NRI Full Form In Hindi | NRI का फुल फॉर्म क्या है

nri full form in hindi

आज आप जानेंगे कि NRI Full Form In Hindi क्या है? अधिकांश भारतीय रोजगार और शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से विदेश में जाते है। कुछ समय के बाद कुछ भारतीय विदेश में अनिश्चित काल के लिए बस जाते है या भारत से ज्यादा बाहरी देश में अपना समय ज्यादा बिताते है। इन्हें एनआरआई (NRI) कहा जाता है। वर्तमान समय में विदेशों में अध्ययन करने के लिए भारत के छात्रों की संख्या ज्यादा है। कई अन्य कारणों से भी भारतीयों को विदेश जाना पड़ता है। वहां पर वह विदेश की ही नागरिकता प्राप्त कर लेते है।

भारत के कई ऐसे मूल निवासी है जो अब विदेशों में रह रहे है। उन्होंने अब वहीं की नागरिकता प्राप्त कर ली है। यह लोग दूसरे देश में भी रह कर अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का विस्तार करने का प्रयास करते रहते है, और यह लोग वहां पर भी रहकर अपने देश के विकास में सहयोग करने का प्रयास करते है। भारत सरकार एनआरआई के लिए एक ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड प्रदान करती है जो उन्हें उन सभी आर्थिक और शैक्षिक लाभों का अधिकार देता है। दुनिया भर के देशों में रहने वाले लगभग 24 मिलियन प्रवासी भारतीय होने का अनुमान है। उनमें से अधिकांश संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। आज हम आपको NRI की पूरी जानकरी देने जा रहे है जैसे NRI का फुल फॉर्म (NRI Full Form) क्या है? एनआरआई बनने के कारण? भारतीय मूल के चर्चित NRI? NRI के नियम? आइए जानते हैं कि NRI Full Form In Hindi क्या है?

Nri Full Form In Hindi

एनआरआई का फुल फॉर्म नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI- Non Resident Indian) होता है। नॉन रेसिडेंट इंडियन को हिंदी में प्रवासी भारतीय कहते हैं। इसका अर्थ है कि वह भारतीय लोग जिनका जन्म तो भारत में हुआ है, लेकिन अब वह भारत छोड़ कर दूसरे देश में रहने लगे है। ऐसे व्यक्तियों को ही NRI कहा जाता है। अधिकतर एनआरआई व्यापार या रोजगार के लिए विदेश में जाते है और जब उनको अच्छी जॉब और उनका व्यापार अधिक बड़ा हो जाता है तब वह वहीं पर रहने लगते है।

एनआरआई बनने के कारण

  • नौकरी और रोजगार के लिए
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु
  • यात्रा और अवकाश के कारण विदेश जाना
  • उपचार कराने के हेतु
  • प्रशिक्षण लेने के लिए
  • व्यावसायिक उद्देश्य के लिए

भारतीय मूल के चर्चित NRI

  • Lilly Singh
  • Kalpana Chawla
  • Hashim Amla
  • Sundramoorthy
  • Anand Satyanand
  • Waheed Alli
  • Manoj Punjabi

NRI के नियम

यदि कोई व्यक्ति 6 महीने या इससे अधिक भारत के बाहर रहता है, तो ऐसे व्यक्ति को एनआरआई (NRI) कहा जाता है। यह व्यक्ति भारतीय नागरिक तो होते है लेकिन किसी कारण वह विदेशों में रहते है। एनआरआई का यूज ऐसे व्यक्तियों के लिए भी किया जाता है जो भारतीय है लेकिन उन्होंने अन्य देशों की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

तो अब आप जान गए होंगे कि NRI Full Form In Hindi क्या है? हमने आपको एनआरआई फुल फॉर्म (nri full form in english), एनआरआई बनने के कारण? भारतीय मूल के चर्चित NRI? NRI के नियम? इसकी जानकारी दी है उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में NRI के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको इसको लेकर कोई प्रश्न है तो आप नीचे comment लिख कर पूछ सकते है।

ये भी पढ़े-

Previous articleNCERT का फुल फॉर्म क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
Next articleसंस्कृत में फलों के नाम | Fruits name in Sanskrit
Aditi Jain
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.