचाई ने अपनी इंजीनियरिंग की पढाई IIT खड़कपुर से पूरी की, उसके बाद पिचाई को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए Schlorship मिली, जहां इन्होंने  मास्टर ऑफ़ साइंस (MS) की पढाई पूरी की।

Google के सबसे ज्यादा शेयर किसके पास है 

गूगल में शेयर होल्डिंग समझने के लिए यह भी जानना बेहद जरूरी है कि साल 2015 में गूगल ने अपनी एक पैरंट कंपनी, Alphabet Inc. बनाई और अपने सारे प्रॉजेक्ट्स उसके अंडर डाल दिये। गूगल की ओनरशिप और उससे जुड़े फैसले अब Alphabet के स्ट्रक्चर के हिसाब से ही किए जाते हैं। गूगल में अब शेयर के दो क्लास हैं- A और C। क्लास A के शेयरहोल्डर्स को वोटिंग को अधिकार है जबकि क्लास C के शेयरहोल्डर्स को नहीं। कुछ लोगों को B क्लास में भी रखा गया है। इन लोगों को 10-10 वोट हैं और ये मार्केट में ट्रेड नहीं हो सकते।

सबसे ज्यादा शेयर की बात की जाए तो लैरी पेज के पास इस वक्त सबसे ज्यादा शेयर हैं। उनके पास 19.9 मिलियन क्लास A शेयर्स हैं। और 20 मिलियन C क्लास के शेयर है  ये Alphabet के CEO हैं उनकी ज्यादातर जिम्मेदारियां 2015 में सुंदर पिचाई के CEO बनने के बाद उन पर ट्रांसफर हो गई हैं।  एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में लैरी पेज की कुल सम्पति 50.6 बिलियन डॉलर थी  लैरी पेज के बाद सबसे ज्यादा शेयर्स सर्गे ब्रिन के पास है Alphabet के प्रेजिडेंट सर्गे ब्रिन के पास 19.3 मिलियन क्लास C शेयर और 18,400 क्लास A शेयर हैं। उनकी कुल संपत्ति 49.9 बिलियन डॉलर है।

10 साल तक गूगल के CEO रहे एरिक श्मिट 2011 में Alphabet के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने। 2017 में उन्होंने वह पद भी छोड़ दिया। श्मिट के पास डायरेक्टली 38,166 क्लास A शेयर, 1,287,765 क्लास C कैपिटल शेयर, 10,983 क्लास C गूगल शेयर और 10,983 क्लास A गूगल शेयर हैं। उनके पास फैमिली ट्रस्ट के जरिए 2.4 मिलियन क्लास C कैपिटल शेयर, 42,806 क्लास C कैपिटल शेयर और 74,361 क्लास A शेयर हैं। श्मिट की कुल संपत्ति 13.7 बिलियन डॉलर है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई के पास 857 क्लास A शेयर, 8,844 क्लास A गूगल शेयर, 117,479 क्लास C कैपिटल शेयर और 85,415 क्लास C गूगल शेयर हैं। उधर, जॉन के पास 3,485 क्लास A शेयर and 5,027 क्लास C कैपिटल शेयर हैं। उनके पास 909,459 क्लास C कैपिटल शेयर और 118,653 क्लास A शेयर ट्रस्ट के जरिए भी हैं।

तो अब आप जान गए होंगे कि Google Ka Malik Kaun Hai 2023 में? और गूगल किस देश की कंपनी है। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन 2004 में गूगल को पब्लिक कर दिया। यानी गूगल का कोई एक मालिक नहीं है बल्कि कई सारे शेयरहोल्डर हो गए हैं। सबसे ज्यादा शेयर की बात की जाए तो लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के पास सबसे ज्यादा शेयर हैं। इसका मतलब Google के मालिक (google ka malik ka naam kya hai) लैरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) हैं। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Google का मालिक कौन है? सम्बंधित FAQ

Google का मालिक कौन है

Google के मालिक लैरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) हैं।   

             

Previous articleLava किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है
Next articleपंखे का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.