वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति कौन हैं 2024 में?

Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai

Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai : भारत में राष्ट्रपति के बाद उप-राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा पद होता है। उप-राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। आपको बता दे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 के अनुसार भारत का उपराष्ट्रपति का पद होता है। अगर राष्ट्रपति किसी कारण से अनुपस्थित होते है तो उनकी जगह उपराष्ट्रपति उनके काम को देखते है। उपराष्ट्रपति अपने पद का त्याग राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देकर कर सकता है। वैसे दोस्तों हमने इसके पहले वाले आर्टिकल में आपको भारत के राष्ट्रपति कौन है इसके बारे में बताया है इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री कौन है इसके बारे में भी जानकारी दी है आप दोनों आर्टिकल पढ़ सकते है। लेकिन आज हम आपको भारत का उपराष्ट्रपति कौन है इसके बारे में सारी जानकारी देने जा रहे है आप विस्तार से पूरी जानकारी पढ़ सकते है। तो चलिए जानते है Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai 2024 में?

भारत का उपराष्ट्रपति कौन है? (Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai)

वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ है जगदीप धनखड़ 11 जुलाई 2022 को उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था। जगदीप धनखड़ भारत के 14वें (14th vice president of india) उपराष्ट्रपति हैं। इनके पहले वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभाल रहे थे। जगदीप धनखड़ जी का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के किठाना गांव मे हुआ था। जगदीप धनखड़ के पिता का नाम गोकुल चंद्र धनखड़ है। जगदीप धनखड़ ने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। जगदीप धनखड़ 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में चुने गए थे।

भारत के सभी उपराष्ट्रपतियों की लिस्ट? (vice president of india list)

हम आपको भारत के अब तक के सभी उपराष्ट्रपतियों की लिस्ट बता रहे है। आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते है।

S.NOउपराष्ट्रपति का नामकार्यकाल
1.सर्वपल्ली राधाकृष्णन1952 -1962
2.जाकिर हुसैन1962 -1967
3.वी वी गिरी1967 -1969
4.गोपाल स्वरूप पाठक1969 -1974
5.बी डी जत्ती1974 -1979
6.मोहम्मद हिदायतुल्ला1979 – 1984
7.रामस्वामी वेंकटरमण1984 – 1987
8.शंकर दयाल शर्मा1987 -1992
9.के आर नारायणन1992 -1997
10.कृष्णकांत1997 – 2002
11.भैरो सिंह शेखावत2002 – 2007
12.हामिद अंसारी2007 – 2017
13.वेंकैया नायडू2017 – 2022
14.जगदीप धनखड़2022 से अब तक

उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यता? (vice president eligibility)

  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार किसी भी लाभ के पद पर आसीन ना हो।
  • उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को मानसिक रूप में स्वस्थ्य होना चाहिए।
  • उम्मीदवार राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे? (who is the first vice president of india)

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने साल 1952 से 1962 तक उपराष्ट्रपति के पद पर कार्य किया है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन को साल 1954 में भारत रत्न का पुरस्कार मिला था।

उपराष्ट्रपति का चयन कौन करता है?

भारत के उप राष्ट्रपति का का चयन देश के निर्वाचन आयोग के द्वारा किया जाता है। इस निर्वाचन में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के ही सांसद उपस्थित रहते है। सभी सांसद अपने पसंदीदा उप राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अपना वोट डालते है। इसके बाद वोट की गिनती होती है जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते है उसे भारत का उप राष्ट्रपति बना दिया जाता है। इस प्रकार उपराष्ट्रपति का चयन होता है।

उपराष्ट्रपति की सैलरी? (vice president salary)

उपराष्ट्रपति की सैलरी 4 लाख रूपए प्रतिमाह होती है इसके साथ ही उपराष्ट्रपति को कुछ सुविधाएं भी मिलती है।

उपराष्ट्रपति के कार्य?

  • उपराष्ट्रपति का काम राज्यसभा की अध्यक्षता करना होता है।
  • उपराष्ट्रपति उच्च न्यायालयों के कार्यालय में नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश कर सकता है।
  • किसी भी कैदी की सजा को कम या माफ कर सकता है।

भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित – FAQ

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

भारत के उपराष्ट्रपति कौन है?

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं।

आशा करते है आपको Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। हमने आपको आजादी के बाद से अब तक के सभी उप राष्ट्रपति के नाम बताए है। अगर आप किसी एग्जाम की तैयरी कर रहे है तो ये आर्टिकल आपकी एग्जाम की तैयारी में आपको मदद करेगा। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने फेसबुक पर जरूर शेयर करे।

ये भी पढ़े –

Previous articleFIR का फुल फॉर्म क्या है? एफआईआर कैसे दर्ज करे
Next articleInstagram से पैसे कैसे कमाए 2024 में नया तरीका
My name is Aditi Jain. I am a content writer and love to spend time on the internet. I write content in the Hindi language, I like to write content on the General Knowledge.