Oppo किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है

Oppo Kis Desh Ki Company Hai 

आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Oppo Kis Desh Ki Company Hai 2023 में? और ओप्पो कंपनी का मालिक कौन है? Oppo भारत में एक लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी है। वर्तमान समय में ओप्पो के फ़ोन भारत के लोगों द्वारा ज्यादा इस्तेमाल किये जाते है जिसके कारण Oppo इंडिया में एक बड़ी और लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी है। आपको बता दे Oppo Company का नाम दुनिया के Top 5 Smartphone Brands में शुमार हो चुका है।  इसका सबसे बड़ा कारण है कि Oppo के स्मार्टफोन अच्छी Quality के होने के बावजूद इनकी कीमत बहुत कम होती है। ओप्पो के स्मार्टफोन की शुरुआत 6 हजार रूपए से हो जाती है जो हर आम आदमी के बजट में होता है। जब भी हम अच्छे कैमरे वाले फोन की बात करते है तो हमारे मन मे सबसे पहले Oppo का ही नाम आता है।

Oppo Kis Desh Ki Company Hai 

Oppo के स्मार्टफोन अपने कैमरे व सेल्फी के लिए जाने जाते है। आप ने भी कभी न कभी oppo का फोन इस्तेमाल किया होगा। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की ओप्पो कहां की कंपनी है? ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन में Made in India लिखा होता है। ज्यादातर लोग यही समझते है की यह भारत की कंपनी है। Made in India का मतलब होता भारत में  फोन को बनाया गया है, लेकिन यह कंपनी भारत की नही है। आइए जानते हैं कि Oppo Kis Desh Ki Company Hai 2023 में?

Oppo किस देश की कंपनी है

Oppo चीन देश की कंपनी है। इसका मुख्यालय चीन देश के डोनगुआंग, गुआंगडोंग शहर में स्थित हैं। Oppo कंपनी का पूरा नाम Guangdong Oppo Mobile Telecommunications corporation limited है। Oppo कंपनी की स्थापना oppo नाम को सबसे पहले साल 2001 में चाइना में रजिस्टर करवाया गया था जिसके बाद साल 2004 में इस कंपनी की शुरुआत की गई थी। साल 2008 में ओप्पो कंपनी के द्वारा इस कंपनी का पहला मोबाइल लांच किया गया था। ये एक कीपैड फोन था। आज कंपनी 40 से भी ज्यादा देशों मे अपनी सर्विस देती है।

स्थापना के समय ओप्पो कंपनी की लोकप्रियता ज्यादा नहीं थी। Oppo कंपनी के अपने ब्रांड की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए oppo ब्रांड का बहुत प्रमोशन किया है। जैसे की साल 2010 में थाईलैंड में, साल 2015 में Barcelona Football Club, साल 2016 में Philippines Basketball Association के सहारे Oppo ब्रांड का प्रमोशन किया था। जिसके बदले में फिलीपीन बास्केटबॉल एसोसिएशन ने oppo कंपनी के साथ पार्टनरशिप का करार किया था। इसी तरह साल 2017 में Oppo कंपनी ने भारत देश के क्रिकेट टीम के साथ अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए समझौता किया।

2016 मे Oppo बड़ी कंपनीयो को पीछे छोड़कर चाइना में सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी बन गई जिसमें इन्होंने चाइना के 2 लाख से भी ज्यादा रिटेल आउटलेट के माध्यम से अपने फोन बेचे। 2019 तक ओप्पो कंपनी स्मार्टफोन मार्केट इंडस्ट्री मे पूरी दुनिया मे 5वें नंबर पर है। ओप्पो की पैरेंट कंपनी BBK Electronics है जो कि एक प्रसिद्ध चाइनीज कंपनी है। यह कंपनी स्मार्टफोन, वीडियो एवं ऑडियो डिवाइस और पावर बैंक जैसे अलग अलग तरह के इलेक्ट्रॉनिक बनाती है और पूरी दुनिया मे बेचती है।

Oppo कंपनी का मालिक कौन है

OPPO कंपनी का मालिक है टोनी चेन (Tony Chen) है। टोनी चेन ओप्पो के CEO और फाउंडर हैं। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। इस समय इस कंपनी के ज्यादा से ज्यादा शेयर्स उनके ही नाम है। ओप्पो कंपनी की सफलता का श्रेय टोनी चेन को ही जाता है। 2016 में Oppo चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी बन गई थी और 2019 में ओप्पो दुनिया की सबसे ज्यादा SmartPhone बेचने वाली कंपनी बन गई थी। भारत में भी Oppo का एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जो UP के नोयडा में स्थित है।

जो कि 110 एकड़ में फैला हुआ है। इस कंपनी में लगभग 4 लाख स्मार्टफोन हर महीने बनाए जाते हैं और इस कंपनी में लगभग 10 हजार से भी अधिक लोग काम करते हैं। भारत में Oppo के CEO चार्ल्स वोंग (Charles Wong) हैं। यहां पर Oppo के स्मार्टफोन बनते है जिसके कारण इन स्मार्टफोन पर Made in India लिखा हुआ आता है। हालांकि Oppo स्मार्टफोन भारत मे सिर्फ असेम्बल किए जाते है इनके पार्ट्स चाइना से ही मंगाए जाते है।

ओप्पो कंपनी के फाउंडर कौन है?

OPPO के फाउंडर टोनी चेन (Tony Chen) है। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। साल 2008 में ओप्पो कंपनी के द्वारा इस कंपनी का पहला मोबाइल लांच किया गया था। ये एक कीपैड फोन था।

OPPO कंपनी के CEO कौन है

Oppo कंपनी के सीईओ टोनी चेन (Tony Chen) है। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। इसका मुख्यालय चीन देश के डोनगुआंग, गुआंगडोंग शहर में स्थित हैं। 2016 मे Oppo बड़ी कंपनीयो को पीछे छोड़कर चाइना में सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी बन गई।

ओप्पो कंपनी का इतिहास

Oppo कंपनी की स्थापना टोनी चेन ने 16 अक्टूबर 2001 को की थी। इसे 2004 में लॉन्च किया गया। सबसे पहले Oppo ने Blue Ray Disc बनाना शुरू किया। 2008 में oppo ने अपना पहला फ़ोन Find 7 लांच किया। इसे अमेरिका में लांच किया गया और लगभग 2 लाख स्टोर्स में इसे बेचा गया। 2016 में OPPO चाइना की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के तौर पर उभर कर सामने आई।

इस कंपनी ने कई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में अपने ब्रांड का अच्छा खासा प्रमोशन किया। इसके बाद OPPO ने 2017 में भारतीय क्रिकेट कमेटी BCCI से इंडियन जर्सी पर अपना लोगो लगवाने का कॉन्ट्रैक्ट किया। Oppo कंपनी ने भारत में  नोयडा अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया है। यह 100 एकड़ से भी ज्यादा के क्षेत्र में बना है। इसमें 10 हजार ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

OPPO कंपनी क्या-क्या बनाती है

OPPO कंपनी के जितने भी यूजर्स है उन्हें यही लगता है। कि यह कंपनी सिर स्मार्टफोन बनाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। यह कंपनी बहुत कुछ बनाती है। चलिए जानते है OPPO कंपनी और कौन कौन से प्रोडक्ट बनती है।

  • Smartphone
  • Blue Ray Disc
  • Power Banks
  • Sound
  • Music Device
  • Earphones
  • electronic goods

तो अब आप जान गए होंगे कि Oppo Kis Desh Ki Company Hai 2023 में? हमने आपको ओप्पो किस देश की कंपनी है? इसके बारे में बताया साथ ही ओप्पो कंपनी के मालिक के बारे में जानकारी दी है। Oppo चीन देश की कंपनी है, इसका मुख्यालय चीन देश के डोनगुआंग, गुआंगडोंग शहर में स्थित हैं। OPPO के फाउंडर टोनी चेन (Tony Chen) है। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

Previous articleपंखे का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ
Next articleATM से पैसे कैसे निकाले 2023 का नया तरीका
My name is Ashish Shriwas. I am an engineer. I work in an IT company. I write on topics like Technology, Mobile, Internet, Blogging, Make Money Online.