Bread Upma Recipe in Hindi | ब्रेड उपमा रेसिपी

Bread Upma Recipe in Hindi

Bread Upma Recipe in Hindi: ब्रेड उपमा एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो काफी लोकप्रिय है। ब्रेड उपमा ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। ब्रेड से बने पकवानों का स्वाद हर कोई पसंद करता है। ब्रेड उपमा बनाने में जितना आसान है खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है। ब्रेड उपमा बनाने के लिए ब्रेड के साथ सब्जी और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेड उपमा 15 मिनट में तैयार हो जाता है और यह खाने में काफी लाइट होता है। आप इसे बच्चों को लंच बॉक्स में भी बनाकर दें सकती है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड उपमा (recipe of bread upma)  बनाने की रेसिपी…

Bread Upma Recipe बनाने की सामग्री:

  • 4 आलू (उबले और कटे हुए)
  • ब्रेड (किनारा कटे हुए)- 4 स्लाइस
  • काजू (टुकड़ों में)- 2 चम्मच
  • जीरा और सरसों- 1 चम्मच
  • हल्दी और लाल मिर्च पाउडर- 1/ 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • प्याज (कटा हुआ)- 2
  • हरी मिर्च (बारीक कटी)- 2
  • अदरक (बारीक लंबा कटा)- 2 चम्मच
  • धनिया पत्ती (बारीक कटी)- 2 चम्मच
  • तेल- 100 मिली
  • नमक स्वादानुसार

Bread Upma Recipe बनाने की विधि:

ब्रेड उपमा (recipe of bread upma in hindi) बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकालकर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अब एक पैन में तेल गर्म कर इसमें सरसों और जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटे हुए आलू डालकर कुछ देर तक तलें।

इसके बाद इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर हल्के-हल्के चलाएं. ध्यान रखें कि ब्रेड टूटने न पाए। इसे मसालों के साथ अच्छी तरह से मिलने तक पकाएं। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी भी डाला जा सकता है। इस तरह से ब्रेड उपमा बनकर तैयार हो जाएगा। अब नींबू का रस, हरी मिर्च और धनिया पत्ती से इसकी गार्निश करें और गर्मागरम सर्व करें।

ये भी पढ़े-

Previous articleBroccoli Soup Recipe in Hindi | ब्रोकली सूप रेसिपी
Next articleGujarati Kadhi Recipe in Hindi | गुजराती कढ़ी रेसिपी
My name is Anaya Sharma. I am studying engineer. I write on the Health and Food Recipes Topic.