वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai

Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai : भारत में आज भी बहुत से ऐसे युवक और युवतियां है जिन्होंने शिक्षा प्राप्त नहीं की है इसका कारण है शिक्षा के प्रति जागरूक ना होगा और दूसरा गरीबी इन दोनों ही कारणों से हमारे भारत देश में बहुत से बच्चे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का गठन किया गया है जिससे पूरे भारत देश में सभी बच्चो को सामान रूप से शिक्षा दी जा सके। पूरे देश में शिक्षा सम्बंधित सारे काम शिक्षा मंत्रालय संचालित करता है और शिक्षा मंत्रालय को शिक्षा मंत्री के द्वारा संचालित किया जाता है।

आपको बता दे पहले शिक्षा मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय था लेकिन फिर इसका नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया। आपको बता दे आज भी बहुत से ऐसे युवक है जिन्हें भारत के शिक्षा मंत्री के बारे में जानकारी नहीं है। दोस्तों आज हम आपको भारत के शिक्षा मंत्री के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है जैसे भारत के शिक्षा मंत्री 2023 में कौन है? (Education Minister of India) भारत के अब तक के सभी शिक्षा मंत्रियो की लिस्ट आदि। तो चलिए जानते है Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai 2023 में?

Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai

भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने 7 जुलाई साल 2021 में शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बता दे धर्मेंद्र प्रधान ने 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। आपको बता दे इसके पहले भारत के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक थे इन्होंने 30 मई साल 2019 से 7 जुलाई साल 2021 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर शहर में हुआ था।

धर्मेंद्र प्रधान देवगढ़ ओड़िशा से BJP के सांसद है। इनके पिता जी का नाम डॉ देवेंद्र प्रधान है देवेंद्र प्रधान भी BJP के पूर्व सांसद है और इनकी माता का बसंता मंजरी प्रधान है। धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। धर्मेंद्र प्रधान ने मानव विज्ञान विषय से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और मध्य प्रदेश से दो बार राज्यसभा से भी चुना गया। धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री
नामश्री धर्मेन्द्र प्रधान
जन्मतिथि26 जून 1959
जन्म स्थानतालचेर, उड़ीसा
पिता का नामश्री देवेंद्र प्रधान
माता का नामबसंता मंजरी प्रधान
राजनीतिक पार्टी का नामभारतीय जनता पार्टी
ईमेल आईडीminister.sm@gov.in
नंबर+91 1123782698

भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947 से लेकर 2023 तक)

क्रम.भारत के शिक्षा मंत्रीशुरूआतसमाप्ति
1.मौलाना अबुल कलाम आज़ाद15 अगस्त 194722 जनवरी 1958
2.डॉ. के. एल. श्रीमली22 जनवरी 195831 अगस्त 1963
3.हुमायूं कबीर01 सितम्बर 196321 नवम्बर 1963
4.एम. सी. सी. छागला21 नवम्बर 196313 नवम्बर 1966
5.फखरुद्दीन अली अहमद14 नवम्बर 196613 मार्च 1967
6.डॉ. त्रिगुण सेन16 मार्च 196714 फरवरी 1969
7.डा. वी. के आर. वी. राव14 फरवरी 196918 मार्च 1971
8.सिद्धार्थ शंकर रे18 मार्च 197520 मार्च 1972
9.प्रो. एस. नूरुल हसन24 मार्च 197224 मार्च 1977
10.प्रो. प्रताप चंद्र चंदर26 मार्च 197728 जुलाई 1979
11.डॉ. करन सिंह30 जुलाई 197914 जनवरी 1980
12.बी. शंकरंद14 जनवरी 198017 अक्टूबर 1980
13.एस.बी. चव्हाण17 अक्टूबर 198008 अगस्त 1981
14.शीला कौल10 अगस्त 198131 दिसम्बर 1984
15.के.सी. पंत31 दिसम्बर 198425 सितम्बर 1985
16.पी. वी. नरसिंह राव25 सितम्बर 198525 जून 1988,
17.पी. वी. नरसिंह राव25 दिसम्बर 199409 फरवरी 1995,
18.पी. वी. नरसिंह राव17 जनवरी 199616 मई 1996
19.पी. शिव शंकर25 जून 198802 दिसम्बर 1989
20.वी.पी. सिंह02 दिसम्बर 198910 नवम्बर 1990
21.राजमंगल पांडे21 नवम्बर 199021 जून 1991
22.अर्जुन सिंह23 जून 199124 दिसम्बर 1994,
23.अर्जुन सिंह22 मई 200422 मई 2009
24.माधवराव सिंधिया10 फरवरी 199517 जनवरी 1996
25.अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 199601 जून 1996
26.एस. आर. बोम्मई05 जून 199619 मार्च 1998
27.डॉ. मुरली मनोहर जोशी19 मार्च 199821 मई 2004
28.श्री कपिल सिब्बल22 मई 200928 अक्टूबर 2012
29.एम.एम. पल्लम राजू29 अक्टूबर 201225 मई 2014
30.स्मृति ईरानी26 मई 201405 जुलाई 2016
31.प्रकाश जावडेकर05 जुलाई 201630 मई 2019
32.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’30 मई 201907 जुलाई 2021
33.श्री धर्मेंद्र प्रधान07 जुलाई 2021अब तक

भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे? (First Education Minister of india)

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद थे। इन्होंने ने 15 अगस्त 1947 से लेकर 22 जनवरी साल 1958 तक शिक्षा मंत्री के पद पर कार्य किया है। मौलाना अब्दुल कलाम का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। भारत को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए इन्होंने IIT जैसे कॉलेज की स्थापना करवाई थी। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को लेखक के रूप में भी जाना जाता था। आपको बता दे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में 11 नवंबर को मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को भारत रत्न से सम्मानित से भी सम्मानित किया गया है।

भारत के शिक्षा मंत्री के कार्य? (Work Of Education Minister)

  • भारत के सभी बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करवाना।
  • देश में नए स्कूलों-कॉलेज का निर्माण करवाना। 
  • शिक्षा मंत्री का काम शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होता है।
  • योग्य छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाना।
  • गरीब स्टूडेंट के लिए कॉपी-किताब की व्यवस्था करना।

तो अब आपको Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। दोस्तों अगर आप किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो हमारा आर्टिकल आपके लिए बहुत ही हेल्पफुल साबित होगा। आपको इस आर्टिकल में कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करे।

ये भी पढ़े-

Previous articleFastag रिचार्ज ऑनलाइन कैसे करे? 2023 में
Next article143 का मतलब क्या होता है? | 143 Meaning in Hindi
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.