Flipkart से पैसे कैसे कमाए 2023 में नया तरीका

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye in Hindi

आज आप जानेंगे कि Flipkart Se Paise Kaise Kamaye in Hindi 2023 में? फ्लिपकार्ट भारत की सबसे बड़ी ईकॉमर्स साईट है जहाँ पर आप कुछ भी सामान ऑनलाइन ख़रीद सकते है। आज फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करना बेहद आसान हो चुका है, हम एक क्लिक में अपनी जरूरत का सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते है आप इसमें शॉपिंग करने के अलावा हजारों लाखों रूपए भी कमा सकते हैं वो भी घर बैठे इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी जैसे इंटरनेट, स्मार्टफोन और लैपटॉप। 

फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के कई सारे तरीके है जिनका इस्तेमाल करके आप बहुत सारे पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको व्हाट्सएप पर ग्रुप ज्वाइन करना होगा, आपके आप एक ब्लॉग होना चाहिए, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल होना चाहिए जिसमें काफी संख्या में ऑडियंस होना चाहिए। आपको बता दे फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोग्राम भी चलाते हैं जिसमें अगर आप इनके प्रोडक्ट को सेल करने में इनकी मदद करते हैं तो आपको प्रोडक्ट की कीमत में 2 से 10 प्रतिशत तक का कमीशन मिलता है। आइए जानते हैं कि Flipkart Se Paise Kaise Kamaye in Hindi 2023 में?

Flipkart से पैसे कैसे कमाए

आपको बता दे फ्लिपकार्ट 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा बनाई गई एक ई-कॉमर्स कंपनी है। फ्लिपकार्ट कंपनी का गठन सिंगापुर में हुआ था और इसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। फ्लिप्कार्ट से पैसे कमाने के लिए आपको इनका एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा। इसके बाद आपको प्रोडक्ट सेलेक्ट करना होगा जिसे आप सेल कर सकते है इसके बाद इस प्रोडक्ट की लिंक अपनी ऑडियंस जैसे कि व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज जैसे सोशल मीडिया में शेयर कर सकते हैं। इसके बाद जब भी कोई आपके लिंक से कोई सामान खरीदता है तो आपको इसका कमीशन मिलेगा।

फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के 2 तरीके है –

  • Flipkart Affiliate Marketing 
  • Flipkart Seller 

Flipkart Affiliate से पैसे कैसे कमाए

फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करना बहुत आसान होता है इसके बाद आपको प्रोडक्ट का लिंक सोशल मीडिया में शेयर करना है। जब भी कोई व्यक्ति आपके लिंक पर क्लिक करके फ्लिप्कार्ट से कोई सामान खरीदता है तो आपको इसका कमीशन मिलेगा। यह पैसे आपके Flipkart अकाउंट में जमा होते है जिन्हें आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोग्राम पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है इसकी पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते है।

1. सबसे पहले आप affiliate.flipkart.com इस वेबसाइट पर जाए.

2. इसके बाद इसके होम पेज में अकाउंट बनाने के लिए Join Now For Free पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको अपना नाम, जीमेल आईडी, कंट्री कोड और मोबाइल नंबर एंटर कर देना है।

4. इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट से जुड़ी जानकारी भरना है जैसे वेबसाइट का यूआरएल, या YouTube चैनल का यूआरएल एंटर करें इसके बाद नीचे दिए गए Join waiting list बटन पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करने के बाद आपका एप्लीकेशन फ्लिप्कार्ट तक पहुँच जायेगा जिसे फ्लिप्कार्ट की टीम रिव्यु करेगी कई बार Join waiting list का ऑप्शन भी आता है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह ऑप्शन भी रिव्यु का इंतजार करने के लिए आता है। आपको बस इसे ज्वाइन कर लेना है जैसे ही आपकी एप्लीकेशन अप्रूव हो जाएगी आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में इसकी जानकारी आ जाएगी।

आपका एफिलिएट अकाउंट बनने के बाद आपको एक डैशबोर्ड मिल जायेगा अकाउंट बन जाने के बाद आपको ऐसे प्रोडक्ट को सेलेक्ट करना है जिसे आप सेल कर सकते है। इसके बाद आपको उस प्रोडक्ट के लिंक को affiliate link generator पर पेस्ट करके उसका एफिलिएट लिंक बना लेना है। इस लिंक को व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल सारे सोशल मीडिया पर शेयर करना है। जब भी कोई व्यक्ति आपके शेयर किये गए लिंक में क्लिक करके फ्लिप्कार्ट से कुछ सामान खरीदेगा तो आपको उसका कमीशन मिलेगा।

Flipkart Seller बनकर पैसे कमाए

अगर आपका कोई बिज़नेस या शॉप है तो आप उसे फ्लिप्कार्ट के जरिये ऑनलाइन ले जा सकते हैं इससे आपके सामान की बिक्री में कई गुना का इजाफा होगा। आपको बता दे फ्लिप्कार्ट की वेबसाइट में आप जितने भी प्रोडक्ट देखते हैं वह असल में फ्लिप्कार्ट के नहीं होते बल्कि वह किसी दुकानदार या सेलर के होते हैं Flipkart का काम तो सिर्फ सामान को ऑनलाइन बेचना और उसे आप तक डिलीवर करना होता है। Flipkart सेलर बनकर पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले अपना सेलर अकाउंट बनाना होगा जिसके लिए आप seller.flipkart.com विजिट कर सकते हैं।

इसमें भी फ्लिप्कार्ट आपके एप्लीकेशन को रिव्यु करने के बाद अप्रूवल देगा ऐसे में आपको सभी जानकारी सही सही भरना है अप्रूवल मिल जाने के बाद आप अपने सामान के फोटो और उससे संबंधित जानकारी अपलोड कर सकते हैं। जब भी कोई आपके सामान को देखकर उसे ऑर्डर करेगा तो फ्लिप्कार्ट उसके ऑर्डर को आपको फॉरवर्ड कर देगा। इसके बाद आपको अपना सामान तैयार रखना है बाकि का काम फ्लिप्कार्ट के सप्लायर कर देंगे।

फ्लिपकार्ट Seller बनने के लिए टिप्स

1. सबसे पहले अपने प्रोडक्ट की अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक कराए जिससे आपके  प्रोडक्ट के ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर होने के चांस बढ़ जाये।

2. प्रोडक्ट को हमेशा टाइम से पैक कर कर रखे। ताकि डिलीवरी  टाइम पर हो।

3. अपने प्रोडक्ट के Main Keywords को उसके टाइटल और डिस्क्रिपशन में ज़रूर लिखे।

4. जैसे आपके आर्डर कम्पलीट होंगे और रिव्यु आएगे, वैसे आपकी रैंकिंग ऊपर आएगी।

तो अब आप जान गए होंगे कि Flipkart Se Paise Kaise Kamaye in Hindi 2023 में? आप लोगों को Flipkart से पैसे कमाने के तरीके के बारे में समझ आ गया होगा। फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के हमने दो तरीके बताये है पहला एफिलिएट प्रोग्राम और दूसरा सेलर बनकर। काफी लोग इन दोनों तरीकों से महीने के लाखों रूपए कमा रहे हैं। इसके लिए आपके पास काफी संख्या में ऑडियंस होना चाहिए। अगर आपको इसको लेकर कोई प्रश्न है तो आप नीचे comment लिख कर पूछ सकते है।

ये भी पढ़े-

Previous articleGoogle से पैसे कैसे कमाए 2023 में नया तरीका
Next articleFacebook पर Like कैसे बढ़ाए 2023 में नया तरीका?
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.