Mi किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है

Mi Kis Desh Ki Company Hai

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Mi Kis Desh Ki Company Hai 2023 में? और Mi का मालिक कौन है? Mi इंडिया में एक लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी है। Mi के फ़ोन भारत के लोगों द्वारा ज्यादा इस्तेमाल किए जाते है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि Mi के स्मार्टफोन अच्छी Quality के होने के बावजूद इनकी कीमत बहुत कम होती है। Mi के स्मार्टफोन अपने अच्छे कैमरे के लिए जाने जाते है।

आप ने भी कभी न कभी Mi का फोन इस्तेमाल किया होगा। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की Mi किस देश की कंपनी है? Mi कंपनी के स्मार्टफोन में Made in India लिखा होता है। ज्यादातर लोग यही समझते है की यह भारत की कंपनी है। Made in India का मतलब होता भारत में फोन को बनाया गया है, लेकिन यह कंपनी भारत की नही है। आइए जानते हैं कि Mi Kis Desh Ki Company Hai 2023 में?

Mi किस देश की कंपनी है

Mi एक चीन की कंपनी हैं। जिसका मुख्यालय बीजिंग के Haidian में स्थित हैं। इस कंपनी को 6 अप्रैल 2010 में शुरू किया गया था। यह कंपनी चीन की जानी मानी कंपनी Xiaomi कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आती। Mi अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे लेपटॉप, स्मार्ट टीवी, इयरफोन, स्मार्टबैंड, बेग, शूज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके अलावा यह कंपनी मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण भी करती हैं। Mi ने अपना पहला फोन अगस्त 2011 चाइना मे लॉन्च किया था। जिसके बाद बहुत ही तेजी से 2014 मे ये कंपनी चाइना की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कि कंपनी बन गई।  Mi 2019 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी की लिस्ट मे 468 वे नंबर पर आती है। Mi स्मार्टफोन में मिलने वाले एडवांस फ़ीचर्स और कम दाम के कारण इसकी लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

एम आई कंपनी का मालिक कौन है

इस कंपनी के मालिक Lei Jun हैं। लेकिन वर्तमान समय में इस कंपनी के CEO पद पर Lin Bin हैं। इस कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन साल 2011 में लॉन्च किया जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। Lei Jun ने Wuhan University से कंप्युटर साइंस मे BA किया और अपने कॉलेज के दिनों मे ही अपनी पहली कंपनी बनाई। 1992 मे Lei Jun ने Kingsoft कंपनी एक इंजीनियर के तोर पर जॉइन की कुछ सालों में कंपनी ने अच्छे से काम करने के बाद 1998 मे Lei Kingsoft के CEO बन गए। Mi कंपनी को यहां तक पहुचाने में Lei Jun के अलावा भी अन्य 6 लोग Lin Bin, Li Wanqiang, Zhou Guangping, Wong Kong-Kat, Hong Feng, Liu De है। हालांकि कंपनी की शुरुआत मुख्य रूप से Lei Jun ने की थी बाद में अन्य लोगों ने कंपनी के साथ काम करना शुरू किया।  Lei Jun ने joyo.com की स्थापना भी की थी ये एक ऑनलाइन बुक स्टोर था बाद मे Amazon ने इसे खरीद लिया।

Mi कंपनी के CEO कौन है

वर्तमान समय में इस कंपनी के CEO पद पर Lin Bin हैं। और इस कंपनी के मालिक Lei Jun हैं। इसके बाद उन्होने वर्ष 1992 में Kingsoft company में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी की। उसके बाद उन्होने यहाँ अच्छा प्रदर्श किया, जिससे उन्हे इसका CEO बना दिया गया था।

एम आई कंपनी क्या-क्या बनाती है

Mi कंपनी के जितने भी यूजर्स है उन्हें यही लगता है कि यह कंपनी सिर स्मार्टफोन बनाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। यह कंपनी बहुत कुछ बनाती है। चलिए जानते है Mi कंपनी और कौन कौन से प्रोडक्ट बनती है

  • Laptop
  • Smart TV
  • Earphone
  • Smartband
  •  Bag
  • Shoes

Mi कंपनी का इतिहास

इस कंपनी की स्थापना 6 अप्रैल 2010 में चीन के बीजिंग शहर में की गई थी। इस कंपनी ने अपनी शुरुआत में केवल चीन में ही अपने प्रोडक्ट्स को बेचना प्रारम्भ किया था लेकिन आज Mi के प्रोडक्ट्स की दुनियाभर में डिमांड हैं। आज के समय मे यह कंपनी दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक गिनी जाती हैं। Mi अपने बेहतरीन स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाती हैं और भारत तथा चीन में इस कंपनी के स्मार्टफोन करोड़ो यूजर हैं। लेकिन इस कंपनी की शुरुआत में किसी ने यह नही सोचा था कि एक दिन यह कंपनी दुनियाभर में मशहूर होगी। भारत मे Xiaomi का बेंगलुरु मे मुख्यालय है 15 जुलाई 2014 को MI ने अपना पहला फोन भारत मे लॉन्च किया था। उस समय Xiaomi भारत मे एक छोटी कंपनी थी। शुरुआत मे इन्होंने केवल ऑनलाइन स्टोर Flipkart के माध्यम से फोन बेचे। ये फोन फ्लैश सेल के माध्यम से खरीदे जाते थे। भारत मे Xiaomi के हेड मनु कुमार जैन है।

तो अब आप जान गए होंगे कि Mi Kis Desh Ki Company Hai 2023 में? हमने आपको Mi किस देश की कंपनी है? इसके बारे में बताया साथ ही Mi कंपनी के मालिक के बारे में जानकारी दी है। Mi एक चीन की कंपनी हैं। जिसका मुख्यालय बीजिंग के Haidian में स्थित हैं। इस कंपनी के मालिक Lei Jun हैं। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Mi किस देश की कंपनी है? से सम्बंधित FAQ

Mi किस देश की कंपनी है 

Mi एक चीन की कंपनी हैं।

Previous articleदुनिया की सबसे फ़ास्ट बाइक कौनसी है 2023 में?
Next articleLava किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.