Jalebi Recipe in Hindi | जलेबी रेसिपी

Jalebi Recipe in Hindi

Jalebi Recipe in Hindi: जलेबी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। भारत में जलेबी को खूब पसंद किया जाता हैं। सर्दियों के मौसम में गरमा-गर्म जलेबी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। जलेबी खाने में कुरकुरी होती है जिसकी वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाव से खाते हैं। भारत में, जलेबी का गरमा-गरम नाश्ता सुबह हर जगह मिलेगा। भारत में जलेबी एक पारंपरिक मिठाई है जो काफी लोकप्रिय है। आपको बता दे जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई है।

आपने अक्सर गली-मौहल्ले के नुक्कड़ पर मिलने वाली लाल या नारंगी रंग की कुरकुरी जलेबी जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी घर में जलेबी बनाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको घर में कुरकुरी जलेबी कैसे बनाते है ये बताएँगे। जलेबी को आप दूध, दही या फिर रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जलेबी (Jalebi Recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी…        


Jalebi Recipe बनाने की सामग्री:

  • 1 बाउल मैदा
  • 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 चम्मच दही
  • 1/2 चम्मच विनेगर
  • 1/4 चम्मच जलेबी का कलर
  • 1 बाउल चाश्‍नी
  • 1 चम्मच पिस्ता कतरन
  • फूड कलर 2 बूंद
  • चीनी 3 कप
  • केसर चुटकी भर
  • घी 3 चम्मच

Jalebi Recipe बनाने की विधि:


इंस्टेंट जलेबी (jalebi recipe instant) बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें। इसके बाद अब इसमें कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर, दही, विनेगर, जलेबी का कलर और पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए थोड़ा गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर जलेबी बना लें। चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें चीनी डालें।

इसे तब तक उबालें जब तक चाशनी गाढ़ी न हो जाए। अब चाशनी को गैस पर से उतारकर इसमें केसर मिला लें। फिर जलेबियों को चाशनी में डालकर 2 से 3 मिनट तक डुबाए रखें। अब जलेबियों को सर्विंग प्लेट में डालकर इन्हें पिस्ता की कतरन से सजाएं। इस तरह से जलेबी (Jalebi Recipe in Hindi) बनकर तैयार हो जाएगी अब इसे गर्मागरम सर्व करें।

ये भी पढ़े-

Previous articleChole Bhature Recipe in Hindi | छोले भटूरे रेसिपी
Next articleMutton Biryani Recipe in Hindi | मटन बिरयानी रेसिपी
My name is Anaya Sharma. I am studying engineer. I write on the Health and Food Recipes Topic.